मैं हूँ गोल-गोल, ऊपर-नीचे

Class 9 · Mathematics Part 1 · 46 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

जमुना के पास कागज का एक वृत्ताकार टुकड़ा है। वह इसके केंद्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अमीना उसे एक सुझाव देती है। वह उन निर्देशों का पालन करती है और उसके परिणाम से रोमांचित होती है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि अमीना ने उसे क्या सुझाव दिया होगा?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

एक वर्ग में घूर्णन सममिति कौन कौन-सी हैं? इसमें परावर्तन सममिति की कितनी रेखाएँ हैं? एक सम पंचभुज और एक समषट्भुज में घूर्णन सममिति और परावर्तन सममिति की कितनी रेखाएँ होती हैं?

2beginner💡 Understand2 marksShort Answer

5 इकाई त्रिज्या वाले वृत्त में सबसे लंबी जीवा की लंबाई कितनी है? क्या इस वृत्त में कोई सबसे छोटी जीवा है?

3advanced🔍 Analyze3 marksLong Answer

किसी दिए गए बिंदु से समदूरस्थ बिंदुओं का बिंदुपथ वृत्त कहलाता है। दिए गए किन्हीं दो बिंदुओं से समदूरस्थ बिंदुओं के बिंदुपथ के विषय में हम क्या कह सकते हैं? (संकेत— हम जानते हैं कि किन्हीं दो दिए गए बिंदुओं A और B से समदूरस्थ कोई भी बिंदु, AB के लंब समद्विभाजक पर स्थित होता है। क्या इस कारण से रेखाखंड का लंब समद्विभाजक, समदूरस्थ बिंदुओं का बिंदुपथ हो जाएगा। इसके लिए हमें यह सिद्ध करना होगा कि लंब समद्विभाजक पर स्थित सभी बिंदु, A व B से समदूरस्थ हैं।)

1beginner🧠 Remember1 markVery Short

किसी समतल पर स्थित दो बिंदुओं से कितने वृत्त होकर जाते हैं?

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

क्या A और B से होकर जाते हुए सभी संभावित त्रिज्याओं वाले वृत्त विद्यमान होते हैं? A और B से होकर जाते हुए सबसे छोटे वृत्त की त्रिज्या क्या है? A और B से होकर जाते हुए सबसे बड़े वृत्त की त्रिज्या क्या है?

3beginner💡 Understand1 markVery Short

जैसे-जैसे आप रेखाखंड AB से लंब समद्विभाजक के अनुदिश दूर होते जाते हैं तो A और B से होकर जाते हुए वृत्तों की त्रिज्याएँ बढ़ती हैं या घटती हैं?

4intermediate💡 Understand1 markVery Short

जैसे-जैसे आप लंब समद्विभाजक के अनुदिश जाते हैं तो क्या उस बिंदु से निर्मित A और B से होकर जाता हुआ वृत्त अधिक वक्रीय या कम वक्रीय प्रतीत होता है?

5advanced🔍 Analyze2 marksShort Answer

एक समतल पर आपको दो बिंदु A और B दिए गए हैं। आप उसी समतल पर ऐसे कितने वर्ग बना सकते हैं जिनकी सीमारेखा पर A और B स्थित हों? उसी समतल पर आप ऐसे कितने वर्ग बना सकते हैं जिनके कोने के बिंदु A और B हों?

4intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

दो बिंदुओं AA और BB से होकर जाते हुए वृत्त की न्यूनतम संभावित त्रिज्या क्या है?

1advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

A,BA, B और CC तीन सरेखीय बिंदु हैं। क्या आप ऐसे एक बिंदु PP का पता लगा सकते हैं जिसके लिए PA=PB=PCPA = PB = PC हो? आप ABAB और BCBC के लंब समद्विभाजकों के विषय में क्या कह सकते हैं? रचना कीजिए और जाँचिए। क्या आप प्रदर्शित कर सकते हैं कि तीन सरेखीय बिंदुओं A,BA, B और CC के लिए ABAB और BCBC के लंब समद्विभाजक समांतर हैं? क्या सरेखीय बिंदुओं से होकर जाता हुआ वृत्त संभव है? क्या आप एक ऐसी रेखा खींच सकते हैं, जो दिए गए वृत्त को तीन भिन्न बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करती है?

2intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

दिए गए ΔABC\Delta ABC के परिवृत्त की रचना की जाती है। क्या ΔABC\Delta ABC के सर्वांगसम अन्य त्रिभुज हो सकते हैं, जिनका परिवृत्त ΔABC\Delta ABC का परिवृत्त हो?

1intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

प्रदर्शित कीजिए कि किसी जीवा द्वारा वृत्त के केंद्र के साथ बनने वाला त्रिभुज, एक समद्विबाहु त्रिभुज होता है।

2intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

प्रदर्शित कीजिए कि यदि ऐसे दो समद्विबाहु त्रिभुजों (प्रश्न 1 के त्रिभुज) के आधार की लंबाई समान हो तो वे सर्वांगसम त्रिभुज होते हैं।

2intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

एक वृत्त के अंतर्गत समद्विबाहु त्रिभुज ABC अंतर्निहित है, जिसमें AB = AC है। प्रदर्शित कीजिए कि A से BC पर डाला गया लंब वृत्त के केंद्र से होकर जाता है।

3intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

किसी वृत्त की 6 सेंटीमीटर और 8 सेंटीमीटर लंबाई की दो समांतर जीवाएँ वृत्त के केंद्र के विपरीत स्थित हैं। यदि वृत्त की त्रिज्या 5 सेंटीमीटर हो तो जीवाओं के मध्यबिंदुओं के मध्य दूरी ज्ञात कीजिए।

1intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

बौधायन-पाइथागोरस प्रमेय का उपयोग करके प्रदर्शित कीजिए कि क्यों प्रमेय 6 अवश्य ही सत्य होनी चाहिए।

3intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

बौधायन-पाइथागोरस प्रमेय का प्रयोग करते हुए प्रश्न 2 को हल कीजिए।

1intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

वृत्त की जीवा की लंबाई ज्ञात कीजिए, जिसकी त्रिज्या 7 सेंटीमीटर है और केंद्र से लंबवत दूरी 6 सेंटीमीटर है।

2intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

स्पष्ट कीजिए कि दिया गया कथन सत्य क्यों है— यदि केंद्र से जीवा की लंबवत दूरी dd है और त्रिज्या rr है तो जीवा की लंबाई 2r2−d22\sqrt{r^2 - d^2} होगी।

Page 1