भोजन का रहस्य
Class 5 · The World Around Us · 13 Questions
क्या कभी आपका पेट खराब हुआ है? क्या आप जानते हैं कि पेट किस कारण खराब हो सकता है? यदि आपने भूलवश दूषित भोजन खा लिया तो क्या हो सकता है? आपने ठीक होने के लिए क्या किया? अपने अनुभव कक्षा में प्रकट कीजिए।
आपके विचार से भोजन दूषित क्यों हो जाता है?
ऐसी और कौन-कौन सी अन्य खाद्य वस्तुएँ हैं जिन्हें सुखाकर वर्षभर दूषित होने से बचाया जा सकता है?
क्या आप टमाटर जैसे खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने की किसी अन्य विधि के विषय में सोच सकते हैं?
मक्खन को प्रशीतन की आवश्यकता क्यों होती है और घी को क्यों नहीं? संकेत— पता लगाएँ कि घर पर मक्खन और घी कैसे बनाया जाता है।
क्या आप जानते हैं कि इडली कैसे बनती है? क्या कोई ऐसी वस्तु है जिससे इडली का घोल फूला हुआ बनता है? क्या आप जानते हैं वह क्या है?
क्या आपको भी कभी उल्टी, अपच या पेट खराब होने की समस्या हुई है? क्या आपने इसके लिए कोई घरेलू उपाय किया है? आपके द्वारा उपयोग किए गए घरेलू उपाय के विषय में लिखिए।
क्या आप जानते हैं कि हमें अपने क्षेत्र के मौसम के अनुसार फल एवं सब्जियों का चयन करना चाहिए?
अपने क्षेत्र के तीन मौसमी फलों या सब्जियों के नाम बताइए। उदाहरण के लिए, सर्दियों में आँवला और गर्मियों में जामुन।
श्वास नली में अवरोध या दम घुटने से आप कैसे बच सकते हैं?
कुछ खाद्य पदार्थ कई सप्ताह तक सुरक्षित रहते हैं जबकि कुछ खाद्य पदार्थ कुछ ही दिनों में दूषित क्यों हो जाते हैं?
आप दो दिनों के लिए भ्रमण पर जा रहे हैं। ऐसे पाँच खाद्य पदार्थों की सूची बनाइए जिन्हें आप यात्रा में साथ ले जाएँगे। आप उन्हें दूषित होने से कैसे बचाएँगे?
यदि भोजन को संरक्षित न किया जाए तो क्या होगा? ऐसे संसार की कल्पना कीजिए जिसमें भोजन संरक्षित न किया जाए। इसके परिणामों पर चर्चा कीजिए।