भिन्नों के साथ कार्य करना

Class 7 · Mathematics Part 1 · 38 Questions

Q1beginner🔧 Apply2 marksNumerical

आरोन का पालतू कछुआ बहुत ही धीमी गति से चलता है। वह एक घंटे में केवल 14\frac{1}{4} किलोमीटर ही चलता है। वह 3 घंटे में कितना चल सकता है?

Q2intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

हमने देखा कि आरोन एक घंटे में 3 किलोमीटर चल सकता है। वह 25\frac{2}{5} घंटों में कितनी दूर तक चल सकता है?

1intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

तेन्जिन प्रतिदिन 12\frac{1}{2} गिलास दूध पीता है। वह एक सप्ताह में कितने गिलास दूध पीता है? उसने जनवरी माह में कितने गिलास दूध पिया?

2intermediate🔧 Apply2 marksFill in the Blanks

श्रमिकों का एक समूह 1 कि.मी. लंबी एक पानी की नहर को 8 दिनों में बना सकता है। अत: यह समूह एक दिन में ______ कि.मी. पानी की नहर बना सकता है। यदि वे एक सप्ताह में 5 दिन कार्य करते हैं तो वे एक सप्ताह में ______ कि.मी. पानी की नहर बना सकते हैं।

3intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

मंजू और उसकी दो पड़ोसन मिलकर प्रत्येक सप्ताह 5 लीटर तेल खरीदती हैं और उसे समान मात्रा में 3 परिवारों के बीच साझा करती हैं। प्रत्येक परिवार को एक सप्ताह में कितना तेल मिलता है? एक परिवार को 4 सप्ताह में कितना तेल प्राप्त होगा?

4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

साफिया ने सोमवार को रात 10 बजे चंद्रमा को अस्त होते देखा। उसकी माताजी एक वैज्ञानिक हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रमा प्रत्येक दिन पिछले दिन की तुलना में 56\frac{5}{6} घंटे देर से अस्त होता है। चंद्रमा बृहस्पतिवार को रात 10 बजे के कितने घंटे बाद अस्त होगा?

5intermediate🔧 Apply4 marksNumerical

गुणा कीजिए और उसे मिश्रित भिन्न में बदलिए।

Q3intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

हम जानते हैं कि आरोन का पालतू कछुआ 1 घंटे में केवल 14\frac{1}{4} कि. मी. चल सकता है। वह आधे घंटे में कितनी दूर चल सकता है?

Q4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

यदि कछुआ तेज चलता है और वह 1 घंटे में 25\frac{2}{5} कि.मी. की दूरी तय कर सकता है तो वह 34\frac{3}{4} घंटे में कितनी दूर चलेगा?

Q5intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

इस समझ का उपयोग करके 54×32\frac{5}{4} \times \frac{3}{2} गुणा कीजिए।

Q7intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

निम्नलिखित भिन्नों का गुणा कीजिए और गुणनफल को न्यूनतम रूप में व्यक्त कीजिए: 127×524\frac{12}{7} \times \frac{5}{24}

1intermediate🔧 Apply5 marksFill in the Blanks

एक पानी की टंकी एक नल से भरी जाती है। यदि नल 1 घंटा खुला रहता है तो टंकी का 710\frac{7}{10} भाग भर जाता है। टंकी का कितना भाग भरेगा यदि नल को निम्नलिखित समय के लिए खुला छोड़ा जाए—

2advanced🔧 Apply5 marksNumerical

सरकार ने एक सड़क बनाने के लिए सोमू की भूमि का 16\frac{1}{6} भाग ले लिया। अब सोमू के पास भूमि का कितना भाग शेष बचा है? वह शेष भाग की आधी भूमि अपनी पुत्री कृष्णा को और 13\frac{1}{3} भाग अपने पुत्र बोरा को दे देता है। उनके हिस्सों को देने के बाद वह शेष भूमि अपने पास रखता है।

3intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक ऐसे आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजाएँ 3343 \frac{3}{4} फीट और 9359 \frac{3}{5} फीट हैं।

4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

त्सेवांग ने अपने उद्यान में एक पंक्ति में चार पौध लगाई। दो पौध के बीच की दूरी 34\frac{3}{4} मीटर है। पहले और अंतिम पौध के बीच की दूरी को ज्ञात कीजिए। (संकेत — चार पौध का एक कच्चा चित्र बनाइए जिसमें दो पौध के बीच की दूरी 34\frac{3}{4} मीटर हो।)

5intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

कौन अधिक भारी है — 500 ग्राम का 1215\frac{12}{15} अथवा 4 किलोग्राम का 320\frac{3}{20}?

Q8intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

आपको क्या लगता है कि गुणा की जाने वाली दोनों संख्याओं से गुणनफल कब बड़ा है, यह दोनों संख्याओं के बीच में है और कब यह दोनों संख्याओं से छोटा है? (संकेत — गुणनफल और गुणा की जाने वाली संख्याओं के बीच संबंध इस बात पर निर्भर करता है कि क्या वे 0 और 1 के बीच में हैं या वे 1 से बड़ी हैं। संख्याओं के अलग-अलग युग्मों को लीजिए और उनके गुणनफल का निरीक्षण कीजिए।)

Q9intermediate✨ Create3 marksEssay

प्रत्येक स्थिति के लिए और अधिक उदाहरणों का निर्माण कीजिए तथा गुणनफल एवं गुणा की जाने वाली संख्याओं के बीच के संबंध को ध्यान से देखिए।

Q10intermediate💡 Understand2 marksFill in the Blanks

आप गुणा की जाने वाली संख्याओं और गुणनफल के बीच संबंध के विषय में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं? रिक्त स्थान भरिए—

  • जब गुणा की जाने वाली संख्याओं में से एक संख्या 0 और 1 के बीच की हो तो गुणनफल दूसरी संख्या से ___________ (बड़ा / छोटा) होता है।
  • जब गुणा की जाने वाली संख्याओं में से एक संख्या 1 से बड़ी हो तो गुणनफल दूसरी संख्या से ___________ (बड़ा / छोटा) होता है।
Q11intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

1÷231 \div \frac{2}{3} क्या है?

Page 1