अपने परिवेश में गति का वर्णन

Class 9 · Science · 8 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

हमें अपने वाहन को आगे चलने वाले वाहन से कितनी दूरी पर रखना चाहिए जिससे आगे चलने वाले वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर भी हमारा वाहन उससे टकराने से बच सके।

2beginner💡 Understand1 markVery Short

क्या यह दूरी हमारे वाहन की चाल पर निर्भर करती है?

4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

सड़क मार्ग से परिवार सहित किसी यात्रा के लिए आप पहले तीन घंटे में 200 km उत्तर दिशा की ओर गाड़ी चलाते हैं। इसके पश्चात अगले दो घंटे में आप 200 km दक्षिण दिशा में गाड़ी ले जाते हैं। अपनी पूरी यात्रा के लिए अपनी माध्य चाल और माध्य वेग ज्ञात कीजिए।

1beginner🔧 Apply3 marksNumerical

मेरे पिताजी एक सीधी सड़क पर चल कर एक दुकान पर गए जिसकी घर से दूरी 250 m है। वहाँ पहुँच कर उन्होंने पाया कि वह कपड़े का थैला लाना भूल गए हैं। वह घर वापस लौटे, थैला लेकर दुकान पर आए, सामान खरीदा और लौट कर घर आ गए। बताइए कि उन्होंने कुल कितनी दूरी तय की? उनके घर से विस्थापन का मान कितना हुआ?

3intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

एक लड़की अपना स्कूटर चला रही है और पाती है कि इसके गतिमापी यंत्र का पाठ्यांक स्थिर है। क्या यह संभव है कि उसका स्कूटर त्वरणशील हो? और यदि ऐसा हो तो कैसे?

2intermediate🔧 Apply5 marksEssay

अनेक स्मार्टफोन के भीतर एक अंतर्निर्मित त्वरणमापी होता है जो अत्यंत सूक्ष्म त्वरण की उपस्थिति भी संसूचित कर सकता है। Phyphox (Phyphox.org) जैसा कोई ऐप इंस्टॉल कीजिए और इसमें 'Accelerometer' (g विहीन) खोलिए। पाठ्यांक तब नोट कीजिए जब फोन (i) आपकी फैली हुई हथेली पर रखा हो (ii) फर्श पर रखा हो। आप पाठ्यांकों में क्या अंतर पाते हैं? व्यावहारिक स्थितियों में आपको इससे गति एवं त्वरण के विषय में क्या पता चलता है? (इस प्रकार की सूक्ष्म, अनैच्छिक गतियों का अध्ययन आयुर्विज्ञान अनुसंधान में भी किया जाता है, उदाहरणार्थ— अंग संचालन संबंधी विकारों में) यह संस्तुत किया जाता है कि यह क्रियाकलाप शिक्षक की सहायता से सामूहिक कक्षा-कक्ष गतिविधि के रूप में किया जाए।

4intermediate⚖️ Evaluate5 marksEssay

अलग-अलग ग्राफ पत्रों पर X एवं Y अक्षों के लिए अलग-अलग मापक्रम लेकर तालिका 4.4 में दिए गए आँकड़ों के लिए ग्राफ आलेखित कीजिए।

तालिका 4.4 — विभिन्न क्षणों पर वाहन की स्थिति

समयस्थिति
0 s0 m
2 s1 m
4 s4 m
6 s9 m
8 s16 m
10 s25 m
12 s36 m

दोनों ग्राफ की तुलना करके ज्ञात कीजिए कि मापक्रम बदलने से ग्राफ की आकृति किस प्रकार परिवर्तित होती है और यह सुनिश्चित कीजिए कि कौन-सा मापक्रम सबसे अच्छा है और क्यों? अब किसी ग्राफ आलेखनकारी ऐप की सहायता से इस प्रयोग को दोहराइए। इस प्रकार के ऐप सामान्यतः पर्दे पर आँकड़ों के उचित अनुरूपण के लिए अक्षों का समंजन स्वयं कर लेते हैं।

5intermediate✨ Create5 marksEssay

किसी वाहन चालक से बात करके समझिए कि ब्रेक लगाने के पश्चात वाहन जितनी दूर जाकर रुकता है, वह दूरी (i) सड़क के गीले होने से (ii) घिसे हुए टायरों के कारण (iii) वाहन का द्रव्यमान अधिक होने से (iv) रात में गाड़ी चलाने से (v) कुहरे से (vi) खराब मौसम (वर्षा, बर्फ, तूफान) से तथा (vii) चालक के प्रतिक्रिया काल से किस प्रकार प्रभावित होती है। इस जानकारी का उपयोग करके अपने विद्यालय के लिए एक सुरक्षा पोस्टर अभिकल्पित कीजिए तथा विद्यालय की सभा में प्रस्तुत करने के लिए एक छोटी-सी लघुनाटिका तैयार कीजिए।