वस्तु विनिमय से मुद्रा तक
Class 7 · Social Science Part 1 · 16 Questions
मुद्रा प्रचलन से पहले विनिमय कैसे होता था?
मुद्रा प्रचलन में क्यों आई?
समय के साथ मुद्रा विभिन्न रूपों में कैसे परिवर्तित हुई?
आपके विचार में, वे इन वस्तुओं का विनिमय अपनी आवश्यकता की वस्तुओं के लिए कैसे करते होंगे?
इस बैल का विनिमय करके आप कैसे विभिन्न प्रकार की आवश्यक वस्तुओं को विभिन्न लोगों एवं स्थानों से प्राप्त करेंगे? इसमें आपको किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?
ऊपर दी गई स्थिति में आपको किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
कल्पना कीजिए कि किसान की कहानी में, वह कोई ऐसा व्यक्ति ढूँढ़ लेता है जो उसके बैल के बदले उसे एक जोड़ी नए जूते, एक स्वेटर और दवाइयाँ देने को तैयार हो। क्या आप सोचते हैं कि ऐसी स्थिति आसानी से बन सकती है?
ऐसे कुछ उपाय सुझाइए जिससे मुद्रा के प्रयोग द्वारा किसान की स्थिति को सरल बनाया जा सके?
मान लीजिए कि आपको एक पुस्तक खरीदनी है। आपकी जेब में ₹50 हैं। आप अपने पड़ोस की पुस्तक की दुकान पर जाते हैं और वहाँ दुकानदार आपको पुस्तक की कीमत ₹100 बताता है। आपके पास आज पुस्तक खरीदने के क्या विकल्प हैं? क्या आप दुकानदार को शेष भुगतान बाद में करने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे?
आपके विचार में क्या हुआ होगा जब सिक्कों का प्रयोग हर प्रकार के लेन-देन के लिए शुरू हुआ होगा, चाहे वह सब्जियाँ हों या जमीन खरीदना हो? ऐसी क्या समस्याएँ उत्पन्न हुई होंगी?
वस्तु विनिमय प्रणाली कैसे कार्य करती थी और इस प्रणाली में किस प्रकार की वस्तुओं का प्रयोग विनिमय हेतु किया जाता था?
वस्तु विनिमय प्रणाली की क्या सीमाएँ थीं?
प्राचीन भारतीय सिक्कों की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं?
समय के साथ मुद्रा विनिमय के माध्यम के रूप में कैसे परिवर्तित हुई?
अर्थशास्त्र की निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ें — ‘60 पणों का एक वर्ष का वेतन प्रतिदिन एक अधक अनाज से प्रतिस्थापित हो सकता था, जो चार बार के भोजन के लिए पर्याप्त था...’ (एक अधक लगभग 3 किलोग्राम के बराबर होता है)। यह एक पण के मूल्य के विषय में क्या बताता है? पड़ोसी की सहायता न करने की दंड 100 पण था। इसकी तुलना वार्षिक वेतन से करें। इससे आप मानवीय मूल्यों के बारे में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं, जो इसके माध्यम से प्रोत्साहित किए जा रहे थे?
एक नाटक लिखिए और उसका मंचन कीजिए जिसमें यह दिखाया जाए कि लोग एक-दूसरे को कौड़ी, कवच (और ऐसी अन्य वस्तुओं) को विनिमय के माध्यम के रूप में प्रयोग करने के लिए कैसे तैयार कर सके होंगे?