क्रियाशील ऊतक

Class 9 · Science · 30 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksEssay

जैव प्रक्रमों और मानव कल्याण को समझने के लिए कोशिकाओं और ऊतकों का अध्ययन किस प्रकार से महत्वपूर्ण है?

2intermediate💡 Understand2 marksEssay

पादपों और जंतुओं के ऊतक किस प्रकार भिन्न हैं और क्यों?

3intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

बहुकोशिकीय जीवों में संगठन के विभिन्न स्तरों पर श्रम विभाजन किस प्रकार उनकी संरचना और कार्य से संबंधित है?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

आपने देखा होगा कि नारियल के रेशे के तंतु कठोर और भंगुर होते हैं जबकि धनिए के पर्णवृंत नरम और लचीले होते हैं। कारण जानने का प्रयास कीजिए।

2intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

आपके विचार में मरुस्थल में रहने वाले पादपों की बाह्यत्वचा की बाहरी भित्ति की मोटी उपत्वचा (cuticle) मरुस्थलीय पादपों के लिए लाभदायक एवं जलमग्न पादपों के लिए हानिकारक क्यों है?

3advanced🔍 Analyze2 marksShort Answer

पादप की जड़ों द्वारा जल अवशोषित होने पर तो इसे जाइलम के माध्यम से गुरुत्वाकर्षण के विपरीत गति करनी होती है। जाइलम की 'मृत' कोशिकाएँ ऊपरी पत्तियों की सजीव कोशिकाओं के साथ मिलकर जल को गतिमान रखने के लिए किस प्रकार कार्य करती हैं?

4intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

यदि तने या पत्तियों की बाह्यत्वचा में रंध्र न हों तो आपके विचार में क्या होगा?

कadvanced🔍 Analyze2 marksShort Answer

गाजर की फ्लोएम कोशिकाओं की विशेषताओं के संबंध में आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?

खadvanced🔍 Analyze3 marksShort Answer

तीनों में से किन संयोजनों में आपको सबसे अधिक और सबसे कम जैव मात्रा (biomass) प्राप्त होगी? इस अवलोकन के संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

गadvanced⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

क्या गाजर की कोशिकाओं के स्थान पर जंतु कोशिकाओं को संवर्धित करने पर समान परिणाम प्राप्त होंगे?

1beginner🧠 Remember1 markMCQ

विभज्योतकी ऊतक बार-बार विभाजित होते हैं। इनकी कोशिकाओं की कौन-सी विशेषताएँ इनके लिए ऐसा करना संभव बनाती हैं?

2beginner💡 Understand1 markMCQ

यदि कोई पादप पत्तियों से जड़ों तक भोजन परिवहन करने में असमर्थ है तो ऐसा किस ऊतक की असामान्य प्रणाली के कारण होता है?

3beginner💡 Understand1 markMCQ

जंतुओं के आंतरिक अंगों को आस्तरित करने वाले उपकला ऊतक प्रायः केवल एक या कुछ कोशिकाओं की मोटाई के क्यों होते हैं?

5beginner🧠 Remember1 markMCQ

जब आप अपने घुटने और टखने मोड़ते हैं तो किस प्रकार की संधि का उपयोग होता है?

6(I)intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

अभिकथन — उपकला फेफड़ों में गैस विनिमय के लिए अधिक उपयुक्त है। कारण — इसमें लंबी कोशिकाओं की अनेक परतें होती हैं जो विसरण की गति को धीमा कर देती हैं।

6(II)intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

अभिकथन — हृद पेशी बिना थके निरंतर संकुचन कर सकती है। कारण — हृद पेशी कोशिकाओं में अधिक संख्या में माइटोकॉन्ड्रिया और प्रचुर मात्रा में रक्त की आपूर्ति होती है।

6(III)intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

अभिकथन — कंडराएँ एक अस्थि को दूसरी अस्थि से जोड़ती हैं और संधि की गति को संभव बनाती हैं। कारण — कंडराएँ सुदृढ़ संयोजी ऊतक से बनी होती हैं जो पेशी से अस्थि तक बल का संचरण करती हैं।

6(IV)intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

अभिकथन — कोर संधि में गति मुख्यतः एक तल में होती है। कारण — अस्थियों के सिरें सभी दिशाओं में सर्पी गति करने हेतु आकारित होती हैं।

7advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

तालिका 3.7 — सागवान के वृक्ष की आयु और तदनुरूप तने के व्यास में वृद्धि तथा वार्षिक वलयों की संख्या से संबंधित आँकड़े

क्र.सं.सागवान के वृक्ष की आयु (वर्ष)वृक्ष का आवक्ष व्यास DBH (cm)निर्मित वार्षिक वलयों की संख्या
1.545
2.10810
3.202420
4.252825
5.303230
6.404040

तालिका 3.7 में दिए गए आँकड़ों का उपयोग करके X-अक्ष पर वृक्ष की आयु (वर्षों में) और Y-अक्ष पर समय के साथ वृक्ष का व्यास (cm में) तथा निर्मित वार्षिक वलयों की संख्या के मध्य एक ग्राफ बनाइए।

9advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

आम्रपाली ने देखा कि आम के एक नवोद्भिद पौधे का तना मानसून की हवाओं में लचीला होकर मुड़ जाता है किंतु टूटता नहीं। इस लचीलेपन के लिए कौन-सा ऊतक उत्तरदायी है? यदि विद्यमान ऊतक को दृढ़ोतक से प्रतिस्थापित कर दिया जाए तो क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका पूर्वानुमान लगाइए और व्याख्या कीजिए।

Page 1