बाजारों की समझ
Class 7 · Social Science Part 1 · 35 Questions
बाजार क्या होते हैं और वे कैसे कार्य करते हैं?
व्यक्तियों के जीवन में बाजारों की क्या भूमिका है?
सरकार बाजारों में क्या भूमिका निभाती है?
उपभोक्ता अपनी क्रय की गई वस्तुओं तथा सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किस प्रकार कर सकते हैं?
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि यह बाजार अपनी समृद्धि की चरम सीमा पर कैसा रहा होगा?
क्या आप अपने राज्य में किन्हीं पुराने बाजारों के बारे में जानते हैं? वे वर्तमान बाजारों से किस तरह समान या भिन्न होंगे? अपने परिवार और समुदाय के वरिष्ठजनों के साथ चर्चा कीजिए।
आपके नाटक में किस तरह का मोल-तोल हुआ था?
क्या आप किसी ऐसे बाजार के बारे में सोच सकते हैं, जहाँ मोल-तोल कम प्रचलित है और क्यों?
साप्ताहिक बाजार में देर रात को सब्जियाँ दिन की तुलना में सस्ती हो जाती हैं। आपके विचार में ऐसा क्यों होता है? शीत ऋतु के अंत में कपड़े की दुकानों में ऊनी वस्त्रों पर भारी छूट दी जाती है। ऐसा क्यों होता है?
आपके विचार में ऑनलाइन और प्रत्यक्ष क्रय के क्या लाभ और हानि हैं? इसका उत्तर विक्रेता और क्रेता दोनों के दृष्टिकोण से पता कीजिए।
कुछ सेवाओं के लिए व्यक्तिगत संपर्क की आवश्यकता होती है, जैसे कि कपड़ों की सिलाई, जिसकी सेवा ऑनलाइन प्रदान नहीं की जा सकती है। क्या आप ऐसी अन्य सेवाओं का सुझार दे सकते हैं, जिनके लिए प्रत्यक्ष बाजार की आवश्यकता होती है?
ऐसे अन्य प्रकार के बाजार भी होते हैं, जो वस्तुओं और सेवाओं का लेन-देन नहीं करते। उनमें से एक है— शेयर बाजार या स्टॉक मार्केट। अपने परिवार, शिक्षकों या समुदाय के सदस्यों से इसके बारे में पूछिए।
हमने बाजारों के अलग-अलग आयामों पर चर्चा की। क्या हम कल्पना कर सकते हैं कि हमारा जीवन बाजारों के बिना कैसा होगा? यदि किसान चावल, गेहूँ, दाल, सब्जियाँ और फल बाजार में न लाएँ तो क्या होगा? अगर सूरत में वस्त्र बनाने वाले उत्पादक बाजार से कपास जैसी आवश्यक सामग्री न खरीद पाएँ तो क्या होगा?
आकृति एक पेशेवर चित्रकार है, जो कैनवास पर तैल-चित्र बनाती है। उसके चित्रों की सराहना की जाती है, लेकिन उसे क्रेता मिल पाना कठिन लगता है। वह इस बात से चिंतित है कि अपने चित्र कहाँ और किस मूल्य पर विक्रय करे? अमरूद वाली स्थिति के विपरीत कलाकृति के लिए स्थानीय क्रेता और विक्रेता बहुत कम होते हैं। क्या आप ऐसे अन्य उत्पादों के बारे में सोच सकते हैं, जिनके लिए तैयार बाजार नहीं है? यह स्थिति क्रय-विक्रय करने वाले लोगों को कैसे प्रभावित करती है? वर्तमान समय में चित्रकार को अपने चित्रों के लिए किन-किन तरीकों से क्रेता मिल सकते हैं?
बाजार समाज को कैसे लाभान्वित करते हैं?
क्या आपने अपने समुदाय या पड़ोस में ऐसी कोई प्रथा देखी है? उस प्रथा का वर्णन चित्र या लघु अनुच्छेद द्वारा कीजिए।
प्याज भारत के अधिकांश भागों में भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुछ ऋतुओं में इसकी आपूर्ति बाजार में कम हो जाती है। आपके विचार में ऐसा होने पर प्याज के मूल्यों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
अगर प्याज के आपूर्तिकर्ता आवश्यक मात्रा में प्याज बाजार में नहीं लाएँगे, तो क्या होगा? आपके विचार से सरकार को इस स्थिति में क्या करना चाहिए?
आइए विचार करें: शासकों द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना आधुनिक भारत की प्रथा नहीं है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में घी का व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए निर्देश सम्मिलित हैं। इसमें उल्लेख किया गया है कि विक्रेता घी की मात्रा की कमी, जो मापने वाले डिब्बे में चिपकी रह जाती है, की क्षति-पूर्ति हेतु क्रेताओं को 1/50 वाँ भाग अधिक मानखाव के रूप में देगा।
वे कौन-से अन्य क्षेत्र हैं, जहाँ आप सरकार को बाजार के कार्यकलापों में भाग लेते हुए देखते हैं?