अदृश्य जीव-जगत — हमारी आँखों की क्षमता से परे
Class 8 · Science · 24 Questions
क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आपके आस-पास का अदृश्य संसार दृश्यमान हो जाए तो आप क्या देख पाएँगे?
आपको क्या लगता है कि इस अदृश्य संसार का अवलोकन करना — 'आकार', 'जटिलता' अथवा 'सजीवों' के संबंध में आपके सोचने के ढंग को कैसे परिवर्तित कर सकता है?
क्या आपने कभी सोचा है कि ये सूक्ष्म जीव एक-दूसरे के साथ किस प्रकार परस्पर क्रिया करते हैं?
इस विषय पर विचार कीजिए कि वस्तुतः आपकी आँखें कितनी छोटी वस्तु को देख सकती हैं?
क्या आपने सोचा है कि चश्मा उन्हें स्पष्ट देखने में कैसे सहायता करता है? अथवा क्या होता है जब हम किसी वस्तु का अवलोकन करने के लिए आवर्धक लेंस का उपयोग करते हैं?
तो फिर हम इस अदृश्य संसार की खोज कैसे कर पाए? क्या आप जानते हैं कि कौन-सी वैज्ञानिक खोज ने हमें सर्वप्रथम इस सूक्ष्म संसार को देखने में सहायता की?
क्रियाकलाप 2.2 में प्याज की झिल्ली की कोशिकाओं और क्रियाकलाप 2.3 में मानव कपोल की कोशिकाओं के बीच आपने क्या समानताएँ और भिन्नताएँ देखी?
कोशिका में इन संरचनाओं का क्या महत्व है? ये क्या कार्य करती हैं? क्या ये कार्य जीवन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं?
क्या विभिन्न जंतु कोशिकाएँ भी आकार और संरचना में भिन्न होती हैं?
कोशिकाएँ एक-दूसरे से इतनी भिन्न क्यों दिखती हैं? क्या कोशिका का आकार और संरचना उसके प्रकार्य से संबंधित है?
क्या हमें अन्य स्थानों पर भी सूक्ष्मजीव मिलते हैं?
परंतु सूक्ष्मजीव अचार और मुरब्बों को संक्रमित क्यों नहीं करते?
सूक्ष्मजीवों की विविधता हमारे दैनिक जीवन में क्या भूमिका निभाती है? वे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में कैसे सहायता करते हैं?
क्या अब आप समझ गए हैं कि वे ऐसा क्यों करते हैं? (संदर्भ: माली सूखे पत्तों और पादप अपशिष्ट को एकत्र करके गड्ढों में डालते हैं ताकि प्राकृतिक खाद बने।)
अब विचार करें कि यदि पृथ्वी पर सूक्ष्मजीव न होते तो क्या होता?
आपके विचार से सूक्ष्मजीवों की सहायता से और कौन-सी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है?
सूक्ष्मजीवों की विविधता हमारे रसोईघर में कैसे सहायक होती है?
क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? (संदर्भ: कटोरा 'क' में गुनगुना दूध गरम स्थान पर रखने पर दही बन जाता है एवं खट्टा हो जाता है, जबकि कटोरा 'ख' में ठंडा दूध ठंडे स्थान पर रखने पर दही नहीं बनता।)
एक किसान अपने खेत में गेहूँ की फसल की बुवाई कर रहा था। उसने फसल की अच्छी उपज पाने के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन समृद्ध उर्वरक डाला। पड़ोस के खेत में एक और किसान सेम की फसल उगा रहा था परंतु उसने स्वस्थ फसल प्राप्त करने के लिए नाइट्रोजन समृद्ध उर्वरक नहीं डाला। क्या आप इसके कारणों पर विचार कर सकते हैं?
स्नेहल ने अपने बगीचे में दो गड्ढे 'क' और 'ख' खोदे। गड्ढा 'क' में उसने फलों और सब्जियों के छिलके डाले और उन्हें सूखे पत्तों के साथ मिला दिया। गड्ढा 'ख' में उसने उसी तरह के कचरे को सूखे पत्तों के साथ मिलाए बिना डाल दिया। उसने दोनों गड्ढों को मिट्टी से ढक दिया और 3 सप्ताह बाद देखा। वह क्या जाँचने का प्रयास कर रही है?