जंतुओं में जैव प्रक्रम

Class 7 · Science · 19 Questions

Q1beginner2 marksShort Answer

अपने परिवेश का अवलोकन कीजिए एवं इस पर ध्यान दीजिए कि जंतु क्या खाते हैं?

Q2intermediate💡 Understand3 marksLong Answer

विभिन्न जंतुओं में जटिल भोजन-घटक किस प्रकार सरल रूपों में विघटित होकर शरीर द्वारा उपयोग किए जाते हैं? क्या सभी जंतुओं में यह प्रक्रम एक समान होता है अथवा अलग-अलग होता है?

Q3beginner💡 Understand2 marksShort Answer

आपके विचार से आपके मुख में लार की क्या भूमिका है? जब आप रोटी खाते हैं तो आपको क्या अनुभव होता है?

Q4intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

रोटी अथवा चावल में मंड होता है जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। हमारी लार में पाचक रस होता है जो मंड को शर्करा में विघटित करने में सहायता करता है। इससे स्पष्ट होता है कि मंडयुक्त भोजन जैसे रोटी को अधिक समय तक चबाने से इसका स्वाद मीठा लगने लगता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

Q5intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या आपने अवलोकन किया कि परखनली 'क' में उबले हुए चावल का रंग परिवर्तित होकर नीला-काला हो गया जबकि परखनली 'ख' में चबाए गए उबले चावल का रंग परिवर्तित नहीं हुआ अथवा बहुत हल्का नीला-काला रंग विकसित हुआ। परखनली 'क' में रंग परिवर्तित होने का क्या कारण है?

Q6intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

यदि परखनली 'ख' में अभी भी रंग दिखाई देता है तो इसमें आगे और अन्वेषण करने के लिए आप क्रियाकलाप में क्या परिवर्तन करेंगे? क्या चबाने का समय बढ़ाने से उसके रंग में परिवर्तन होगा?

Q7beginner💡 Understand1 markVery Short

क्षुद्रांत्र आहार नाल का सबसे लंबा भाग है। यह लगभग 6 मीटर लंबी होती है जो आपकी कक्षा की छत की ऊँचाई से लगभग दोगुनी होती है। इसकी लंबाई का अनुमान लगाइए।

Q8beginner💡 Understand2 marksShort Answer

बृहदांत्र की लंबाई लगभग 1.5 मीटर होती है। इसकी लंबाई क्षुद्रांत्र से कम होती है इसके पश्चात भी इसे बृहदांत्र क्यों कहते हैं?

Q9intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

क्या सभी जंतुओं में श्वसन की प्रक्रिया एक जैसी ही होती है?

Q10intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

शरीर में इस ऑक्सीजन का उपयोग कैसे किया जाता है? क्या श्वास लेना और श्वसन भिन्न हैं?

Q11intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

परखनली 'ख' में चूने का पानी दूधिया हो गया परंतु परखनली 'क' में चूने का पानी दूधिया नहीं हुआ? यह क्या इंगित करता है?

Q12intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो भोजन ग्रहण करते हैं उससे आपको किस प्रकार ऊर्जा मिलती है?

1beginner🧠 Remember2 marksFill in the Blanks

रिक्त बक्सों को उपयुक्त भागों से भर कर आहार नाल के द्वारा भोजन की यात्रा को पूरा कीजिए। भोजन → मुख → ______ → आमाशय → ______ → ______ → गुदा

2intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

साहिल ने परखनली 'क' में रोटी के कुछ टुकड़े डाले। नेहा ने परखनली 'ख' में रोटी के टुकड़ों को चबा कर डाला और संतुष्टि ने परखनली 'ग' में उबले हुए आलू मसल कर डाले। उन सभी ने क्रमशः परखनली 'क', 'ख' और 'ग' में आयोडीन विलयन की कुछ बूँदें डालीं। उनके क्या अवलोकन होंगे? कारण बताइए।

3beginner🧠 Remember1 markMCQ

श्वास लेने में डायफ्राम की क्या भूमिका है?

4intermediate🧠 Remember3 marksMatching

निम्नलिखित का मिलान कीजिए:

भाग का नामप्रकार्य
(i) नासाद्वार(क) बाहर से हवा प्रवेश करती है।
(ii) नासा पथ(ख) गैसों का विनिमय होता है।
(iii) श्वसनली(ग) फेफड़ों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
(iv) कूपिकाएँ(घ) सूक्ष्म रोम और श्लेष्मा हमारे द्वारा ग्रहण की गई वायु में से धूल और गंदगी को रोकने में सहायक हैं।
(v) पसली पिंजर(ङ) इस भाग से होकर वायु हमारे फेफड़ों तक पहुँचती है।
8intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

कक्षा 7 की छात्राएँ परिधि और अनुषा ने अपने प्रातःकालीन व्यायाम के लिए दौड़ना आरंभ किया। अपनी दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने प्रति मिनट ली जाने वाली श्वासों की गिनती की। अनुषा परिधि की अपेक्षा अधिक तेजी से श्वास ले रही थी। परिधि की अपेक्षा अनुषा द्वारा अधिक तेजी से श्वास लेने के कम से कम दो संभावित कारण बताइए।

1intermediate✨ Create5 marksEssay

मुख की स्वच्छता को बनाए रखने की उत्तम विधियाँ क्या हैं? इस संबंध में पुस्तकों या समाचार पत्रों से अथवा अपने से बड़े व्यक्तियों से वार्तालाप करके जानकारी एकत्रित कीजिए। इस पर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए।

2intermediate✨ Create5 marksEssay

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के विभिन्न उपाय खोजिए। पाचन तंत्र को उत्तम बनाए रखने में सहायता करने वाली कुछ खाने की वस्तुओं का सुझाव दीजिए। एक रिपोर्ट बनाइए और कक्षा में इसे प्रस्तुत कीजिए।