आकंड़ों का प्रबंधन और प्रस्तुतिकरण

Class 6 · Mathematics · 18 Questions

0beginner💡 Understand1 markEssay

अपनी कक्षा में सबसे अधिक लोकप्रिय खेल का पता लगाने के लिए, नव्या और नरेश को क्या करना चाहिए? क्या आप उनकी सहायता कर सकते हैं?

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

नरेश और नव्या के कक्षा-सहपाठियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय खेल को आप कैसे ज्ञात करेंगे?

3intermediate🔧 Apply2 marksEssay

अपने कक्षा-सहपाठियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय खेल को ज्ञात करने का प्रयास कीजिए।

1beginner💡 Understand3 marksFill in the Blanks

मिठाइयों को सही संख्याओं में खरीदने में श्री नीलेश की सहायता करने के लिए, उपरोक्त सारणी को पूरा कीजिए—

मिठाईमिलान चिह्नविद्यार्थियों की संख्या
जलेबी
6
गुलाब जामुन
9
गुजियाँ
______
बर्फी
______
रसगुल्ला
______
3beginner💡 Understand1 markShort Answer

क्या आँकड़ों को व्यवस्थित करने की अन्य विधियाँ भी हैं?

1intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

जरीना और संगीता ने उन विद्यार्थियों के आँकड़े संग्रहित किए, जो प्रत्येक कक्षा में उपस्थित थे—

कक्षाIIIIIIIVVVIVIIVIII
विद्यार्थियों की संख्या3035202530253020

यदि वे इन आँकड़ों को चित्रालेख के माध्यम से दर्शाना चाहते हैं, तो क्या वे प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अब भी एक प्रतीक 🙂 का प्रयोग करेंगे, जैसा कि लखनपाल ने किया था। यदि हाँ, तो उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?

2intermediate🔍 Analyze1 markEssay

यदि कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या 33 या 27 हो, तो एक ऐसा चित्रालेख तैयार करते समय क्या चुनौतियाँ हो सकती हैं?

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

निम्नलिखित सारणी इमरान के परिवार की विभिन्न मदों में मासिक व्यय दर्शाती है—

मदव्यय (₹ में)
मकान किराया3000
भोजन3400
शिक्षा800
बिजली400
परिवहन600
विविध1200

दंड आलेख का प्रयोग करते हुए किस मद में इमरान का परिवार सबसे अधिक और उससे कम व्यय करता है?

2intermediate🔧 Apply1 markTrue / False

निम्नलिखित सारणी इमरान के परिवार की विभिन्न मदों में मासिक व्यय दर्शाती है—

मदव्यय (₹ में)
मकान किराया3000
भोजन3400
शिक्षा800
बिजली400
परिवहन600
विविध1200

दंड आलेख का प्रयोग करते हुए बताइए क्या बिजली पर व्यय, शिक्षा पर व्यय का आधा है?

3intermediate🔧 Apply1 markTrue / False

निम्नलिखित सारणी इमरान के परिवार की विभिन्न मदों में मासिक व्यय दर्शाती है—

मदव्यय (₹ में)
मकान किराया3000
भोजन3400
शिक्षा800
बिजली400
परिवहन600
विविध1200

दंड आलेख का प्रयोग करते हुए बताइए क्या शिक्षा पर व्यय, भोजन पर व्यय का एक-चौथाई से कम है?

1intermediate🔧 Apply3 marksDiagram

सामंथा ने एक चाय बागान का भ्रमण किया तथा वहाँ देखे गए कीट पतंगों के आँकड़े संग्रहित किए—

कीटसंख्या
घुन6
झांझा (सूंड)10
भृंग (झींगुर)5
तितलियाँ3
टिड्डा2

इन आँकड़ों को दर्शाने के लिए एक दंड आलेख बनाने में उसकी सहायता कीजिए।

3intermediate🔧 Apply4 marksShort Answer

चीनू ने प्रात: 9 से 10 तक अपने घर के सामने सड़क पर जाने वाले परिवहन के विभिन्न साधनों की सूची बनाई—

मोटरसाइकिल, कार, मोटरसाइकिल, बस, मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो, साइकिल, बैल गाड़ी, साइकिल, ऑटो, कार, स्कूटर, कार, ऑटो, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, ऑटो, मोटरसाइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, साइकिल, स्कूटर, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, बस, ऑटो, ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल, बस, मोटरसाइकिल, साइकिल, स्कूटर, बस, स्कूटर, ऑटो, मोटरसाइकिल, स्कूटर, साइकिल, मोटरसाइकिल, बैल गाड़ी, ऑटो, स्कूटर, कार, स्कूटर

5intermediate🔍 Analyze5 marksShort Answer

जसप्रीत बुमराह द्वारा उसके पिछले 30 मैचों में लिए गए विकेटों के आँकड़ों की एक बारंबारता वितरण सारणी फैज ने तैयार की।

लिए गए विकेटमैचों की संख्या
02
14
26
38
43
55
61
71
8intermediate🔧 Apply4 marksShort Answer

मुधोल हाउंड (भारतीय कुत्तों की नस्ल का एक प्रकार) अधिकतर उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट और विजयपुरा जिलों में पाए जाते हैं। सरकार ने इस नस्ल को बचाने के लिए एक पहल की है, जिसमें उन लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है, जो इस प्रकार के कुत्तों को पालते हैं। इसी पहल के कारण, ऐसे कुत्तों की संख्या में वृद्धि हुई। कर्नाटक के 6 गाँवों में मुधोल कुत्तों की संख्याएँ इस प्रकार है—

गाँव A–18, गाँव B–36, गाँव C–12, गाँव D–48, गाँव E–18, गाँव F–24

उपरोक्त के लिए, एक चित्रालेख तैयार कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

9intermediate🔧 Apply4 marksDiagram

120 विद्यालयी विद्यार्थियों का यह ज्ञात करने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया कि अपने खाली समय में वे कौन-सा क्रियाकलाप करना पसंद करते हैं—

पसंदीदा क्रियाकलापविद्यार्थियों की संख्या
खेलना45
कहानी की पुस्तकें पढ़ना30
टीवी देखना20
संगीत सुनना10
पेंटिंग करना15

एक इकाई लंबाई = 5 विद्यार्थियों का स्केल (पैमाना) लेकर उपरोक्त आँकड़ों के लिए एक दंड आलेख खींचिए। खेलने के अतिरिक्त कौन-सा क्रियाकलाप सबसे अधिक विद्यार्थियों द्वारा पसंद किया गया है?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksEssay

यदि आप अपने विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के सबसे लंबे बच्चों की लंबाइयों के आँकड़ों को चित्रीय रूप से दर्शाना चाहते हैं, तो क्या आप क्षैतिज दंडों वाले आलेख का उपयोग करना चाहेंगे या ऊर्ध्वाधर दंडों वाले आलेख का? क्यों?

2advanced✨ Create5 marksLong Answer

यदि आप प्रत्येक महाद्वीप में सबसे लंबी नदियों और उनकी लंबाइयों की एक सारणी बना रहे हैं, तो आप ऊर्ध्वाधर दंडों वाले या क्षैतिज दंडों वाले दंड आलेख में से किस को प्राथमिकता देंगे? क्यों? इस सूचना को प्राप्त करने का प्रयास कीजिए तथा फिर संगत सारणी और दंड आलेख बनाइए। किस महाद्वीप में सबसे लंबी नदियाँ हैं?

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

निम्नलिखित सारणी में प्रत्येक महाद्वीप के सबसे ऊँचे पर्वत के नाम के साथ उसकी संगत ऊँचाई मीटर में दी गई है—

महाद्वीपसबसे ऊँचे पर्वतऊँचाई
एशियाएवरेस्ट8848 मी
दक्षिणी अमेरिकाएकोंकागुआ6962 मी
उत्तरी अमेरिकादेनाली6194 मी
अफ्रीकाकिलिमंजारो5895 मी
यूरोपएलब्रस5642 मी
अंटार्कटिकाविनसन मैसिफ4892 मी
ऑस्ट्रेलियाकोसियुस्कोको2228 मी

माउंट एवरेस्ट, माउंट कोसियुस्कोको से कितना ऊँचा है? क्या माउंट देनाली और माउंट किलिमंजारो की ऊँचाइयों में बहुत अधिक अंतर है? इन तथ्यों को संख्याओं की सारणी से देखना इतना सरल नहीं है।