मिश्रण एवं उनके पृथककरण का अन्वेषण
Class 9 · Science · 27 Questions
पंकिल जल में निलंबित कण कुछ समय पश्चात तली पर बैठ जाते हैं परंतु दूध में ऐसा नहीं होता है, क्यों?
वाष्पीकरण किस प्रकार क्वथन से भिन्न होता है?
आपको घने वृक्ष की पत्तियों के मध्य छोटे अंतरालों में से छनकर निकलता हुआ सूर्य का प्रकाश चमकीली किरणों के रूप में क्यों दिखाई देता है?
किसी साधारण प्रसाधन पाउडर (टैल्कम पाउडर) में जिंक ऑक्साइड है, जो एक पूतिरोधी (antiseptic) की भाँति कार्य करता है। टैल्कम पाउडर में जिंक ऑक्साइड की कितनी मात्रा उपस्थित है?
आपकी माँ ने आपको अपने अतिथि मित्रों को परोसने के लिए संतरे के सांद्रित रस की एक बोतल दी है। वे आपको एक गिलास में सांद्र रस के दो बड़े चम्मच जल में मिश्रित करने के लिए कहती हैं। यदि प्रत्येक बड़े चम्मच का माप हो और आप प्रत्येक व्यक्ति के लिए रस तैयार करते हैं, तो आपके द्वारा बनाए गए मिश्रण में संतरे के सांद्र रस का आयतनानुसार सांद्रता प्रतिशत () क्या होगा?
सिरका, जिसका उपयोग खाद्य परिरक्षक (preservatives) और योज्य (additives) के रूप में किया जाता है, में ऐसीटिक अम्ल होता है। ध्यान रखिए कि ग्लैशल ऐसीटिक अम्ल एक द्रव है, जो ऐसीटिक अम्ल है। यदि आप ग्लैशल ऐसीटिक अम्ल से सिरका बनाना चाहते हैं तो यह आप किस प्रकार बनाएँगे?
यदि कॉपर सल्फेट के गर्म संतृप्त विलयन को कक्ष के तापमान पर धीरे-धीरे ठंडा करने की अपेक्षा हिमशीतित जल में तीव्रता से ठंडा किया जाए तो निर्मित होने वाले क्रिस्टल छोटे होंगे तथा भली-भाँति निर्मित नहीं हो पाएँगे। इस परिकल्पना का परीक्षण करने के लिए आप किसी प्रयोग की अभिकल्पना एवं उसका निष्पादन किस प्रकार करेंगे? संकेत — कॉपर सल्फेट का एक गर्म संतृप्त विलयन तैयार कीजिए और उसे दो समान भागों में विभाजित कीजिए।
वाष्पीकरण की दर बढ़ाने अथवा घटाने पर साधारण नमक के क्रिस्टलों के आकार में क्या कोई परिवर्तन होगा? व्याख्या कीजिए।
निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। असत्य कथनों को सही भी कीजिए।
समान घनत्व के दो अमिश्रणीय द्रवों को पृथक्करण कीप में मिलाया जाए तो उसमें परतें कैसे बनेंगी?
अमिश्रणीय द्रव पृथक्कारी कीप में दो पृथक परतें क्यों बनाते हैं?
क्या ऊर्ध्वपातन, वाष्पीकरण से भिन्न है? पुष्टि कीजिए।
चक्रण वाला यह खेल एक लोक नृत्य है जिसे मराठी में 'फुगड़ी' और पंजाबी में 'कीकली' कहते हैं। आपकी स्थानीय भाषा में इसे क्या कहा जाता है?
बादलों का निर्माण वायु में सूक्ष्म जल-बूँदों अथवा वायु में तैरते हिमक्रिस्टलों से होता है। विलयनों, निलंबनों और कोलॉइडों के विषय में अपनी जानकारी के आधार पर बताइए कि बादल किस प्रकार के मिश्रण हैं और क्यों?
जिन नगरों की वायु में अधिक धुआँ और धूल होते हैं, वे प्रायः धुँधले क्यों दिखाई देते हैं?
निम्नलिखित मिश्रणों में से कौन-से मिश्रण सही रूप से समांगी और विषमांगी मिश्रणों के रूप में वर्गीकृत किए गए हैं? सही विकल्प चुनिए।
सही विकल्पों का चयन कीजिए तथा सही और गलत विकल्पों के कारण स्पष्ट कीजिए। निम्नलिखित में से कौन-से मिश्रण टिंडल प्रभाव दर्शाते हैं? (क) वायु और धूल के कणों का मिश्रण (ख) कॉपर सल्फेट और जल का मिश्रण (ग) स्टार्च और जल का मिश्रण (घ) ऐसीटोन और जल का मिश्रण
निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए—
खाद्य तेल के किसी पैकेट पर एक लीटर (910 g) लिखा है। यदि इस तेल को जल के साथ मिश्रित किया जाए तो क्या यह अलग परत बनाएगा? यदि हाँ, तो कौन-सा पदार्थ ऊपर रहेगा? आप इन दो परतों को किस प्रकार पृथक करेंगे? प्रयुक्त उपकरण का चित्र भी बनाइए।
नीचे दिए गए अभिकथन एवं कारण को पढ़िए और उनके संबंध में आगे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन— विलयन टिंडल प्रभाव नहीं दर्शाते हैं। कारण— विलयन के कणों का आकार 100 nm से बड़ा होता है, अतः वे प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं कर सकते।