वर्ग और घन

Class 8 · Mathematics Part 1 · 58 Questions

IT1advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

प्रक्रिया के आरंभ होने से पूर्व ही खोईसनाम को समझ में आ गया कि अंत में कौन-से लॉकर खुले मिलेंगे। बताइए कि उसने इस उत्तर को कैसे ज्ञात किया होगा? संकेत — पता लगाइए कि प्रत्येक लॉकर कितनी बार घुमाया गया।

IT2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

क्या प्रत्येक संख्या के गुणनखंडों की संख्या सम संख्या होती है?

IT3intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

क्या प्रत्येक संख्या के गुणनखंडों की संख्या सम संख्या होती है?

संख्या 1 के लिए —संख्या 4 के लिए —संख्या 9 के लिए —
1×11 \times 11×41 \times 41×91 \times 9
एकमात्र गुणनखंड 1 है।2×22 \times 23×33 \times 3
गुणनखंड 1, 2 और 4 हैं।गुणनखंड 1, 3 और 9 हैं।

कुछ स्थितियों में हम देखते हैं कि गुणनखंड युग्म में संख्याएँ समान होती हैं, जैसे — 2×22 \times 2

क्या आप उपर्युक्त समझ का उपयोग करके अन्य संख्याएँ ज्ञात कर सकते हैं जिनके गुणनखंडों की संख्या विषम हो?

IT4intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

उदाहरण के लिए 36 का एक गुणनखंड युग्म 6×66 \times 6 है, यहाँ दोनों संख्याएँ 6 हैं। क्या इस संख्या के गुणनखंडों की संख्या विषम है? यहाँ 6 के अतिरिक्त 36 के प्रत्येक गुणनखंड का सह-गुणनखंड भिन्न है तब हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि 36 के गुणनखंडों की संख्या विषम होगी। क्या यह कथन सत्य है? जाँच कीजिए।

IT5intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

उन लॉकर की संख्याएँ लिखिए जो खुले रहते हैं।

IT6intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

गुप्त संकेत (passcode) में पहले पाँच लॉकर की संख्याएँ सम्मिलित हैं जिन्हें ठीक दो बार घुमाया गया था। ये पाँच लॉकर कौन-से हैं?

IT7beginner💡 Understand1 markShort Answer

क्या हम 35\frac{3}{5} या 2.5 इकाई भुजा वाला वर्ग बना सकते हैं?

IT8intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

प्रथम 30 प्राकृत संख्याओं के वर्ग ज्ञात कीजिए और उन्हें निम्न तालिका में अंकित कीजिए। अपने उपर्युक्त तालिका में किन प्रतिरूपों का अवलोकन किया? अपने अवलोकनों को अपने सहपाठियों के साथ साझा कीजिए एवं अनुमान लगाइए।

12=11^2 = 1112=12111^2 = 121212=44121^2 = 441
22=42^2 = 4122=12^2 =222=22^2 =
32=93^2 = 9132=13^2 =
42=164^2 = 16142=14^2 =
52=255^2 = 25152=15^2 =
62=6^2 =162=16^2 =
72=7^2 =172=17^2 =
82=8^2 =182=18^2 =
92=9^2 =192=19^2 =
102=10^2 =202=20^2 =
IT9intermediate⚖️ Evaluate1 markTrue / False

यदि कोई संख्या 0, 1, 4, 5, 6 या 9 पर समाप्त होती है तो क्या वह सदैव एक वर्ग संख्या होगी।

IT10beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

ऐसी 5 संख्याएँ लिखिए जिनके इकाई अंक को देखकर आप यह निर्धारित कर सकें कि वे वर्ग नहीं हैं।

IT11beginner🔧 Apply1 markShort Answer

वर्ग 12,92,112,192,2121^2, 9^2, 11^2, 19^2, 21^2 और 29229^2 इन सभी संख्याओं का इकाई अंक 1 है। अब आप ऐसे अगले दो वर्ग और लिखिए। ध्यान दीजिए यदि किसी संख्या का इकाई अंक 1 या 9 है तो उसके वर्ग का इकाई अंक 1 होता है।

IT12intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

आइए, 6 पर समाप्त होने वाली वर्ग संख्याओं पर विचार करें — 16=42,36=62,196=142,256=162,576=24216 = 4^2, 36 = 6^2, 196 = 14^2, 256 = 16^2, 576 = 24^2 और 676=262676 = 26^2। निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याओं में इकाई का अंक 6 है? (i) 38238^2 (ii) 34234^2 (iii) 46246^2 (iv) 56256^2 (v) 74274^2 (vi) 82282^2

IT13intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

आपके द्वारा पूरित तालिका से संख्याओं और उनके वर्गों का अवलोकन करके ऐसे और अधिक प्रतिरूप खोजिए।

IT14beginner🔧 Apply1 markShort Answer

यदि किसी संख्या के अंत में 3 शून्य हैं तो उसके वर्ग के अंत में कितने शून्य होंगे?

IT15intermediate🔍 Analyze3 marksLong Answer

आपने किसी संख्या के अंत में शून्यों की संख्या और इसके वर्ग के अंत में शून्यों की संख्या के विषय में क्या अवलोकन किया? क्या ऐसा सदैव होता रहेगा? क्या हम कह सकते हैं कि वर्गों के अंत में शून्यों की संख्या केवल सम संख्या ही हो सकती है?

IT16intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

किसी संख्या और उसके वर्ग की अनुरूपता के विषय में आपके क्या विचार हैं?

IT17beginner🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्रमागत वर्गों के मध्य अंतर देखें: 4−1=34 - 1 = 3, 9−4=59 - 4 = 5, 16−9=716 - 9 = 7, 25−16=925 - 16 = 9। ध्यान दीजिए कि क्या यह प्रतिरूप अगली कुछ वर्ग संख्याओं तक बना रहता है?

IT18beginner🧠 Remember1 markVery Short

क्या आपको कक्षा 6 में पढ़ा गया यह प्रतिरूप स्मरण है?

IT19intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

उपर्युक्त प्रतिरूप का उपयोग करके 36236^2 ज्ञात कीजिए जबकि 352=122535^2 = 1225 है।

IT20intermediate💡 Understand1 markShort Answer

हम 36वीं विषम संख्या कैसे ज्ञात करेंगे?

Page 1