संसदीय प्रणाली — विधायिका और कार्यपालिका
Class 8 · Social Science Part 1 · 26 Questions
भारत की संसदीय प्रणाली क्या है और इसकी संरचना किस प्रकार की गई है?
संसद के प्रमुख कार्य क्या हैं?
भारत के संसदीय लोकतंत्र में विधायिका और कार्यपालिका की भूमिकाएँ क्या हैं?
केंद्र और राज्य स्तर पर विधायिका और कार्यपालिका का गठन किस प्रकार किया जाता है?
लोकतंत्र और शासन विषय पर अपने पिछले अध्यायों से संसद के कुछ संवैधानिक कार्यों के नाम बताइए। क्या आपने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन का उल्लेख किया? संविधान में संशोधन का क्या?
आर.टी.ई. किस प्रकार एक अधिनियम बना, यह प्रक्रिया दर्शाने के लिए एक छोटा-सा चार्ट बनाएँ। यदि आर.टी.ई. लोकसभा में प्रस्तुत किया गया होता तो आपके विचार से उसकी प्रक्रिया कैसी होती?
आपके विचार से संसद सरकारी व्यय पर दृष्टि क्यों रखती है? (संकेत— सरकार किसका पैसा खर्च करती है?)
भारतीय संविधान का भाग V, अध्याय I— 'कार्यपालिका' से आरंभ होता है। इसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद सहित अन्य की भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों का वर्णन है। अध्याय II में संसद की भूमिका और कार्यों का उल्लेख है। आपके विचार में ऐसा क्यों किया होगा?
यदि तीनों अंगों में से किसी एक— विधायिका, कार्यपालिका या न्यायपालिका के पास समस्त शक्ति आ जाए, तब क्या हो सकता है? यह लोगों के अधिकारों को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है? इस विषय पर अपने सहपाठियों से विचार-विमर्श कीजिए कि प्रत्येक अंग किस प्रकार दूसरे अंग पर नियंत्रण रखता है। उदाहरण के लिए, विधायिका किस प्रकार न्यायपालिका की कार्यवाही पर प्रश्न उठाती है?
न्यायपालिका किस प्रकार सुनिश्चित करती है कि निर्मित कानून और शासकीय कार्य संविधान के अनुरूप हों? क्या आपको लगता है कि न्यायपालिका की कार्यवाहियों की भी किसी प्रकार समीक्षा की जा सकती है?
क्या आप ऐसे उदाहरण ढूँढ सकते हैं जहाँ न्यायपालिका ने कानून बनाने वालों से किसी कानून की समीक्षा करने के लिए कहा हो? क्या आप ऐसे उदाहरण भी ढूँढ सकते हैं जहाँ किसी कानून के क्रियान्वयन पर न्यायपालिका ने प्रश्न उठाए हों?
आपके राज्य में किस प्रकार की विधायिका है?
नीचे दी गई सारणी का अध्ययन कीजिए। संसद के कामकाज के विषय में समय के साथ आप कौन-से निष्कर्ष निकाल सकते हैं? हाल के वर्षों के आँकड़े भी संकलित कीजिए।
| लोकसभा की अवधि | सत्रों की संख्या | बैठकों की संख्या |
|---|---|---|
| पहली लोकसभा (1952–1957) | 14 | 677 |
| दूसरी लोकसभा (1957–1962) | 16 | 567 |
| दसवीं लोकसभा (1991–1996) | 16 | 423 |
| तेरहवीं लोकसभा (1999–2004) | 14 | 356 |
पूर्व राज्यसभा अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू द्वारा 2021 में दिया गया यह वक्तव्य पढ़िए— "2004 से 2014 के मध्य राज्यसभा की उत्पादकता लगभग 78% रही, किंतु इसके पश्चात यह घटकर लगभग 65% रह गई। जिन 11 सत्रों की अध्यक्षता मैंने की, उनमें से चार सत्रों में उत्पादकता बहुत कम रही— 6.80%, 27.30%, 28.9% और 29.55%। राज्यसभा ने वर्ष 2018 में अब तक की सबसे न्यून उत्पादकता 35.75% दर्ज की, जो निरंतर व्यवधानों के कारण थी।" इस वक्तव्य से आप क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं? इसका राज्य सभा की भूमिका पर क्या प्रभाव पड़ता है?
किसी विधायक से समय लेकर भेंट कीजिए और राज्य विधानमंडल से संबंधित चुनौतियों के बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में अपने एक भाषण में कहा था— "सरकारें आएँगी, जाएँगी। पार्टियाँ बनेंगी-बिगड़ेंगी। मगर यह देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।" आपके विचार से यह कथन लोकतंत्र में संसद और नेताओं की भूमिका के बारे में क्या संदेश देता है? जब राजनैतिक शक्ति बदलती है तब भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना क्यों आवश्यक है?
पता लगाइए कि आपके राज्य से संसद के प्रत्येक सदन में कितने प्रतिनिधि हैं।
वे कौन-से तत्व हैं जो भारतीय संसद को 'जनता की आवाज़' बनाते हैं? यह कैसे सुनिश्चित करती है कि विभिन्न विचारों को सुना जाए?
आपके विचार से संविधान ने कार्यपालिका को विधायिका के प्रति उत्तरदायी क्यों बनाया?
आपके अनुसार केंद्र स्तर पर द्विसदनीय विधायिका क्यों चुनी गई?