सजीव जगत में विविधता
Class 6 · Science · 21 Questions
क्या आपने कभी अपने आस-पास विद्यमान विभिन्न प्रकार के पौधों और जंतुओं का अवलोकन किया है? अपने अवलोकनों को अपने मित्रों और शिक्षक के साथ साझा कीजिए और उन पर चर्चा कीजिए।
आपने जिन पौधों का अवलोकन किया है, उनमें क्या समानताएँ और क्या विभिन्नताएँ पाईं?
तालिका 2.2— हमारे आस-पास विद्यमान जंतुओं की विभिन्न विशेषताओं का अवलोकन
| जंतुओं के नाम (स्थानीय नाम) | उनके रहने का स्थान | भोजन | गति के प्रकार | अन्य कोई अवलोकन एवं विशेषताएँ |
|---|---|---|---|---|
| कौआ | वृक्ष | कीट | उड़ना और चलना | चोंच में टहनी लिए हुए |
| चींटी | मिट्टी एवं बिलों में रहती हैं | पत्तियाँ, बीज और कीट | छह पाद होते हैं | |
| गाय | घास, पत्तियाँ | |||
| अन्य | ||||
तालिका 2.2 में आपने जिन जंतुओं का अवलोकन करके अंकित किया है, उनमें क्या समानताएँ और क्या भिन्नताएँ हैं?
तालिका 2.1— हमारे आस-पास उपस्थित विभिन्न पौधों का अवलोकन
| क्रम सं. | स्थानीय नाम | तना | पत्तियाँ (पत्तियों की आकृति या अभिविन्यास) | फूल | कोई अन्य अवलोकन एवं विशेषताएँ |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | सामान्य घास | कोमल और पतला | तने के भिन्न बिंदुओं से एकांतरी रूप से एक पत्ता निकलता है। | हरी पत्तियाँ | |
| 2. | तुलसी | कठोर और पतला | पत्तियाँ जोड़ी में एक दूसरे के सम्मुख व्यवस्थित होती हैं। | गुलाबी-बैंगनी | |
| 3. | गुड़हल | कठोर | |||
| 4. | नीम | कठोर और मोटा | चिकनी सतह वाली पत्तियाँ | ||
| 5. | अन्य |
तालिका 2.2— हमारे आस-पास विद्यमान जंतुओं की विभिन्न विशेषताओं का अवलोकन
| जंतुओं के नाम (स्थानीय नाम) | उनके रहने का स्थान | भोजन | गति के प्रकार | अन्य कोई अवलोकन एवं विशेषताएँ |
|---|---|---|---|---|
| कौआ | वृक्ष | कीट | उड़ना और चलना | चोंच में टहनी लिए हुए |
| चींटी | मिट्टी एवं बिलों में रहती हैं | पत्तियाँ, बीज और कीट | छह पाद होते हैं | |
| गाय | घास, पत्तियाँ | |||
| अन्य | ||||
विद्यालय में आते-जाते समय अपने आस-पास के वातावरण का अवलोकन करें और विविध प्रकार के पौधों और जंतुओं को देखने की चेष्टा करें। ऐसे किसी भी पौधे अथवा जंतु का नाम जोड़ें, जिसे आपने पहले तालिका 2.1 अथवा 2.2 में सूचीबद्ध नहीं किया है।
आप अपनी नोटबुक और पुस्तकों को समूहों में कैसे व्यवस्थित करेंगे? क्या उन्हें समूहों में व्यवस्थित करने से आपको अपने बस्ते को अच्छे ढंग से व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी?
आप यह देखकर आश्चर्यचकित होंगे कि विभिन्न समूहों द्वारा उपयोग किए गए आधार भिन्न हो सकते हैं। आपको क्या लगता है इसके पीछे के कारण क्या हैं?
समूह बनाने का क्या महत्व है?
तालिका 2.3— ऊँचाई और तने की प्रकृति के आधार पर पौधों के समूह
| क्रम सं. | पौधे का नाम | ऊँचाई छोटा/मध्यम/ऊँचा | तने की प्रकृति हरा/भूरा | तने की प्रकृति कठोर/कोमल | तने की प्रकृति मोटा/पतला | शाखाओं का प्रकटन भूमि के निकट | शाखाओं का प्रकटन तने में ऊँचाई पर | पादप समूह का नाम |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आम | ऊँचा | भूरा | कठोर | मोटा | हाँ | वृक्ष | |
| 2 | गुलाब | मध्यम | भूरा | कठोर | पतला | हाँ | झाड़ी | |
| 3 | टमाटर | छोटा | हरा | कोमल | पतला | हाँ | शाक | |
आपको शाक, झाड़ियों और वृक्षों के बीच क्या अंतर दिखाई दिए? तालिका 2.3 में दी गई जानकारी के आधार पर हम पौधों के समूह शाक, झाड़ी और वृक्ष के रूप में कैसे बना सकते हैं?
क्या आपको लगता है कि पत्तियों में पाए जाने वाले शिरा-विन्यास के आधार पर पौधों के समूह बनाए जा सकते हैं?
क्या सभी पौधों में जड़ें होती हैं? क्या ये जड़ें एक जैसी होती हैं?
क्या किसी पौधे की पत्ती में शिरा-विन्यास के प्रकार और उसकी जड़ के प्रकार के बीच कोई संबंध होता है? हम कैसे इसका पता लगा सकते हैं?
क्या किसी पौधे के बीज, जड़ के प्रकार और पत्ती के शिरा-विन्यास में परस्पर संबंध है? क्या सभी बीज एक जैसे होते हैं?
आप पौधों में पत्ती के शिरा-विन्यास, जड़ों के प्रकार और बीजों में बीजपत्रों की संख्या में परस्पर क्या संबंध देखते हैं?
हम जंतुओं को उनकी गति के आधार पर समूहों में कैसे बाँट सकते हैं?
क्या जंतुओं की गति उनके परिवेश पर निर्भर करती है?
मरुस्थल में ऊँटों को जीवित रहने में कौन-सी अन्य विशेषताएँ सहायक हो सकती हैं?
यदि किसी पौधे या जंतु का आवास क्षतिग्रस्त हो जाए तो क्या होगा? यदि बकरी को खाने के लिए घास न मिले तो क्या होगा? क्या मछली बिना जल के जीवित रह सकती है?
मनु की माँ की एक शाक वाटिका (किचन गार्डन) है। एक दिन वह मिट्टी से मूली उखाड़ रही थी। उन्होंने मनु को बताया कि मूली एक प्रकार की जड़ है। एक मूली को सावधानीपूर्वक देखें और लिखें कि वह किस प्रकार की जड़ है। मूली के पौधे की पत्तियों में आपको किस प्रकार का शिरा-विन्यास दिखाई देगा?
पाठ में चर्चा की गई विशेषताओं के अतिरिक्त किसी अन्य विशेषता के आधार पर निम्नलिखित जंतुओं के दो समूह बनाएँ— गाय, तिलचट्टा (कॉकरोच), कबूतर, चमगादड़, व्हेल, कछुआ, मछली, टिड्डा, छिपकली।
जनसंख्या के बढ़ने और मनुष्यों द्वारा अधिक सुविधाजनक जीवन की चाह में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वनों की कटाई की जा रही है। यह हमारे आस-पास के परिवेश को कैसे प्रभावित कर सकता है? आपके विचार से हम इस चुनौती का निदान कैसे कर सकते हैं?