हमारे आस-पास की बड़ी संख्याएँ

Class 7 · Mathematics Part 1 · 19 Questions

1beginner🔧 Apply2 marksNumerical

यदि हम प्रत्येक दिन एक नई किस्म को चखने का प्रयत्न करें तो सभी 1 लाख किस्मों का स्वाद लेने में जीवन काल के 100 वर्ष लग जाएँगे? आप क्या सोचते हैं? अनुमान लगाइए।

2beginner💡 Understand2 marksFill in the Blanks

परंतु एक लाख होता कितना है? प्रतिरूप (पैटर्न) का निरीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए बक्सों को भरिए — 3 अंकों की सबसे बड़ी संख्या है 999, +1, 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या है _____ 4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या है _____, +1, 5 अंकों की सबसे छोटी संख्या है _____ 5 अंकों की सबसे बड़ी संख्या है _____, +1, 6 अंकों की सबसे छोटी संख्या है 1,00,000

3intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

क्या होगा यदि एक व्यक्ति 3 किस्मों के चावल प्रतिदिन खाए? क्या वे 100 वर्षों के जीवन काल में सभी 1 लाख किस्मों का स्वाद ले सकेंगे? ज्ञात कीजिए।

4intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

yy के लिए एक संख्या चुनिए। आपके चुने हुए yy के लिए, yy वर्षों में दिनों की संख्या 1 लाख के कितने निकट है?

पता लगाइए 1beginner🔧 Apply1 markNumerical

2011 की जनगणना के अनुसार चिन्तामणि नगर की जनसंख्या लगभग 75,000 थी। 75,000 एक लाख से कितना कम है?

पता लगाइए 2beginner🔧 Apply1 markNumerical

वर्ष 2024 में चिन्तामणि नगर की अनुमानित जनसंख्या 1,06,000 थी। 1,06,000 एक लाख से कितना अधिक है?

पता लगाइए 3beginner🔧 Apply1 markNumerical

2011 से 2024 तक चिन्तामणि नगर की जनसंख्या कितनी बढ़ी?

9beginner⚖️ Evaluate2 marksEssay

आप एक लाख को कैसे देखते हैं — क्या यह एक बड़ी संख्या है या छोटी?

1.2.4intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

चतुर चिंटी एक अलग प्रकार का कैलकुलेटर है। इसमें निम्नलिखित बटन हैं — +1, +10, +100, +1000, +10000, +100000 और +1000000। इसमें सदैव काम करने के कई तरीके होते हैं। संख्या 321 प्राप्त करने के लिए वह +10 को 32 बार और +1 को एक बार दबाता है। क्या उसे 321 प्राप्त होगा? वैकल्पिक रूप से वह +100 को दो बार, +10 को बारह बार तथा +1 को एक बार दबा सकता है।

12intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

5072 प्राप्त करने की एक अलग विधि ज्ञात कीजिए और उसी के लिए एक व्यंजक लिखिए। (दो भिन्न प्रकार दिए गए हैं: (a) (50×100)+(7×10)+(2×1)=5072(50 \times 100) + (7 \times 10) + (2 \times 1) = 5072 (b) (3×1000)+(20×100)+(72×1)=5072(3 \times 1000) + (20 \times 100) + (72 \times 1) = 5072)

15intermediate✨ Create2 marksEssay

इसी प्रकार के प्रश्नों का निर्माण कीजिए और अपने सहपाठियों को चुनौती दीजिए।

17advanced🔍 Analyze3 marksShort Answer

यहाँ संख्या 5072 को प्राप्त करने की एक विधि दी गई है (इस विधि में बटनों को कुल 23 बार दबाया गया है): | बटन | 5072 | | +10,00,000 | | | +1,00,000 | | | +10,000 | | | +1,000 | 5 | | +100 | 0 | | +10 | 6 | | +1 | 12 | क्या 23 से कम बार बटन को दबाकर 5072 प्राप्त करने की कोई अन्य विधि है? इसके लिए एक व्यंजक लिखिए।

पता लगाइए 1intermediate🔧 Apply5 marksShort Answer

पिछले 'पता लगाइए' में दी गई संख्याओं (8300, 40629, 56354, 66666, 367813) के लिए ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक संख्या को कम-से-कम बटन दबाकर कैसे प्राप्त किया जा सकता है और संगत व्यंजक लिखिए।

पता लगाइए 2intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

क्या आप प्रत्येक संख्या और सबसे कम बार बटन दबाने की संख्या के बीच कोई संबंध देखते हैं?

पता लगाइए 3advanced🔍 Analyze2 marksEssay

यदि आप ध्यान दें तो सबसे कम बटन दबाने के लिए व्यंजक संख्याओं का भारतीय स्थानीय मान संकेतन दिखाता है। सोचिए ऐसा क्यों है?

18beginner💡 Understand2 marksNumerical

क्या होगा यदि +10,00,000+10,00,000 के बटन को 10 बार दबाया जाए? आपको कौन-सी संख्या प्राप्त होगी? इसमें कितने शून्य होंगे? हम इसे क्या कहेंगे?

19beginner🧠 Remember1 markFill in the Blanks

एक हज़ार लाख में कितने शून्य हैं? _______________

20beginner🧠 Remember1 markFill in the Blanks

एक सौ हज़ार में कितने शून्य हैं? _______________

23advanced🔍 Analyze3 marksShort Answer

मेरे पास एक संख्या है जिसके लिए सभी पाँच निकटतम संख्या 5,00,00,000 हैं। यह संख्या क्या हो सकती है? ऐसी यहाँ कितनी संख्याएँ हैं?