दाब, पवन, झंझावात एवं चक्रवात

Class 8 · Science · 17 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

वायु की गति अन्य दिनों की तुलना में कुछ दिनों में अधिक तीव्र क्यों होती है?

2beginner💡 Understand2 marksShort Answer

जल की टंकियों को प्रायः ऊँचाई पर क्यों रखा जाता है?

3beginner🧠 Remember1 markVery Short

क्या वायु दाब हमें वस्तुतः दबा सकता है?

4advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

झंझावात एवं चक्रवात किन कारणों से होते हैं? यदि पृथ्वी का घूमना रुक जाए तो क्या चक्रवात फिर भी बनेंगे?

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

मान लीजिए कि आप तीन मंजिला भवन के द्वितीय तल पर रहते हैं और जल की टंकी सबसे ऊपर के तल की छत पर रखी हुई है। आप अथवा प्रथम तल पर रहने वाले आपके मित्र दोनों में से किसे नल से निकलने वाले जल का अधिक प्रवाह प्राप्त होगा? कारण बताइए।

1(ii)intermediate🔧 Apply1 markMCQ

एक रबर चूषक 'क' को एक समतल चिकने पृष्ठ पर एवं समान चूषक 'ख' को खुरदरे पृष्ठ पर दबाया गया।

1(iii)intermediate🔧 Apply1 markMCQ

किसी भवन की छत पर एक जल की टंकी को H ऊँचाई पर रखा जाता है। भूतल पर जल को अधिक दाब से प्राप्त करने के लिए हमें करना होगा—

4intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

एक हाथी अपने चारों पैरों पर खड़ा है। यदि एक पैर द्वारा घेरे जाने वाला क्षेत्रफल 0.25 m20.25 \text{ m}^2 है और हाथी का भार 20000 N20000 \text{ N} है तो हाथी द्वारा स्थल पर आरोपित दाब की गणना कीजिए।

5advanced🔧 Apply5 marksNumerical

'क' और 'ख' दो नाव हैं। नाव 'क' के आधार का क्षेत्रफल 7 m27 \text{ m}^2 है और उसमें 5 लोग बैठे हैं। नाव 'ख' के आधार का क्षेत्रफल 3.5 m23.5 \text{ m}^2 है और उसमें 3 लोग बैठे हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति का भार 700 N700 \text{ N} है तो पता लगाएँ कि किस नाव के आधार पर अधिक दाब लगेगा और कितना?

6advanced🔍 Analyze3 marksLong Answer

यदि वायु और बादल दोनों विद्युत के सुचालक होते तो क्या तड़ित उत्पन्न होती? अपने उत्तर का कारण दीजिए।

8intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

व्याख्या कीजिए कि झंझावात चक्रवात में किस प्रकार परिवर्तित हो जाता है।

10intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

ऐसे किसी क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए जो यह दर्शाए कि वायु उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर बहती है।

11intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

तड़ितझंझा क्या है? इसके निर्माण प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।

12intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

उस प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए जिसके कारण तड़ित उत्पन्न होती है।

13intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

व्याख्या कीजिए कि प्रदर्शपट्ट (बैनर) और विज्ञापन पट्ट (होर्डिंग्स) में छिद्र क्यों बनाए जाते हैं।

1intermediate🔧 Apply5 marksEssay

अपने अँगूठे और तर्जनी अँगुली के मध्य 18 cm लंबी और 2 cm चौड़ी एक कागज की पट्टी को पकड़िए ताकि ये मुक्त रूप से लटकी रहे। अनुमान लगाइए कि कागज पर फूँक मारने से आपका अवलोकन क्या होगा? इस क्रियाकलाप को कीजिए। अपने प्रेक्षणों को अंकित कर परिणामों की व्याख्या कीजिए।

3advanced🔍 Analyze5 marksEssay

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में तड़ितझंझा की प्रबलता के आँकड़े एकत्रित कीजिए। अपने आँकड़ों की तुलना करके पहचानिए कि कौन से क्षेत्रों में तड़ितझंझा की संभावनाएँ अधिक हैं। क्या आप अपने निष्कर्षों का कारण दे सकते हैं?