उचित आहार — स्वस्थ शरीर का आधार

Class 6 · Science · 36 Questions

IT-1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

क्या हमें देश के विभिन्न राज्यों में खाए जाने वाले पारंपरिक आहार में विविधता दिखाई देती है? ऐसा क्यों है?

IT-2intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

तालिका 3.2— भारत के विभिन्न राज्यों के कुछ पारंपरागत खाद्य पदार्थ

राज्यस्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली फसलेंखाए जाने वाले कुछ पारंपरिक खाद्य पदार्थपेय
पंजाबमक्का, गेहूँ, चना, दालेंमक्के की रोटी, सरसों का साग, छोले-भटूरे, पराठा, हलवा, खीरलस्सी, छाछ, दूध, चाय
कर्नाटकचावल, रागी, उड़द, नारियलइडली, डोसा, सांभर, नारियल चटनी, रागी मुड्डे, पाल्या, रसम, चावलछाछ, कॉफी, चाय
मणिपुरचावल, बाँस, सोयाबीनचावल, इरोम्बा (चटनी), ऊति (पीली मटर और हरे प्याज की तरी) सिंजू, कांगसोईबिना दूध की चाय
अन्य

तालिका 3.2 में आपके द्वारा एकत्रित की गई जानकारी का विश्लेषण कीजिए। क्या इसमें ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो कई राज्यों में खाए जाते हैं? उन खाद्य पदार्थों की एक सूची बनाइए।

IT-3intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

आप पारंपरिक खाद्य पदार्थों और स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली फसलों के मध्य क्या संबंध पाते हैं?

IT-4beginner💡 Understand2 marksShort Answer

क्या समय के साथ खान-पान की आदतें और भोजन पकाने की पद्धतियाँ परिवर्तित हो गई हैं?

IT-5beginner💡 Understand2 marksShort Answer

आपके द्वारा लिए गए साक्षात्कारों से क्या ज्ञात हुआ?

IT-6intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

भोजन पकाने और पीसने की अन्य विधियों का पता लगाइए। समय के साथ पाक पद्धतियों में ये परिवर्तन क्यों हुए हैं?

IT-7beginner💡 Understand2 marksShort Answer

क्या आप कभी बिना खाना खाए रहे हैं? जब आप खाना नहीं खाते हैं तो आपको कैसा अनुभव होता है?

IT-8intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

आपके अनुसार एक मैराथन धावक दौड़ के समय और उसके पश्चात् ग्लूकोस युक्त पानी क्यों पीता है?

IT-9beginner🧠 Remember1 markVery Short

क्या आप जानते हैं कि सामान्य चीनी भी एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है?

IT-10intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

आपके विचार से सर्दियों में पारंपरिक आहार के रूप में हम लड्डू खाना क्यों पसंद करते हैं?

IT-11beginner🔧 Apply1 markVery Short

प्रोटीन के कुछ उत्कृष्ट पादप स्रोत दालें, फलियाँ, मटर और मेवे हैं तथा प्रोटीन के कुछ जंतु स्रोत दूध, पनीर, अंडा, मछली और मांस हैं। इनमें से कौन-सा खाद्य पदार्थ आपके दैनिक आहार का भाग है?

IT-12beginner🧠 Remember1 markVery Short

क्या आपने कभी छत्रक (मशरूम) देखे हैं?

IT-13intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

आपको क्या लगता है कि हमें अपने दैनिक आहार में फल, साग-भाजी और पादप आधारित खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करने की सलाह क्यों दी जाती है?

IT-14intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

अध्ययन 1: पुराने समय में लंबी यात्राओं के दौरान नाविक अक्सर मसूड़ों में रक्त स्राव और सूजन से पीड़ित हो जाते थे। 1746 की लंबी यात्रा के दौरान स्कॉटलैंड के चिकित्सक जेम्स लिंड ने देखा कि जिन नाविकों ने नींबू और संतरों का सेवन किया वे इस रोग से मुक्त हो गए। मसूड़ों से रक्त आना और उनमें सूजन होना स्कर्वी रोग के लक्षण हैं। अध्ययन 1 को पढ़कर आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं? स्कर्वी रोग कैसे ठीक हुआ?

IT-15intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

अध्ययन 2: 1960 के दशक में भारतीय वैज्ञानिकों ने पाया कि हिमालय क्षेत्र और भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों में मानव आबादी में गर्दन के अगले भाग में सूजन के लक्षण व्यापक थे। भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार सामान्य नमक में आयोडीन की पूर्ति करने का प्रयास किया गया, जिसे आयोडीनयुक्त नमक भी कहा जाता है। आयोडीनयुक्त नमक के सेवन से उपर्युक्त लक्षण स्पष्ट रूप से कम हो गए। ये लक्षण इस क्षेत्र की मृदा में आयोडीन की कमी के कारण थे, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय भोजन और जल में आयोडीन की कमी हो गई। गर्दन के अगले भाग में सूजन घेंघा नामक रोग का लक्षण है। अध्ययन 2 से आपने क्या निष्कर्ष निकाला?

IT-16beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

हमारे शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने वाले अन्य खाद्य घटकों के बारे में और अधिक जानकारी आप कैसे प्राप्त करेंगे?

IT-17beginner💡 Understand2 marksShort Answer

कच्ची और पकी हुई साग-भाजी में आप क्या अंतर देखते हैं? क्या आपने कभी देखा है कि पकाए जाने पर साग-भाजी कभी-कभी अपना चटख रंग खो देती है या नरम और कम कुरकुरी हो जाती हैं?

IT-18beginner💡 Understand1 markShort Answer

क्या हमारे आहार में कुछ फलों और कच्ची साग-भाजी को सम्मिलित करना बुद्धिमानी नहीं होगी?

IT-19intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

क्या हमें सभी पोषक तत्त्व पौधों और जंतुओं से प्राप्त होते हैं?

IT-21beginner💡 Understand2 marksShort Answer

प्रोटीन परीक्षण में प्रत्येक परखनली में कॉपर सल्फेट विलयन की दो बूँदें और कास्टिक सोडा विलयन की 10 बूँदें डाली गईं। आपने क्या देखा? क्या कुछ परखनलियों के पदार्थ बैंगनी रंग के हो गए हैं?

Page 1