Question 26 of 27advanced🔧 ApplyNumerical4 marks

एक कंप्यूटर ग्राफिक्स (चित्रांकन) कार्यक्रम में एक आयताकार दृश्यपटल (स्क्रीन) पर छवियों को प्रदर्शित किया जाता है जिसकी निर्देशांक पद्धति का मूलबिंदु नीचे बाएँ कोने में है। दृश्यपटल की चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 800 पिक्सेल और 600 पिक्सेल है। 80 पिक्सेल त्रिज्या वाला एक वृत्ताकार प्रतीक (आइकन), बिंदु A (100, 150) को केंद्रित करके बनाया गया है। 100 पिक्सेल त्रिज्या वाला एक अन्य वृत्ताकार प्रतीक बिंदु B (250, 230) को केंद्रित करके बनाया गया है। पता लगाइए—

(i)

क्या किसी भी वृत्त का कोई भाग दृश्यपटल (स्क्रीन) से बाहर स्थित है?

Answer

नहीं, किसी भी वृत्त का कोई भाग दृश्यपटल (स्क्रीन) से बाहर स्थित नहीं है।

(ii)

क्या दोनों वृत्त एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं?

Answer

हाँ, दोनों वृत्त एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं।

Explanation

दृश्यपटल की चौड़ाई 800 पिक्सेल और ऊँचाई 600 पिक्सेल है, जिसका मूलबिंदु (0, 0) पर है। दोनों वृत्तों के केंद्र और त्रिज्या का उपयोग करके हम जाँच कर सकते हैं कि वे स्क्रीन के भीतर हैं या नहीं। साथ ही, दोनों केंद्रों के बीच की दूरी और त्रिज्याओं के योग तथा अंतर की तुलना करके प्रतिच्छेदन की जाँच की जाती है।