प्रकाश — छाया एवं परावर्तन

Class 7 · Science · 16 Questions

1beginner💡 Understand1 markVery Short

क्या हम इस तथ्य की जाँच किसी अन्य विधि से भी कर सकते हैं?

2intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

लेसर पुंज को दृश्यमान बनाने के लिए एक बीकर अथवा काँच के गिलास में जल भरकर उसमें कुछ बूँद दूध मिलाइए। अब एक लेसर किरण पुंज को इसमें से होकर पार जाने दीजिए। आप क्या अवलोकन करते हैं? क्या आप देखते हैं कि जल के भीतर लेसर प्रकाश पुंज एक सरल पथ का अनुगमन करता है?

3beginner💡 Understand2 marksShort Answer

क्या होता है जब कोई वस्तु प्रकाश के पथ में रखी जाती है?

4beginner💡 Understand2 marksShort Answer

क्या होता है जब कोई अपारदर्शी वस्तु प्रकाश-पथ को अव रुद्ध कर देती है?

5intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

क्या पारदर्शी और पारभासी वस्तुएँ भी छाया बनाती हैं? क्या आपने क्रियाकलाप 11.3 में ऐसा देखा है?

6intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

जब अपारदर्शी वस्तु एक चमकदार वस्तु, जैसे स्टील की प्लेट ली गई तो मुझे पर्दे पर एक छाया प्राप्त हुई साथ ही पर्दे के सामने की दीवार पर एक चमकदार चकता भी दिखा। ऐसा क्यों हुआ?

7beginner💡 Understand1 markVery Short

किसी दर्पण में मैं अपना चेहरा भी देख सकती हूँ। क्या यह भी प्रकाश के परावर्तन के कारण होता है?

8intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या किसी वस्तु का प्रतिबिंब हम केवल दर्पण में ही देख सकते हैं अथवा इन्हें देखने की कोई अन्य विधि भी है?

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

निम्नलिखित पिंडों में से कौन-से पिंड दीप्त पिंड हैं? मंगल ग्रह, चंद्रमा, ध्रुव तारा, सूर्य, शुक्र ग्रह तथा दर्पण

2intermediate💡 Understand2 marksMatching

स्तंभ 'I' में दिए गए पदों का मिलान स्तंभ 'II' में दिए गए सही वाक्यांशों से कीजिए।

स्तंभ Iस्तंभ II
सूचीछिद्र कैमराप्रकाश पूर्णतः अवरोद्ध करती है।
अपारदर्शी वस्तुवस्तु के पीछे बना गहरा काला क्षेत्र।
पारदर्शी वस्तुव्युत्क्रमित प्रतिबिंब बनता है।
छायाप्रकाश लगभग पूर्णतः संचारित होता है।
8intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

कागज के किसी टुकड़े पर अपना नाम लिखिए और इसे समतल दर्पण के सामने इस प्रकार पकड़िए कि कागज दर्पण के समांतर रहे। इसके प्रतिबिंब का आरेख बनाइए। कागज पर लिखे नाम और दर्पण में बने इसके प्रतिबिंब के मध्य आप क्या अंतर देखते हैं? इस अंतर के कारण की व्याख्या कीजिए।

9intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

अपने मित्र की सहायता से एक समान स्थान पर अपनी छाया की लंबाई सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर पश्चात 4 बजे मापिए। अपने प्रेक्षणों को लिखिए —

10advanced🔍 Analyze1 markMCQ

निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिए — कथन (क) — किसी समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब पार्श्वतः व्युत्क्रमित होता है। कथन (ख) — अंग्रेजी वर्णमाला के वर्ण T और O के समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब वैसे ही दिखते हैं जैसे ये वर्ण हैं।

12advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

बहुत अधिक ऊँचाई पर उड़ते हुए पक्षियों की छाया हमें धरती पर दिखाई नहीं देती है। परंतु जब कोई पक्षी धरती के निकट उड़ता है तो उसकी छाया धरती पर दिखाई देती है। विचार कीजिए और बताइए कि ऐसा क्यों होता है?

1intermediate✨ Create5 marksEssay

जहाँ आप रहते हैं, क्या वहाँ आपने कभी कोई जुगनू देखा है? यदि नहीं, तो अपने बड़े-बुजुर्गों से पूछिए कि क्या उस क्षेत्र में कभी जुगनू दिखाई पड़ते थे। यदि हाँ, तो उन कारणों का पता लगाइए जिनके कारण अब वे दिखाई देने बंद हो गए हैं। इसके विषय में एक कहानी बनाइए।

2intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

क्रियाकलाप 11.4 को दोहराइए परंतु इस बार टॉर्च के प्रकाश उत्सर्जक सिर को रंगीन पारदर्शी कागज से ढक दीजिए और छाया का रंग देखिए। यह क्रिया विभिन्न रंगों के पारदर्शी कागजों का उपयोग करके दोहराइए।