समय एवं गति का मापन

Class 7 · Science · 25 Questions

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

जब घड़ियाँ नहीं होती थीं तो लोग समय का मापन किस प्रकार करते थे?

2beginner💡 Understand1 markVery Short

कक्षा 6 में विज्ञान की पाठ्यपुस्तक जिज्ञासा के अध्याय 'लंबाई एवं गति का मापन' में हमने एक क्रियाकलाप किया था जिसमें हमने धागे से लटके एक झेरर/खड़ की दोलन-गति का अवलोकन किया था। क्या लोलक उसके जैसा ही है?

3intermediate✨ Create2 marksEssay

मान लीजिए कि आप गैलीलियो हैं और लोलकों को लेकर प्रयोग कर रहे हैं। सोचिए कि आपके अन्वेषण के क्या-क्या बिंदु होंगे? वे कौन से प्रश्न होंगे जिनके उत्तर पाने के लिए आप प्रयोग करेंगे?

4intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या सभी लोलकों के दोलनकाल समान होते हैं? इसकी जाँच आप किस प्रकार करेंगे?

5intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या दोलनकाल बदलता है? यदि ऐसा होता है तो दोलनकाल पर लंबाई का क्या प्रभाव पड़ता है?

6intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

यदि लंबाई बदलने का प्रभाव दोलनकाल पर होता है तो क्या गोलक का द्रव्यमान भी इसको प्रभावित करता है?

7intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

समान दूरी की दौड़ के लिए समय माप कर हम यह बता सकते हैं कि कौन अधिक तेज दौड़ा। किंतु अलग-अलग दूरियों की दौड़ों की तुलना करनी हो तो हम यह किस प्रकार बता पाएँगे?

9intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

मैंने एक बार एक सीधी सड़क पर लंबी दौड़ (मैराथन) के एक भाग को देखा। मुझे ऐसा लगा कि कुछ व्यक्ति उस पूरी दूरी में समान चाल से दौड़ रहे थे जबकि कुछ अन्य व्यक्ति या तो अपनी चाल धीमी कर रहे थे या बढ़ा रहे थे। उनकी गति भिन्न कैसे थी?

10intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

दो रेलगाड़ियों X एवं Y द्वारा प्रातः 10:00 बजे और 11:00 बजे के बीच चली गई दूरियों के आँकड़े तालिका 8.3 में दिए गए हैं।

तालिका 8.3 — 10 मिनट के समान समय-अंतरालों में दो रेलगाड़ियों द्वारा चली गई दूरियाँ

समय (पूर्वाह्न)रेलगाड़ी X स्थिति (km)रेलगाड़ी X दूरी (km)रेलगाड़ी Y स्थिति (km)रेलगाड़ी Y दूरी (km)
10:000000
10:1020202020
10:2040203515
10:3060205015
10:4080207525
10:50100209520
11:001202012025

इनमें से कौन-सी रेलगाड़ी 10:00 और 11:00 बजे के बीच एकसमान रेखीय गति में है?

1intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

उस कार की चाल का परिकलन कीजिए जो 10 सेकंड में 150 मीटर चलती है। अपने उत्तर को km/h में व्यक्त कीजिए।

2intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक धावक 50 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय करता है। कोई दूसरा धावक यही दूरी 45 सेकंड में पूरी करता है। किसकी चाल अधिक है और कितनी अधिक है?

3intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक रेलगाड़ी 25 m/s की चाल से चलती है और 360 km की दूरी तय करती है। इसे यह दूरी तय करने में कितना समय लगता है?

4intermediate🔧 Apply4 marksNumerical

कोई रेलगाड़ी 3 घंटे में 180 km की दूरी तय करती है। इसकी चाल का परिकलन कीजिए—

5intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

सबसे अधिक चाल से चौकड़ी भरता हुआ घोड़ा लगभग 18 m/s तक की चाल प्राप्त कर सकता है। 72 km/h की चाल से गतिमान रेलगाड़ी की तुलना में यह कम है या अधिक है?

6intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

एक यातायात विहीन सरल रेखीय राजमार्ग पर गतिमान कार तथा एक अन्य कार जो शहर के यातायात के बीच चल रही है, इन दोनों का उदाहरण लेते हुए एकसमान एवं असमान गति के बीच विभेद कीजिए।

7intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

विभिन्न समय-अंतरालों में किसी वस्तु द्वारा चलित दूरियों के आँकड़े तालिका में दिए गए हैं। यदि वस्तु एकसमान गति में है तो तालिका में छोड़े गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

समय(s)01020305070
दूरी(m)0824324056
8intermediate🔧 Apply4 marksNumerical

कोई कार अपनी यात्रा के पहले घंटे में 60 km, दूसरे घंटे में 70 km और तीसरे घंटे में 50 km की दूरी तय करती है। क्या इसकी गति एकसमान है? अपने उत्तर का औचित्य बताइए। कार की औसत चाल का परिकलन कीजिए।

9beginner💡 Understand5 marksLong Answer

दैनिक जीवन में हमें सामान्यतः किस प्रकार की गति दृष्टिगत होती है — एकसमान गति अथवा असमान गति? अपने अनुभव के आधार पर अपने उत्तर के समर्थन में तीन उदाहरण दीजिए।

10intermediate🔍 Analyze4 marksNumerical

तालिका में किसी वस्तु की गति संबंधी आँकड़े दिए गए हैं। बताइए कि वस्तु की चाल एकसमान है अथवा असमान। उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

समय(s)0102030405060708090100
दूरी(m)06101621293542455560
11advanced🔧 Apply5 marksNumerical

कोई वाहन एक सरल रेखा के अनुदिश गतिमान है और यह 2 km की दूरी तय करता है। पहले 500 m यह 10 m/s की चाल से चलता है और अगले 500 m यह 5 m/s की चाल से चलता है। शेष बची दूरी इसको कितनी चाल से चलना चाहिए जिससे इसकी पूरी यात्रा 200 s में समाप्त हो जाए? पूरी यात्रा के लिए वाहन की औसत चाल कितनी है?

Page 1