दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
Class 6 · Science · 32 Questions
क्या आप भी अपने प्रियजनों के संपर्क में रहते हैं?
क्या किसान इतनी सारी भूसी में से अनाज निकालने के लिए उसे हाथ से छाँटेंगे? किसानों को इन्हें पृथक करने में कितना समय लगेगा?
चने की दाल में मूसुरों की थोड़ी मात्रा मिल गई है। क्या आप हस्त चयन के अलावा किसी अन्य विधि से इस मिश्रण को पृथक करने के विषय में सोच सकते हैं?
क्या आपने अपने घर पर इस प्रकार की प्रक्रिया होते हुए देखी है?
वल्ली बंद कमरे में चावल से भूसी अलग नहीं कर पा रही है। आप उसकी सहायता कैसे कर सकते हैं?
क्या आपने कभी निर्माण स्थलों पर रेत से कंकड़ और पत्थर अलग करने के लिए चालनी का उपयोग होते देखा है?
साबरमती आश्रम किसलिए प्रसिद्ध है?
भारत में उन जलाशयों के विषय में पता लगाएँ जिनमें साधारण नमक पाया जाता है। इसका एक स्रोत राजस्थान में सांभर झील है।
क्या आपने कभी गर्मियों के समय अपने पहने हुए गहरे रंग के कपड़ों पर सफेद धब्बे देखे हैं? ये धब्बे कैसे बनते हैं?
क्या आपको नमक पुनः प्राप्त हुआ? आप चीनी मिट्टी की डिश में नमक की उपस्थिति को अपनी अँगुलियों से रगड़कर महसूस कर सकते हैं।
क्या कोई ऐसी विधि है जिससे मैं नमक और जल दोनों प्राप्त कर सकता हूँ?
तेल और जल को पृथक करने के लिए आप किस विधि का उपयोग करेंगे?
स्वच्छ जल पाने के लिए मुझे कपड़े की कितनी परतों का उपयोग करना होगा?
आइए! नदी और महासागरों में प्रदूषण के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कविता की रचना करें। यहाँ कुछ पंक्तियाँ लिखी गई हैं, इनमें कुछ और पंक्तियाँ जोड़ें— समुद्र में तैरती थी, छोटी मछली कोइलास नन्ही-सी, प्यारी-सी, थी वो सबकी खास एक दिन प्लास्टिक का बड़ा टुकड़ा बहता हुआ आया गर्दन कोइलास की फँस गई, दर्द ने उसे तड़पाया मम्मी मछली रोए और पापा पुकारे कोइलास पर धीरे-धीरे बंद हो गईं उसकी आँखें आज प्रदूषण से भरे महासागर, मछलियाँ दम तोड़ रहीं हमारे गलत कार्यों के कारण, अब नन्ही कोइलास नहीं रही जल है जीवन का आधार, प्रदूषण से न करो इसे बेकार इसको बचाना है सबकी ज़िम्मेदारी, यही तो है सबसे बड़ी समझदारी।
आपके घर में कटोरे में रखा हुआ दूध फट गया है। अपने माता-पिता के साथ चर्चा करें कि आप इसे किस प्रकार उपयोग कर सकते हैं? इस प्रक्रिया में आप पृथक्करण की किस विधि का प्रयोग करेंगे।
क्या आप रसोईघर के किसी एक उपकरण का नाम बता सकते हैं जो बिजली से चलता है और छाछ तैयार करने के लिए उपयोग में लाया जाता है?
बढ़ई ने पृथक्करण की किस विधि का उपयोग किया? ‘चुंबकों को जानें’ अध्याय का स्मरण करें।
हर्बल काढ़ा बनाने में आप किस पृथक्करण विधि का उपयोग करेंगे?
कल्पना करें कि मल्ली आप हैं और आपकी मित्र वल्ली है। पदार्थों के पृथक्करण की विभिन्न विधियों पर प्रकाश डालते हुए ‘संपूर्ण भारत की यात्रा’ को प्रस्तुत करने के लिए संवाद लिखें। अपने विद्यालय की सभा में नाटक प्रस्तुत करें।
एक सप्ताह के अंतर्गत आपके द्वारा अपनाई गई और अपने परिवेश में देखी गई पृथक्करण की विधियों की सूची बनाएँ। इन विधियों का उपयोग करने के पीछे का कारण बताएँ और जिस विधि का आपने सबसे अधिक उपयोग किया है अथवा देखा है, उसे अभिलेखित करें। अपने और अपने समूह के सदस्यों के अवलोकनों की तुलना करें।