मराठा साम्राज्य का उदय

Class 8 · Social Science Part 1 · 17 Questions

1intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

मराठा कौन थे? वे ब्रिटिश शासन स्थापित होने से पूर्व भारतवर्ष की सबसे बड़ी अखिल भारतीय शक्ति कैसे बने?

2intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

उनके शासन प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?

3intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

भारतीय इतिहास पर मराठा साम्राज्य का क्या प्रभाव पड़ा?

1beginner💡 Understand3 marksEssay

क्या आपने कभी 'भक्ति' शब्द सुना है? आपके लिए इसका क्या अर्थ है? भारत के किसी भी भक्ति संत का चयन कर उनके जीवन, उपदेशों और संदेशों का अध्ययन कीजिए। आप उनकी कोई कविता या भजन ढूँढ़कर उसे अपने सहपाठियों के साथ साझा कीजिए।

2intermediate✨ Create3 marksEssay

यदि आप भूतकाल में यात्रा करके छत्रपति शिवाजी से मिल सकें तो आप उनसे कौन-से तीन प्रश्न पूछेंगे और क्यों?

3intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

गुरिल्ला युद्ध के बारे में अधिक जानने का प्रयास करें। दुनिया के अन्य किन देशों में यह पद्धति अपनाई गई? उन्होंने इसके लिए किन भौगोलिक लाभों का उपयोग किया? अपने निष्कर्षों पर समूहों में चर्चा करें।

4intermediate✨ Create3 marksEssay

छत्रपति शिवाजी के जीवन की किसी एक घटना का चयन कीजिए और अपने सहपाठियों के साथ मिलकर नाटक के रूप में उसका मंचन कीजिए।

1intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

छत्रपति शिवाजी ने अपने अधिकारियों को कठोर निर्देश दिए थे कि वे अपनी प्रजा के साथ दुर्व्यवहार न करें और न ही उनसे बलपूर्वक घास का एक तिनका भी छीनें। अपने अधिकारियों को लिखे एक पत्र में छत्रपति शिवाजी कहते हैं—

"नौसेना के लिए सागौन जैसे बड़े वृक्षों की लकड़ियाँ आवश्यक हैं। आवश्यकता हो तो जंगल से पेड़ काटने की अनुमति ले लो और आगे बढ़ो। आम और कटहल जैसे अन्य वृक्ष भी उपयोगी हैं, किंतु उन्हें मत छुओ क्योंकि ऐसे पेड़ों को बढ़ने में कई वर्ष लगते हैं और लोग उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं। यदि तुम उन्हें काट दोगे, तो क्या उनका दुःख कभी समाप्त होगा? अगर तुम दूसरों पर अत्याचार करके कुछ प्राप्त करते हो, तो वह अत्याचारी के साथ-साथ शीघ्र ही नष्ट हो जाता है। ऐसे वृक्षों के अभाव में हानि भी होती है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग मत करो।"

छत्रपति शिवाजी के पत्र के आधार पर आप एक शासक के रूप में उनके मूल्यों के बारे में क्या कह सकते हैं?

5intermediate💡 Understand3 marksEssay

क्या आपने 'भरतनाट्यम' नृत्यशैली के विषय में सुना है? क्या आप जानते हैं कि इस नृत्यशैली का मराठाओं से गहरा संबंध है? क्या आप यह ज्ञात कर सकते हैं कि यह संबंध क्या था?

1advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

विश्लेषण करें कि किस प्रकार भूगोल (विशेषकर पर्वत और समुद्र तट) ने मराठा सैन्य रणनीति और राज्य-निर्माण को निर्धारित किया।

2intermediate✨ Create5 marksLong Answer

कल्पना कीजिए कि आप विद्यार्थियों के लिए किसी मराठा नेता की संक्षिप्त जीवनी लिख रहे हैं। किसी एक व्यक्तित्व (कान्होजी आंग्रे, बाजीराव प्रथम, महादजी शिंदे, अहिल्याबाई होलकर या ताराबाई) का चयन कीजिए और उनकी प्रेरणादायक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए तीन-चार अनुच्छेद लिखिए। किसी एक चुनौती का वर्णन कीजिए जिस पर उन्होंने विजय प्राप्त की।

3intermediate✨ Create5 marksLong Answer

यदि आपको आज किसी एक मराठा दुर्ग (जैसे — रायगढ़, सिंधुदुर्ग, जिंजी या प्रतापगढ़) को देखने का अवसर मिले तो आप किसे चुनेंगे और क्यों? उसके इतिहास, वास्तुकला और सामरिक महत्व का अध्ययन कीजिए। कक्षा में अपने निष्कर्षों को डिजिटल या पोस्टर रूप में प्रस्तुत कीजिए।

4advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

अध्याय में लिखा है कि अंग्रेजों ने भारत को मुगलों या किसी भी अन्य शक्ति से अधिक मराठों से छीना। आपके विचार में इसका क्या अर्थ है? अध्याय में दिए गए कौन-से प्रमाण इस विचार का समर्थन करते हैं?

5advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

तुलना कीजिए कि छत्रपति शिवाजी और उत्तरवर्ती मराठों ने धार्मिक स्थलों और विभिन्न धर्म के लोगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया। इस अध्याय में कौन-सा प्रमाण धार्मिक विविधता के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है?

6intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

इस अध्याय में वर्णित है कि मराठों के लिए दुर्ग 'राज्य की आधारशिला' थे। वे इतने महत्वपूर्ण क्यों थे? उन्होंने मराठों को शक्तिशाली शत्रुओं के विरुद्ध खड़े रहने में किस प्रकार सहायता की?

7intermediate✨ Create5 marksEssay

आपको मराठा सिक्कों का मुख्य अभिकल्पक (डिजाइनर) नियुक्त किया गया है। एक ऐसे सिक्के का रूपंकन कीजिए, जो मराठा उपलब्धियों और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करे। अपने द्वारा चुने गए प्रतीकों की व्याख्या कीजिए।

8advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

मराठा काल की इस भूमिका अध्ययन करने के पश्चात आपके विचार में भारतीय इतिहास में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान क्या था? अध्याय से उदाहरण लेकर अपने विचार का समर्थन करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए। अपने विचारों को सहपाठियों के साथ साझा कर उन पर चर्चा कीजिए।