समानुपातिक तर्कण-1

Class 8 · Mathematics Part 1 · 53 Questions

5intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

निम्नलिखित तालिका में पाँच चित्रों की चौड़ाई और ऊँचाई दी गई है:

चित्रचौड़ाई (मिमी. में)ऊँचाई (मिमी. में)
चित्र 'क'6040
चित्र 'ख'4020
चित्र 'ग'3020
चित्र 'घ'9060
चित्र 'ड'6060

चित्र 'क', 'ग' और 'घ' एक समान क्यों दिखाई देते हैं? साथ ही 'ख' और 'ड' भिन्न क्यों दिखते हैं?

6intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

निम्नलिखित तालिका में पाँच चित्रों की चौड़ाई और ऊँचाई दी गई है:

चित्रचौड़ाई (मिमी. में)ऊँचाई (मिमी. में)
चित्र 'क'6040
चित्र 'ख'4020
चित्र 'ग'3020
चित्र 'घ'9060
चित्र 'ड'6060

क्या आप बता सकते हैं कि चित्र 'घ' की चौड़ाई और ऊँचाई में चित्र 'क' की तुलना में किस गणक से परिवर्तन हुआ है? क्या गणक समान हैं?

7beginner🔧 Apply1 markVery Short

90 : 60 (चित्र 'घ') प्राप्त करने के लिए हमें अनुपात 60 : 40 (चित्र 'क') को किस गणक से गुणा करना चाहिए?

8beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

चित्र 'ख' का अनुपात 40 : 20 है और चित्र 'ङ' का अनुपात 60 : 60 है। चित्र 'ख' और 'ङ' के अनुपातों का सरलतम रूप क्या है?

उदाहरण 1intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

क्या अनुपात 3 : 4 और 72 : 96 समानुपातिक हैं?

उदाहरण 1(a)beginner🧠 Remember1 markVery Short

72 और 96 का म.स.प. क्या है?

उदाहरण 2intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

केसांग एक उत्सव के लिए नींबू पानी बनाना चाहती थी। उसने एक पात्र में 6 गिलास नींबू पानी बनाया और उसमें 10 चम्मच चीनी मिला दी। उसके पिताजी को आशा थी कि उत्सव में और भी व्यक्ति उपस्थित हो सकते हैं। अतः पिताजी ने उसे 18 गिलास नींबू पानी और बनाने के लिए कहा। केसांग को समान मिठास के नींबू पानी के घोल में कितनी चम्मच चीनी मिलानी चाहिए?

उदाहरण 2(a)beginner💡 Understand2 marksShort Answer

हम अनुपात में परिवर्तन का गुणक कैसे ज्ञात कर सकते हैं?

उदाहरण 3intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

नितिन और हरी अपने घर के परिसर की दीवार बना रहे थे। नितिन 60 फुट लंबाई वाली लंबी दीवार बना रहा था और हरी 40 फुट लंबाई वाली छोटी दीवार बना रहा था। नितिन ने 3 थैले सीमेंट का उपयोग किया किंतु हरी ने मात्र 2 थैले सीमेंट का उपयोग किया। नितिन चिंतित था कि हरी ने जो दीवार बनाई है वह उतनी सुदृढ़ नहीं होगी जितनी सुदृढ़ दीवार उसने बनाई है क्योंकि हरी ने कम सीमेंट का उपयोग किया था। क्या नितिन सही सोच रहा है?

उदाहरण 4(a)beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

मेरे विद्यालय में 5 शिक्षक और 170 विद्यार्थी हैं। यहाँ शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात 5 : 170 है। अपने विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या की गणना कीजिए और बताइए कि विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात क्या है? इसे निम्न रिक्त स्थान पर लिखिए। ______ : ______

उदाहरण 4(b)intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

मेरे विद्यालय में 5 शिक्षक और 170 विद्यार्थी हैं। यहाँ शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात 5 : 170 है। क्या आपके विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी का अनुपात मेरे विद्यालय के अनुपात के समानुपाती है?

उदाहरण 5(a)beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

आपके कक्षा-कक्ष में श्यामपट्ट (ब्लैकबोर्ड) की चौड़ाई और ऊँचाई (निकटतम सेंटीमीटर तक) को मापिए। श्यामपट्ट की चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात क्या है? ______ : ______

उदाहरण 5(b)intermediate✨ Create2 marksDiagram

क्या आप अपनी अभ्यास पुस्तिका में एक आयत बना सकते हैं जिसकी चौड़ाई और ऊँचाई श्यामपट्ट के अनुपात के समानुपाती हो?

उदाहरण 5(c)beginner🔍 Analyze2 marksEssay

आपके द्वारा बनाए गए आयत और आपके सहपाठियों द्वारा बनाए गए आयतों की परस्पर तुलना कीजिए। क्या ये सभी एक समान दिखाई देते हैं?

उदाहरण 6intermediate🔧 Apply4 marksNumerical

जब नीलिमा की आयु 3 वर्ष थी तब उसकी माताजी की आयु उससे 10 गुना थी। नीलिमा और उसकी माताजी की आयु का अनुपात क्या था? जब नीलिमा की आयु 12 वर्ष होगी तब उनकी आयु का अनुपात क्या होगा? क्या यह अनुपात एक समान रहेगा?

उदाहरण 7intermediate🔧 Apply3 marksFill in the Blanks

निम्नलिखित अनुपातों के लिए लुप्त संख्याएँ लिखिए जो 14 : 21 के समानुपाती हों। ___ : 42, 6 : ___, 2 : ___

1intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

मंजुनाथ सामान्यत: अपनी कॉफी की दुकान में एक कप फिल्टर कॉफी बनाने के लिए 15 मिलीलीटर कॉफी के घोल में 35 मिलीलीटर दूध मिलाकर मिश्रण तैयार करते हैं (अनुपात 15 : 35)। यदि ग्राहक कड़क फिल्टर कॉफी पीना चाहता है तो मंजुनाथ 20 मिलीलीटर कॉफी के घोल में 30 मिलीलीटर दूध मिलाकर मिश्रण तैयार करता है (अनुपात 20 : 30)। यह कॉफी कड़क क्यों है?

2intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

मंजुनाथ सामान्यत: अपनी कॉफी की दुकान में एक कप फिल्टर कॉफी बनाने के लिए 15 मिलीलीटर कॉफी के घोल में 35 मिलीलीटर दूध मिलाकर मिश्रण तैयार करते हैं (अनुपात 15 : 35)। जब ग्राहक कम कड़क फिल्टर कॉफी पीना चाहते हैं तो वह 10 मिलीलीटर कॉफी और 40 मिलीलीटर दूध का मिश्रण तैयार करते हैं (अनुपात 10 : 40)। यह कॉफी कम कड़क क्यों है?

3intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

निम्नलिखित तालिका में मंजुनाथ द्वारा दूध के साथ कॉफी के घोल को मिलाने के विभिन्न अनुपात दर्शाए गए हैं। अंतिम स्तंभ में लिखिए कि कॉफी सामान्य कॉफी से अधिक कड़क है या कम कड़क।

कॉफी का घोल (मिली में)दूध (मिली में)सामान्य/कड़क/कम कड़क
300600
150500
200400
2456
100300
1intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

निम्नलिखित समानुपात के सही कथनों पर गोला बनाइए। (i) 4 : 7 :: 12 : 21 (ii) 8 : 3 :: 24 : 6 (iii) 7 : 12 :: 12 : 7 (iv) 21 : 6 :: 35 : 10 (v) 12 : 18 :: 28 : 12 (vi) 24 : 8 :: 9 : 3

Page 1