द्रव्य का परमाण्विक आधार
Class 9 · Science · 41 Questions
जल विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है। क्या जल के ये सभी प्रतिदर्श (sample) रासायनिक रूप से एकसमान होते हैं?
ऑक्सीजन को कभी O और कभी O के रूप में निरूपित किया जाता है। इन दोनों प्रतीकों में क्या अंतर है?
जल में घुला हुआ नमक विद्युत का सुचालक होता है परंतु चीनी नहीं, ऐसा क्यों?
एक विद्यार्थी किसी खुले बीकर में 10 g एथेनॉल जलाता है। अभिक्रिया पूर्ण होने के पश्चात बीकर में कोई अवशेष शेष नहीं रहता है। क्या इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि द्रव्यमान संरक्षण के नियम का उल्लंघन हुआ है? व्याख्या कीजिए।
जब 20 g हाइड्रोजन, 160 g ऑक्सीजन के साथ पूर्णतः अभिक्रिया करता है तब द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार जल की कितनी मात्रा का निर्माण होगा?
किसी यौगिक में सल्फर और ऑक्सीजन के द्रव्यमान का प्रतिशत क्रमशः 40% और 60% है। इसी यौगिक के किसी प्रतिदर्श में 20 g सल्फर है तो ऑक्सीजन का द्रव्यमान कितना होना चाहिए जिससे स्थिर अनुपात के नियम का पालन हो?
कार्बन मोनोक्साइड (CO) में कार्बन और ऑक्सीजन का द्रव्यमान अनुपात 3:4 है। कार्बन मोनोक्साइड बनाने के लिए 9 g कार्बन से ऑक्सीजन की कितनी मात्रा संयोजन करेगी?
स्थिर अनुपात का नियम केवल यौगिकों के लिए सत्य होता है परंतु मिश्रणों के लिए नहीं। कारण दीजिए।
दो विद्यार्थियों X और Y ने कॉपर और ऑक्सीजन को क्रमशः 4:1 और 8:2 के अनुपात में संयोजित करके कॉपर का ऑक्साइड बनाया। क्या उनके परिणाम स्थिर अनुपात के नियम की पुष्टि करते हैं? व्याख्या कीजिए।
नीचे दिए गए अभिकथन एवं कारण पढ़िए और उनके संबंध में आगे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन — 2 g हाइड्रोजन 16 g ऑक्सीजन के साथ संयोजित होकर 18 g जल का निर्माण करती है। कारण — डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार परमाणु, द्रव्यमान के सरल पूर्णांक अनुपात में संयोजन कर यौगिक बनाते हैं।
नाइट्रोजन में पाँच संयोजकता इलेक्ट्रॉन होते हैं। नाइट्रोजन अणु () की संरचना आरेखित कीजिए।
फ्लुओरीन का परमाणु क्रमांक 9 है। फ्लुओरीन अणु () के निर्माण की व्याख्या कीजिए।
निम्नलिखित अणुओं का निर्माण दर्शाइए—
निऑन (परमाणु क्रमांक 10) अपने संयोजकता इलेक्ट्रॉनों को न तो स्थानांतरित करता है और न ही साझा करता है। व्याख्या कीजिए।
ऑक्सीजन (O) किस प्रकार का आयन बनाएगा?
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए— मैग्नीशियम और क्लोरीन में से बनने के लिए मैग्नीशियम परमाणु दो इलेक्ट्रॉन त्याग सकता है। यद्यपि क्लोरीन परमाणु एक इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ________________ बनाता है। अब मैग्नीशियम का ________________ आयन और क्लोरीन के ________________ आयन संयोजित हो कर मैग्नीशियम क्लोराइड बनाते हैं।
पोटैशियम (K) और कैल्सियम (Ca) परमाणुओं के धनायनों के निर्माण तथा उनके संगत क्लोराइडों के निर्माण को चित्र द्वारा दर्शाइए।
दर्शाइए कि सोडियम सल्फाइड () का निर्माण किस प्रकार होता है?
निम्नलिखित के नाम लिखिए।
निम्नलिखित के सूत्र लिखिए।