भारत में औपनिवेशिक काल
Class 8 · Social Science Part 1 · 11 Questions
उपनिवेशवाद क्या है?
यूरोपीय शक्तियों को भारत की ओर आकर्षित करने वाले कारण क्या थे?
ब्रितानी (ब्रिटिश) औपनिवेशिक प्रभुत्व का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
आपके अनुसार 'अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' से दादाभाई नौरोजी का क्या तात्पर्य है? (सूचना संकेत— वे 1892 में हाउस ऑफ कॉमन्स में संसद सदस्य थे।)
"ब्रिटिश साम्राज्य पर सूर्य कभी अस्त नहीं होता"— इस वाक्य का अभिप्राय क्या है? क्या यह कथन उचित था? विचार करें।
आपके अनुसार स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात 'सिपाही विद्रोह' संज्ञा को क्यों अस्वीकार किया गया? एक अनुच्छेद में कारण लिखिए।
"इसने भारत को विश्व से और विश्व को भारत से जोड़ा (या पुनः जोड़ा)" वाक्य में 'पुनः जोड़ा' क्यों सम्मिलित किया गया होगा? विचार करें।
उपनिवेशवाद क्या है? इस अध्याय या अपनी जानकारी के आधार पर तीन विभिन्न परिभाषाएँ दीजिए।
उपनिवेशवादी शासक प्रायः यह दावा करते थे कि उनका उद्देश्य शासित लोगों को 'सभ्य' बनाना था। इस अध्याय में प्राप्त प्रमाणों के आधार पर बताइए कि क्या भारत के संदर्भ में यह सत्य था? क्यों या क्यों नहीं?
भारत को उपनिवेश बनाने की ब्रिटिश नीति पूर्ववर्ती यूरोपीय शक्तियों जैसे पुर्तगाली या फ्रांसीसी से किस प्रकार भिन्न थी?
"भारतीयों ने अपने ही दमन का खर्च उठाया।" रेलवे एवं टेलीग्राफ जैसी ब्रिटिश आधारभूत संरचना परियोजनाओं के संदर्भ में इस कथन का क्या तात्पर्य है?