राज्य, सरकार और नागरिक
Class 7 · Social Science Part 2 · 18 Questions
राज्य और सरकार में क्या अंतर है?
लोकतंत्र और गणराज्य में क्या भिन्नता है? भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य क्या बनाता है?
नागरिक, सरकार से अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार जुड़े रहते हैं? हम सरकार को कैसे अधिक उत्तरदायी और प्रभावी बना सकते हैं?
हमने लोकतांत्रिक, राजतंत्रात्मक, धर्मतंत्रात्मक, अधिनायकतंत्रात्मक तथा कुलीनतंत्रात्मक शासन-प्रणालियों तथा उनके कार्य करने के भिन्न-भिन्न प्रकारों का अध्ययन किया था। क्या आप इनमें कुछ भिन्नताओं को बता सकते हैं?
वास्तव में भौगोलिक रूप से निर्धारित क्षेत्र से क्या तात्पर्य है?
संप्रभुता से क्या तात्पर्य है और यह किसी राज्य के लिए क्यों आवश्यक है?
सरकार और राज्य शब्दों का प्रयोग एक-दूसरे के स्थान पर क्यों किया जाता है?
अपने अपने दैनिक जीवन और चलचित्रों में पुलिस को देखा होगा। क्या ये सरकार का अंग हैं? इनके क्या कार्य होते हैं? क्या नागरिकों का उन पर कोई नियंत्रण होता है?
अपने आस-पास के जिन विभिन्न सरकारी विभागों से आप परिचित हैं अथवा जिनके नाम आपने अपने घर के आस-पास या विद्यालय जाते समय बोर्डों पर देखे हों, उनकी सूची बनाइए। आपके अनुसार ये विभाग कौन-कौन से कार्य करते हैं?
एक 'आवासीय कल्याण संघ' (आर.डब्ल्यू.ए.) ने अपनी नियम-पुस्तिका के अनुसार अपने अपार्टमेंट परिसर में रात 9 बजे के पश्चात सामान की डिलीवरी पर रोक लगा दी। यह नियम बहुमत के आधार पर बनाया गया था। इसमें उन कुछ निवासियों के मत को अनदेखा कर दिया गया जिनका कहना था कि ऐसा प्रतिबंध बीमार और वृद्ध लोगों को प्रभावित करेगा। क्या यह नियम न्यायसंगत था?
आप सरकार को उसके कर्तव्यों के निर्वहन में कैसे सहयोग कर सकते हैं? और आप यह कैसे सुनिश्चित करेंगे कि सरकार के प्रति आपकी शिकायतों पर समुचित ध्यान दिया जाए?
कुछ समाचार पत्रों के संपादकीय लेख एकत्र कीजिए। उन्हें छोटे समूहों में पढ़िए। यह पहचानिए कि वे किन विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हैं। उनमें से कितने लेख सरकारी नीतियों से संबंधित हैं?
यदि आपके पड़ोस के मार्ग की स्ट्रीटलाइट (प्रकाश लैंप) खराब हो जाए, तो आप उसे ठीक कराने के लिए किससे संपर्क करेंगे? यदि किसी गाँव की सड़क की मरम्मत आवश्यक हो, तो क्या स्थानीय लोग सीधे केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे?
स्थानीय विषयों से संबंधित निर्णय यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही क्यों लिए जाने चाहिए? इसके क्या कारण हो सकते हैं?
अपने गाँव, कस्बे या नगर में सामान्य नागरिकों के जीवन में सुधार लाने वाली देश की पाँच प्रमुख उपलब्धियों की सूची बनाइए। यह बताइए कि सरकार के किस स्तर ने इन्हें संभव बनाया और कैसे?
“प्रत्येक लोकतंत्र एक गणराज्य होता है।” क्या यह कथन सत्य है या असत्य? स्पष्ट कीजिए।
भारत में विकेंद्रीकरण क्यों महत्वपूर्ण है? इसके दो कारण लिखिए।
कल्पना कीजिए कि आप अपने विद्यालय की छात्र परिषद के सदस्य हैं। यह परिषद एक लघु संसद की तरह कार्य करती है— इसके सदस्य विद्यार्थियों द्वारा चुने जाते हैं, समस्याओं पर चर्चा करते हैं और निर्णय लेते हैं। इस संदर्भ में बताइए कि क्या यह अधिक उपयुक्त होगा कि केवल परिषद अध्यक्ष सभी निर्णय ले या फिर सभी सदस्यों में शक्ति का वितरण किया जाए?