परिमाप और क्षेत्रफल

Class 6 · Mathematics · 25 Questions

1beginner🔧 Apply3 marksFill in the Blanks

लुप्त पदों को ज्ञात कीजिए— a. आयत का परिमाप = 14 सेमी; चौड़ाई = 2 सेमी; लंबाई = ______ ? b. वर्ग का परिमाप = एक भुजा की लंबाई 20 सेमी = ______ ? c. आयत का परिमाप = लंबाई 12 मी. = चौड़ाई 3 मी. = _____?

2intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

तार के टुकड़े का प्रयोग करके एक आयत बनाया गया है जिसकी भुजाओं की लंबाई 5 सेमी और 3 सेमी है। यदि तार को सीधा करके एक वर्ग बनाया जाए, तब वर्ग की एक भुजा की लंबाई क्या होगी?

3beginner🔧 Apply2 marksNumerical

यदि एक त्रिभुज का परिमाप 55 सेमी है और दो भुजाओं की लंबाई क्रमशः 20 सेमी और 14 सेमी है, तो तीसरी भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।

4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक आयताकार पार्क जिसकी लंबाई 150 मी. और चौड़ाई 120 मी. है, पार्क के चारों ओर ₹40 प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए।

5intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक धागे के टुकड़े की लंबाई 36 सेमी है। प्रत्येक भुजा की लंबाई क्या होगी, यदि इस धागे से बनाया जाता है— a. एक वर्ग b. एक त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएँ समान लंबाई की हों, और c. एक सम षट्भुज (छः भुजाओं वाली बंद आकृति जिसकी सभी भुजाएँ समान लंबाई की हों)?

1beginner🔧 Apply2 marksNumerical

अक्षी द्वारा 5 चक्करों में तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए। (अक्षी बाहरी पथ पर दौड़ती है जिसकी लंबाई 70 मी. और चौड़ाई 40 मी. है। एक चक्कर में तय की गई दूरी 2 × (70 + 40) मी. = 220 मी. है।)

2intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

तोशी द्वारा 7 चक्करों में तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए। अक्षी और तोशी में से किसने अधिक दूरी तय की? (तोशी भीतरी पथ पर दौड़ती है जिसकी लंबाई 60 मी. और चौड़ाई 30 मी. है।)

1beginner🔧 Apply3 marksShort Answer

एक कागज या अखबार का टुकड़ा लीजिए। इस टुकड़े को अलग-अलग तरीकों से काटकर कुछ यादृच्छिक आकार बनाइए। प्रत्येक आकृति की सीमाओं की कुल लंबाई का अनुमान लगाइए। अब पैमाना (scale) अथवा मापन फीता (measuring tape) से प्रत्येक आकृति के परिमाप को मापिए और सत्यापन कीजिए।

1beginner💡 Understand1 markVery Short

एक वर्ग और एक समबाहु त्रिभुज के बीच क्या समानता है?

1intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

अपने आस-पास विभिन्न वस्तुएँ खोजिए जो कि सम आकृतियाँ हों और उनका परिमाप ज्ञात कीजिए। साथ ही अन्य सम बहुभुजों के परिमाप के लिए अपनी समझ को व्यापक (generalised) रूप दीजिए।

1beginner🧠 Remember1 markFill in the Blanks

वर्गाकार खानों वाले कागज (ग्रिड पेपर) की सहायता से ज्ञात किए गए सूत्रों को भरिए — वर्ग का क्षेत्रफल = ____________ ; आयत का क्षेत्रफल = ____________

1beginner🔧 Apply2 marksNumerical

25 मी. लंबे आयताकार बाग का क्षेत्रफल 300 वर्ग मी. है। इस बाग की चौड़ाई क्या है?

2intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

8 रुपये प्रति 100 वर्ग मी. की दर से 500 मी. लंबे और 200 मी. चौड़े आयताकार भूखंड पर टाइल लगाने की लागत क्या होगी?

3intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक आयताकार नारियल वाटिका 100 मी. लंबी और 50 मी. चौड़ी है। यदि प्रत्येक नारियल के पेड़ के लिए 25 वर्ग मी. जगह चाहिए, तो इस वाटिका में अधिकतम कितने पेड़ लगाए जा सकते हैं?

1intermediate💡 Understand2 marksEssay

सामान्यतः हम क्षेत्रफल को वर्गों से क्यों मापते हैं?

3beginner💡 Understand1 markVery Short

क्षेत्रफल को ज्ञात करने के लिए वर्गों के स्थान पर हम वृत्तों का प्रयोग क्यों नहीं करते हैं?

4intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

विभिन्न आकारों (त्रिभुज एवं आयत) का प्रयोग करके किसी दिए गए स्थान को (बिना आच्छादन या जगह छोड़े) भरने का प्रयास कीजिए और यह पता लगाइए कि क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए किसी और आकृति की अपेक्षा एक वर्गाकार आकृति का प्रयोग करने पर क्या लाभ होते हैं। उन बिंदुओं को लिखिए जो यह दर्शाते हैं कि क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए वर्ग ही सबसे सही आकार है।

2beginner🔧 Apply2 marksNumerical

आपके विद्यालय के खेल के मैदान का क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) ज्ञात कीजिए।

1advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

एक वर्गाकार ग्रिड पेपर (1 वर्ग = 1 वर्ग इकाई) पर, जितने संभव हों उतने आयत बनाइए जिनकी भुजाएँ पूर्ण संख्याएँ हों तथा जिनका क्षेत्रफल 24 वर्ग इकाई हो। a. किस आयत का परिमाप सबसे अधिक है? b. किस आयत का परिमाप सबसे कम है? c. यदि आप 32 वर्ग सेमी क्षेत्रफल का आयत लेते, तो आपका उत्तर क्या होता? किसी भी क्षेत्रफल को देखते हुए, अधिकतम और न्यूनतम परिमाप वाले आयत के आकार की पहचान बताना संभव है? अपने उत्तर के लिए उदाहरण और कारण दीजिए।

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

कागज के एक टुकड़े पर आयत खींचिए और इसका एक विकर्ण बनाइए। उस आयत को विकर्ण से काटते हुए दो त्रिभुज प्राप्त कीजिए। जाँच कीजिए क्या दोनों त्रिभुज एक दूसरे को पूरी तरह आच्छादित (overlap) करते हैं। क्या उनका क्षेत्रफल एक समान है?

Page 1