जीवजगत का स्वरूप — विविधता एवं वर्गीकरण
Class 9 · Science · 28 Questions
जैव विविधता से आपका क्या अभिप्राय है?
विविधता को समझने के लिए जीवों का समूहन किस प्रकार हमारी सहायता करता है?
पादपों और जंतुओं को किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?
वर्गीकरण कृषि की समस्याओं को दूर करने में किस प्रकार सहायक है?
यदि अनेक जीव समान विशेषताओं को साझा करते हैं तो क्या उनके वंशक्रम भी समान हो सकते हैं?
एक कोशिकीय जीव अपने सभी जैव-प्रक्रम किस प्रकार करते हैं जबकि हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में समान कार्य करने के लिए अरबों कोशिकाओं की आवश्यकता होती है?
पादपों की ऐसी कौन-सी विशेषताएँ हैं जो जल पर पादपों की निर्भरता को कम करती हैं परंतु इसके पश्चात भी नम परिस्थितियों की आवश्यकता बनी रहती है?
ऊँचे पादपों को विशेष परिवहन ऊतकों की आवश्यकता क्यों होती है?
पादप कहाँ और कैसे जीवित रहेंगे इसे बीज और फल किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
एक केंचुआ (ऐनेलिडा) और एक भृंग (आर्थ्रोपोडा) दोनों का शरीर खंडयुक्त होता है परंतु भृंग का बहिःकंकाल कठोर होता है। भृंग का बहिःकंकाल उसे जीवित रहने में किस प्रकार सहायता करता है?
क्या जैव विविधता शब्द का संबंध केवल जीवों की विविधता से है अथवा इसमें अन्य तत्व भी सम्मिलित हैं?
यदि आपको किसी तालाब में कोई नया जीव दिखाई देता है तो आप उसे वर्गीकृत करने के लिए उसकी किन विशेषताओं का अवलोकन करेंगे और क्यों?
आनुवंशिक अध्ययन सजीवों के संबंध में गहन जानकारी क्यों प्रदान करते हैं?
जलवायु में होने वाले परिवर्तन जैव विविधता को किस प्रकार प्रभावित कर सकते हैं?
मीना और हरि ने अपने उद्यान में एक जंतु देखा। हरि ने उसे कीट कहा जबकि मीना ने कहा कि वह केंचुआ है। उस सही विकल्प को चुनिए जो यह पुष्टि करता है कि वह एक कीट है।
स्पंज, जंतु जगत की सबसे सरल शरीर-संरचना वाले जीवों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके शरीर में वास्तविक ऊतक और अंग नहीं होते हैं। स्पंज कोशिकाओं की कौन-सी विशेषता उसे जंतु जगत के अंतर्गत वर्गीकृत करने का आधार है?
अपने आस-पास के वातावरण में दो अलग-अलग जीवों का अवलोकन कीजिए। उनकी कौन-सी विशेषताएँ आपको उनमें अंतर करने में सहायता करती हैं? ये विशेषताएँ किस प्रकार से उन्हें भिन्न समूहों में रखने में सहायता प्रदान करती हैं?
कोई वैज्ञानिक वर्गीकरण करने के लिए जाइलम और फ्लोएम की उपस्थिति की तुलना में कोशिकीय संगठन को अधिक मौलिक आधार बनाना किस प्रकार न्यायसंगत सिद्ध करता है।
यदि आपको एक बिना नाम वाली स्लाइड पर ऐसा एककोशिकीय जीव मिले जिसमें सुस्पष्ट केंद्रक तथा अनेक पक्ष्माभ हों तो उसके किस समूह का सदस्य होने की सर्वाधिक संभावना है? कारण बताइए।
किसी पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन और स्थायित्व में जीवों की विविधता किस प्रकार योगदान देती है?