Question 19 of 38intermediate💡 UnderstandFill in the Blanks2 marks
आप गुणा की जाने वाली संख्याओं और गुणनफल के बीच संबंध के विषय में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं? रिक्त स्थान भरिए—
- जब गुणा की जाने वाली संख्याओं में से एक संख्या 0 और 1 के बीच की हो तो गुणनफल दूसरी संख्या से ___________ (बड़ा / छोटा) होता है।
- जब गुणा की जाने वाली संख्याओं में से एक संख्या 1 से बड़ी हो तो गुणनफल दूसरी संख्या से ___________ (बड़ा / छोटा) होता है।
(i)
Answer
छोटा
(ii)
Answer
बड़ा
Explanation
पाठ्यपुस्तक के अनुसार, गुणन में जब गुणा की जाने वाली संख्याओं में से एक संख्या 0 और 1 के बीच होती है तो गुणनफल दूसरी संख्या से छोटा होता है। इसके विपरीत, यदि गुणा की जाने वाली संख्याओं में से एक संख्या 1 से बड़ी होती है तो गुणनफल दूसरी संख्या से बड़ा होता है।