गति पर बलों का प्रभाव

Class 9 · Science · 19 Questions

1beginner💡 Understand2 marksEssay

जब कोई नाविक अपने चप्पू से जल को पीछे की ओर धकेलता है तो उसकी डोंगी (छोटी नौका) आगे की ओर क्यों बढ़ती है? और जब वह जल को धकेलने के लिए अधिक बल लगाता है तो डोंगी की गति अधिक तीव्र हो जाती है, ऐसा क्यों होता है?

2beginner💡 Understand2 marksEssay

मान लीजिए कि वही नाविक उसी चप्पू से उतना ही बल लगाकर दो अलग-अलग डोंगियों को चलाता है जिन में से एक डोंगी खाली है तथा दूसरी डोंगी में एक अन्य यात्री भी बैठा है। इनमें से कौन-सी डोंगी अधिक तीव्र गति से चलेगी?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

घर्षण बल विश्व से लुप्त हो जाए तो वस्तुओं की गति पर इसका क्या प्रभाव होगा?

3beginner🧠 Remember1 markVery Short

एक वस्तु नियत वेग से गति कर रही है। क्या उस पर कोई परिणामी बल कार्य कर रहा है?

5intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

दैनिक जीवन में ऐसी स्थिति खोजना कठिन है जहाँ किसी वस्तु पर कोई बल न लग रहा हो। परंतु अनेक बल लगाकर ऐसी स्थिति प्राप्त की जा सकती है जहाँ वस्तु पर लगने वाला परिणामी बल शून्य हो। एक उदाहरण की सहायता से समझाइए।

6beginner🔧 Apply2 marksNumerical

100 g द्रव्यमान वाली एक खिलौना कार 0.5 m s−10.5 \text{ m s}^{-1} के नियत वेग से गतिमान है। खिलौना कार पर लगने वाला परिणामी बल क्या है?

7intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

अलग-अलग द्रव्यमान वाले दो बच्चे एक जैसे झूलों (swings) पर बैठे हैं। दोनों बच्चों को समान प्रारंभिक त्वरण देने के लिए आपको किस बच्चे पर अधिक बल लगाने की आवश्यकता होगी? कारण बताइए।

8intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

काँच की वस्तुओं को परिवहन के समय क्षति से बचाने के लिए बुलबुलों वाली प्लास्टिक शीट अथवा सूखी घास में लपेटा जाता है?

9intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

कभी-कभी जल फेंकने वाले पाइप को पकड़े रखने के लिए दमकलकर्मी (fireperson) को संघर्ष क्यों करना पड़ता है?

10intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

मान लीजिए कि एक अंतरिक्ष यान (spacecraft) अंतरिक्ष के ऐसे क्षेत्र में गति कर रहा है जहाँ उस पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल नगण्य है। सुझाव दीजिए कि वह अपनी गति को कैसे परिवर्तित कर सकता है?

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

एक क्षैतिज बल FF का उपयोग करके किसी मेज को फर्श पर नियत वेग से गति प्रदान की जाती है। फर्श द्वारा मेज पर लगाया गया घर्षण बल कितना है?

2beginner💡 Understand3 marksFill in the Blanks

एक चिकनी घर्षण रहित सतह पर गतिमान गेंद के लिए सही शब्द का चयन कर निम्नलिखित कथनों को सत्य कथन बनाइए।

4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

सर्प नौका दौड़ (केरल में वल्लुम कल्ली) के अभ्यास के समय 100 नाविक एक नौका को एक साथ खे (चला) रहे हैं। इनमें से 95 नाविक नौका को आगे बढ़ाने के लिए पीछे की ओर चप्पू चलाते हैं। त्रुटिवश 5 नाविक विपरीत दिशा में चप्पू चलाते हैं। यदि प्रत्येक नाविक 200 N200 \text{ N} का क्षैतिज बल लगाता है तो बताइए सर्प नौका पर लगने वाला परिणामी बल कितना है? (कर्षण बल (drag force), वायु घर्षण आदि की उपेक्षा कीजिए।)

5beginner🧠 Remember1 markMCQ

जब किसी वस्तु पर परिणामी बल लगता है तो हम देखते हैं कि वस्तु त्वरित होती है—

9intermediate💡 Understand1 markMCQ

सब्जियों से भरी हुई एक ठेलागाड़ी किसी अन्य प्रत्येक दृष्टि से उसी के समान परंतु खाली ठेलागाड़ी से टकराती है। टकराव के समय—

12advanced🔧 Apply5 marksNumerical

100 m s−1100\text{ m s}^{-1} के वेग से गतिमान 50 g50\text{ g} द्रव्यमान की कोई गोली एक स्थिर भारी लकड़ी के गुटके में प्रवेश करती है और 50 cm50\text{ cm} की दूरी तक भेदने के पश्चात रुक जाती है। गोली पर लगने वाले अवरोधक बल का आकलन कीजिए (मान लीजिए कि गुटके के भीतर गोली का त्वरण अचर है)।

13advanced🔧 Apply5 marksNumerical

एक श्रेष्ठ फुटबॉलर ने फुटबॉल पर 108 km h−1108\text{ km h}^{-1} के वेग से प्रहार करके उसको मिले क्षतिपूर्ण निशाने (penalty shot) को गोल में परिवर्तित कर दिया। उसके द्वारा लगाया गया अनुमानित बल 800 N800\text{ N} था। फुटबॉल का द्रव्यमान 0.4 kg0.4\text{ kg} था। उसके पैर और गेंद के मध्य संपर्क समय की गणना कीजिए।

14advanced🔧 Apply5 marksNumerical

2 kg2\text{ kg} द्रव्यमान की एक वस्तु 10 m s−110\text{ m s}^{-1} के नियत वेग से गतिमान है। यह एक खुर्दरे क्षेत्र में प्रवेश करती है जहाँ वस्तु पर घर्षण बल 7 N7\text{ N} है। उसी समय वस्तु पर उसकी गति का विरोध करते हुए 3 N3\text{ N} का एक अतिरिक्त नियत बल लगाया जाता है। खुर्दरे क्षेत्र में प्रवेश करने के पश्चात वस्तु विरामावस्था में आने से पूर्व कितनी दूरी तय करती है?

15advanced🔍 Analyze5 marksNumerical

कोई ट्रैक्टर m1m_1 द्रव्यमान के हैरो (जुताई उपकरण) को परिणामी बल FF से खींचता है जिसके परिणामस्वरूप हैरो में a1a_1 त्वरण उत्पन्न होता है। वही ट्रैक्टर m2m_2 द्रव्यमान की किसी ट्रॉली को FF बल से खींचता है जिसके परिणामस्वरूप ट्रॉली में a2a_2 त्वरण उत्पन्न होता है। यदि ट्रैक्टर अब हैरो को ट्रॉली पर रखकर उसे उसी बल FF से खींचता है तो a1a_1 और a2a_2 के पदों में परिणामी त्वरण का व्यंजक प्राप्त कीजिए। घर्षण को नगण्य मान लीजिए।