Question 14 of 17intermediate💡 UnderstandLong Answer5 marks

उस प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए जिसके कारण तड़ित उत्पन्न होती है।

Correct Answer

तड़ित झंझावात के निर्माण के लिए आर्द्र एवं तीव्र वायु महत्वपूर्ण आवश्यकताएँ हैं। जब तीव्रता से ऊर्ध्वगामी और अधोगामी वायु प्रवाहित होती है तो एक-दूसरे के विरुद्ध घर्षण करने पर बादलों में स्थिर वैद्युत आवेश उत्पन्न होता है।

इस प्रक्रिया में धनावेशित बर्फ के हल्के कण ऊपर की ओर गति कर बादलों के ऊपर की जगह घेर लेते हैं और ऋणावेशित भारी जल की बूँदें बादलों के नीचे के भाग में जमा हो जाती हैं। इस प्रकार बादलों में आवेश का पृथक्करण हो जाता है।

जब किसी बादल का ऋणावेशित निचला भाग स्थल के समीप आता है तो यह स्थल और उसके आस-पास की वस्तुएँ, जैसे— पेड़-पौधे अथवा इमारतों को धनावेशित कर देता है। वायु प्रायः विद्युतरोधी की तरह कार्य करती है और विपरीत आवेशों को परस्पर मिलने नहीं देती है।

परंतु जब निर्मित आवेश अधिकता में होता है तो वायु का विद्युतरोधी गुण समाप्त हो जाता है। इससे आवेशों का वायु में आकस्मिक प्रवाह होता है जिसके कारण क्षणदीप्त प्रकाश उत्पन्न होता है जिसे हम तड़ित कहते हैं।

तड़ित तीव्रता से आस-पास की वायु को तीव्र गति से गरम कर देती है जिसके कारण वायु में प्रसार होता है और एक तीव्र ध्वनि उत्पन्न होती है जिसे हम गर्जन कहते हैं।

Exercise: जिज्ञासा बनाए रखें | Q: 12 | (Page 96)
For More Understanding

Explanation

यह उत्तर तड़ित उत्पन्न होने की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाता है, जिसमें वायु के कारण घर्षण से आवेश उत्पन्न होना, आवेशों का पृथक्करण, वायु के विद्युतरोधी गुण का समाप्त होना और अंततः तड़ित व गर्जन का निर्माण शामिल है।