साम्राज्य और राज्य : छठी से 10वीं शताब्दी

Class 7 · Social Science Part 2 · 11 Questions

1intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

इस काल को किन प्रमुख परिवर्तनों के लिए जाना जाता है?

2intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

इस काल के राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक घटनाक्रमों ने किस प्रकार भारत को प्रभावित किया?

3intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

इस काल के विदेशी आक्रमणों एवं अंतर्क्रियाओं का भारतीय समाज एवं राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?

10intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

10वीं शताब्दी के बगदाद निवासी अरब इतिहासकार और यात्री अल-मसूदी ने एक राष्ट्रकूट शासक की प्रशंसा की। उनके अनुसार, "उस शासक की सेना और हाथियों की संख्या अपार थी। ...सिंध और हिंद के अन्य शासकों की तुलना में वह राजा अपने राज्य में मुसलमानों का विशेष सम्मान करता था। उसके राज्य में इस्लाम को मान्यता और संरक्षण प्राप्त था तथा उनके पाँच समय की नमाज करने के लिए मस्जदों और जामा मस्जदों का निर्माण कराया गया था, जो सदैव भरी होती थीं।" इससे हमें राष्ट्रकूटों के विषय में क्या पता चलता है?

14intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

इस काल में अभिलेखों में संस्कृत तथा क्षेत्रीय भाषाओं का साथ-साथ प्रयोग होने लगा। भूमि अनुदानों में शासक और उसके वंश के इतिहास की बहुधा संस्कृत में प्रशंसा होती थी, जबकि अनुदान का कार्यकारी विवरण क्षेत्रीय भाषा में अभिलेखित किया जाता था। आपके विचार से इन अभिलेखों को दो भाषाओं में क्यों लिखा जाता था?

15advanced🔍 Analyze3 marksShort Answer

एक व्यावसायिक वर्ग जाति में किस प्रकार परिवर्तित हो जाता है?

17intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

चचनामा के अनुसार जब राजा दाहर की मृत्यु के पश्चात उनकी विधवा रानी ने वीरतापूर्वक प्रतिरोध किया और जब परिस्थिति निराशाजनक हो गई तब उन्होंने अन्य स्त्रियों के साथ आत्मोत्सर्ग किया। दूसरी रानी ने उनके कोष को वीर सैनिकों में वितरित कर दिया और उन्हें आक्रमणकारियों का सामना करने के लिए उत्साहित किया। इससे आक्रमणों के प्रति स्थानीय जनता की प्रतिक्रिया के विषय में क्या संकेत प्राप्त होता है?

18intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

9वीं शताब्दी का अरब व्यापारी और यात्री सुलेमान एक गुर्जर-प्रतिहार शासक पर यह टिप्पणी करता है— "यह राजा असंख्य सैन्यबल रखता है और किसी भी अन्य भारतीय राजकुमार के पास इतनी सशक्त अश्वसेना नहीं है। वह अरबों का विरोधी है.... उस जैसा मुहम्मदी मजहब का कोई बड़ा शत्रु नहीं.... उसके पास धन है और उसके ऊँट और अश्व असंख्य हैं.... भारत में कोई क्षेत्र लुटेरों से इतना सुरक्षित नहीं है" आपको क्या लगता है कि लेखक ने इस शासक को मुस्लिम मजहब का शत्रु क्यों बताया?

1advanced✨ Create5 marksLong Answer

यदि आप पालों, प्रतिहारों और राष्ट्रकूटों के संघर्ष के समय कन्नौज में प्रवास करते तो आपका दैनिक जीवन किस प्रकार प्रभावित होता? शासकों के विषय में आपके आकलन को इसने कैसे बदला होता? कांचीपुरम में रह रहे अपने एक मित्र को इस विषय में एक पत्र लिखिए।

2intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

इस काल में सम्राटों और राजाओं का नियंत्रण मुख्य क्षेत्रों पर ही होता था और अन्य क्षेत्रों का शासन अधीनस्थ प्रमुखों के द्वारा होता था। ऐसी व्यवस्था के क्या लाभ एवं क्या चुनौतियाँ रही होंगी?

7beginner🧠 Remember5 marksMatching

शासक अथवा राजवंश का मिलान उसके नगर से कीजिए—

शासक/राजवंशनगर
क. राष्ट्रकूटi. कांची
ख. गुर्जर-प्रतिहारii. तंजावुर
ग. चोलiii. मान्यखेत
घ. हर्षवर्धनiv. उज्जयिनी
ड. पल्लवv. कान्यकुब्ज