जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा
Class 6 · Science · 39 Questions
छूने पर बर्फ ठोस लगती है और इसे हम अपने हाथों में पकड़ भी सकते हैं जबकि जल को इस तरह नहीं पकड़ा जा सकता है। इसलिए ये दोनों भिन्न-भिन्न पदार्थ होंगे। नहीं, ये दोनों एक ही पदार्थ हैं। आप क्या सोचते हैं? वे ऐसा क्यों सोचते हैं?
हाँ, मैं जानता हूँ कि जब जल को हिमीकरण यंत्र (फ्रीजर) में रखते हैं, यह बर्फ में परिवर्तित हो जाता है पर संभवतः फ्रीजर के अंदर बर्फ में कुछ मिल जाता होगा। क्या आपको लगता है कि थिरव सही है? आप इसकी जाँच कैसे कर सकते हैं?
क्या आपने कभी गड्ढों में से जल को विलुप्त होते देखा है? यह कहाँ जाता होगा? अपने मित्रों से चर्चा कीजिए।
आपने जल को और कहाँ विलुप्त होते देखा है? क्या आप कोई संभावित कारण सोच सकते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आपने देखा होगा कि बर्तन धोने के कुछ समय बाद बर्तनों की सतह पर बचा हुआ जल सूख जाता है। क्या आपके द्वारा पहले सोचा गया कारण इस स्थिति में भी जल के विलुप्त होने की व्याख्या करता है?
आवी सोच रही थी कि बर्तनों की सतह से जल रिस गया होगा। थिरव सोचता है कि बर्तनों की सतह से जल नहीं रिसता है। एक क्रियाकलाप की रूपरेखा बनाएँ और जाँचें कि किसका कथन सही है।
जब हम डोसा बनाते हैं तब हम गर्म तवे पर जल छिड़कते हैं और जल विलुप्त हो जाता है। यह कहाँ जाता है?
क्या आप वाष्पीकरण के अन्य उदाहरण सोच सकते हैं?
अब आप क्या सोचते हैं — गड्ढों से जल के विलुप्त होने का क्या कारण है? क्या यह: (क) भूमि में जल के रिसाव के कारण है (ख) जल के वाष्पीकरण के कारण है या (ग) इन दोनों के कारण है?
जैसे ही आप अपने हाथों पर हैंड सैनिटाइजर मलते हैं, वह विलुप्त हो जाता है। इसका क्या होता है?
काँच के गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूँदों की उपस्थिति को समझाते हुए उसके संभावित कारण बताएँ।
हमें सुबह के समय ओस की बूँदें अधिक क्यों दिखाई देती हैं? जब हम आधे भरे बर्तन में जल उबालकर उसे स्टील की प्लेट से ढक देते हैं तो जल की कुछ बूँदें प्लेट की भीतरी सतह पर जमा हो जाती हैं। ये जल की बूँदें कहाँ से आती हैं? इस बारे में आप क्या सोचते हैं?
क्या क्रियाकलाप 8.3 में काँच के गिलास की बाहरी सतह पर दिखाई देने वाला जल भी संघनन के कारण हो सकता है?
क्या हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि जल का रिसाव गिलास की सतह से नहीं हो रहा है? क्या हम यह भी निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि गिलास की बाह्य सतह पर एकत्रित जल केवल संघनन के कारण है? नहीं, हम क्रियाकलाप 8.4 से ऐसा निष्कर्ष नहीं निकाल सकते। आप यह दिखाने के लिए और क्या कर सकते हैं कि काँच के गिलास से जल नहीं रिस रहा है? उत्तर खोजने के लिए आप क्रियाकलाप 8.4 में क्या बदलाव करेंगे?
ठोस, द्रव और गैसीय अवस्था में जल के गुणों में क्या-क्या अंतर हैं?
क्या जल में भी फैलने का गुण होता है?
अपने आस-पास देखें और ठोस पदार्थों के कुछ उदाहरण खोजें। ठोस पदार्थों के कुछ उदाहरण पत्थर, लकड़ी और बर्तन भी हो सकते हैं। द्रव पदार्थों के अन्य उदाहरण क्या हैं जिनके विषय में आप सोच सकते हैं? यहाँ दो उदाहरण हैं— दूध और तेल। पाँच अन्य उदाहरणों के बारे में सोचें।
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप रसोईघर में प्रवेश किए बिना भी खाना पकने की गंध को अनुभव कर सकते हैं? यह गंध हम तक कैसे पहुँचती है?
गैसों के अन्य उदाहरण क्या हैं जिनके बारे में आप सोच सकते हैं? ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड के विषय में आप क्या कहेंगे?
आप जल की अवस्था कैसे परिवर्तित कर सकते हैं?
आप बर्फ को तुरंत उसकी द्रव अवस्था अर्थात् जल में कैसे परिवर्तित कर सकते हैं?