पदार्थों का अन्वेषण — अम्लीय, क्षारीय एवं उदासीन

Class 7 · Science · 26 Questions

1intermediate🔧 Apply1 markMCQ

एक विलयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है। निम्नलिखित में से कौन-सा विलयन अत्यधिक मात्रा में मिलाने पर इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर देगा?

2advanced🔍 Analyze1 markMCQ

आपको 'क', 'ख' और 'ग' नामांकित तीन अज्ञात विलयन दिए गए हैं परंतु आप नहीं जानते हैं कि इनमें से कौन-सा विलयन अम्लीय, क्षारीय या उदासीन है। विलयन 'क' में लाल लिटमस विलयन की कुछ बूँदें डालने पर वह नीला हो जाता है। जब हल्दी के विलयन की कुछ बूँदें विलयन 'ख' में डाली जाती हैं तो वह लाल हो जाता है। अंत में विलयन 'ग' में गुलाब के अर्क की कुछ बूँदें डालने पर वह हरा हो जाता है। प्रेक्षणों के आधार पर 'क', 'ख' और 'ग' की प्रकृति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम है?

4intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

प्रयोगशाला में एक द्रव प्रतिदर्श का परीक्षण विभिन्न सूचकों का उपयोग करके किया गया —

सूचकलाल लिटमसनीला लिटमसहल्दी
परिवर्तनकोई परिवर्तन नहींलाल में परिवर्तितरंग में कोई परिवर्तन नहीं

परीक्षणों के आधार पर द्रव की अम्लीय अथवा क्षारीय प्रकृति की पहचान कीजिए और अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

5intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

मान्या की आँखों पर पट्टी बँधी है। उसे दो अज्ञात विलयन दिए गए हैं जिससे वह जाँच कर सके कि वे अम्लीय हैं या क्षारीय। मान्या को विलयनों का परीक्षण करने के लिए किस सूचक का उपयोग करना चाहिए और क्यों?

6advanced✨ Create5 marksLong Answer

क्या आप विभिन्न सामग्रियों का सुझाव दे सकते हैं जिनका उपयोग श्वेत कागज (अध्याय के आरम्भ में दिया गया) पर संदेश लिखने के लिए किया जा सकता है और छिड़काव वाली बोतल में क्या लिया जा सकता है? विभिन्न संभावित संयोजनों और उनके प्रयोग से प्राप्त लेखन के रंगों को एक तालिका में लिखिए।

7intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

अँगूर के रस को लाल गुलाब के अर्क के साथ मिलाया गया। मिश्रण का रंग हल्का लाल हो गया। यदि इस मिश्रण में बेकिंग सोडा मिला दिया जाए तो क्या होगा? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

8intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

अश्विन ने अपनी दादी के जन्मदिन पर संतरे के रस का उपयोग करके उन्हें एक गुप्त संदेश लिखा। क्या आप संदेश को दृश्यमान करने में दादी की सहायता कर सकते हैं? इसे दृश्यमान करने के लिए आप किस सूचक का प्रयोग करेंगे?

9intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

प्राकृतिक सूचक कैसे तैयार किया जा सकता है? उदाहरण देकर समझाइए।

10advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

आपको तीन द्रव पदार्थ दिए गए हैं। एक सिरका, दूसरा बेकिंग सोडा का विलयन और तीसरा चीनी का विलयन। क्या आप मात्र हल्दी-पत्र का उपयोग करके उन्हें पहचान सकते हैं? व्याख्या कीजिए।

11intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

द्रव X को लाल गुलाब का अर्क हरा कर देता है। द्रव X की प्रकृति क्या होगी? जब द्रव X में आँवले का रस अधिक मात्रा में मिश्रित किया जाता है तो क्या होगा?

1advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

अमन ने भूल से अंडे के छिलकों पर तथा संगमरमर के कुछ टुकड़ों पर सिरका गिरा दिया और उसने वहाँ बुलबुले उठते देखे। फिर उसने अंडे के छिलकों को तथा संगमरमर के अन्य टुकड़ों पर साबुन का विलयन डाला परंतु तब बुलबुले नहीं निकले। सिरके के साथ बुलबुले बने परंतु साबुन के विलयन के साथ नहीं, ऐसा क्यों ?

1intermediate✨ Create5 marksEssay

अन्वेषणात्मक परियोजनाएँ: अम्लीय अथवा क्षारीय पदार्थों और प्राकृतिक सूचकों का उपयोग करके रंगोली बनाइए।

2intermediate🔧 Apply5 marksEssay

अन्वेषणात्मक परियोजनाएँ: आप विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जल की अम्लीय, क्षारीय अथवा उदासीन प्रकृति के विषय पर अपनी कक्षा में चर्चा कर सकते हैं। आप वर्षा, नल, नदियों आदि स्रोतों से प्राप्त जल के प्रतिदर्शों का परीक्षण कर सकते हैं।

3intermediate🔧 Apply5 marksEssay

अन्वेषणात्मक परियोजनाएँ: अपने क्षेत्र की मृदा का प्रतिदर्श एकत्रित कीजिए और यह पता लगाइए कि इसकी प्रकृति अम्लीय है, क्षारीय है अथवा उदासीन है।

in_text_2beginner💡 Understand1 markVery Short

तालिका 2.3 — लाल गुलाब के अर्क से प्रतिदर्शों की प्रकृति का परीक्षण

क्र.सं.प्रतिदर्श का नामप्रतिदर्श मिलाने पर गुलाब के अर्क का रंग परिवर्तनपदार्थ की प्रकृति
1.नींबू का रस
2.साबुन का विलयन
3.आँवले का रस
4.

क्या अब आप तालिका 2.3 में पदार्थों की प्रकृति लिख सकते हैं?

in_text_3beginner💡 Understand1 markVery Short

क्या सभी प्रतिदर्शों से हल्दी-पत्र का रंग परिवर्तित हो जाता है?

in_text_4intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

उन प्रतिदर्शों को समूहीकृत कीजिए जो हल्दी-पत्र का रंग परिवर्तित नहीं करते हैं।

in_text_5intermediate⚖️ Evaluate2 marksEssay

क्या अम्लीय पदार्थों की जाँच के लिए हल्दी-पत्र को सूचक के रूप में उपयोग किया जा सकता है? अपने अवलोकनों पर सहपाठियों से चर्चा कीजिए।

in_text_6intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

तालिका 2.4 — हल्दी-पत्र से प्रतिदर्शों की प्रकृति का परीक्षण

क्र.सं.प्रतिदर्श का नामप्रतिदर्श की एक बूँद डालने पर हल्दी-पत्र का रंग
1.नींबू का रस
2.साबुन का विलयन
3.आँवले का रस
4.

अश्विन ने गुरु पूर्णिमा के दिन अपने शिक्षक के प्रति आभार प्रकट करने के लिए एक शुभकामना पत्र बनाया। उसने श्वेत कागज पर हल्दी का लेप लगाकर उसे सुखाया। तालिका 2.4 में परीक्षण किए गए विलयनों में से उसने एक विलयन का उपयोग करके अपनी शुभकामनाएँ शिक्षक की मातृभाषा (ओडिया भाषा) में उस शुष्क कागज पर लिखीं। संदेश लिखने के लिए किस विलयन का उपयोग किया जा सकता है?

in_text_7intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

कीर्ति उद्यान में एक तितली को देख रही थी। उसका हाथ पेड़ के तने पर टिका हुआ था। अचानक एक लाल चींटी ने उसे काट लिया। इससे उसकी त्वचा लाल हो गई और उसे बहुत दर्द हुआ। उसके भाई ने प्रभावित क्षेत्र पर नम बेकिंग सोडा लगाकर उसकी सहायता की जिससे उसे दर्द से आराम मिला। आपको क्या लगता है कि इसका क्या कारण हो सकता है?

Page 1