दो बैलों की कथा

Class 9 · Hindi · 39 Questions

1beginner💡 Understand1 markMCQ

कहानी में हीरा और मोती का आपसी संबंध किस गुण को मुख्य रूप से दर्शाता है?

2beginner💡 Understand1 markMCQ

हीरा-मोती ने नया स्थान स्वीकार क्यों नहीं किया?

3intermediate💡 Understand1 markMCQ

बैलों ने रस्सी तोड़कर घर लौटने का निर्णय क्यों लिया?

4intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

गया द्वारा डंडे से मारने पर मोती का आक्रोश किस मानवीय मनोवृत्ति का द्योतक है?

5intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

कहानी में बैलों की 'मूक-भाषा' का प्रयोग लेखक ने किस लिए किया?

6advanced🔍 Analyze1 markMCQ

'दो बैलों की कथा' को यदि स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ें, तो हीरा और मोती किसके प्रतीक हो सकते हैं?

1intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

"दूसरे दिन गया ने बैलों को हल में जोता, पर इन दोनों ने जैसे पाँव न उठाने की कसम खा ली थी।" जब बैल नए मालिक के यहाँ गए, तो उन्होंने काम करने से इनकार क्यों कर दिया था?

2intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

"गाँव के इतिहास में यह घटना अभूतपूर्व न होने पर भी महत्वपूर्ण थी।" बैलों का घर लौट आना कोई साधारण घटना नहीं है। कैसे?

3advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

"मोती ने मूक-भाषा में कहा— अब तो नहीं सहा जाता, हीरा!" 'कभी-कभी संघर्ष करना आवश्यक हो जाता है' इस कथन को कहानी के उदाहरणों से सिद्ध कीजिए।

4advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

"जब पेट भर गया और दोनों ने आजादी का अनुभव किया..." हीरा एवं मोती 'स्वतंत्रता' और 'अपनापन' दोनों में से किस भावना से अधिक प्रेरित थे? कारण सहित लिखिए।

5advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

"बैलों ने जैसे पाँव न उठाने की कसम खा ली थी।" 'अत्याचार सहना भी अन्याय में भागीदारी है' — क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर के कारण भी बताइए।

6intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

"बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था।" हीरा और मोती अभिन्न मित्र थे। कहानी की किन-किन घटनाओं के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है? कम से कम तीन बिंदु लिखिए।

7intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

"उसी समय मालकिन ने आकर दोनों के माथे चूम लिए।" कहानी में मालकिन और छोटी लड़की, दोनों के व्यवहार की तुलना कीजिए।

1intermediate✨ Create5 marksLong Answer

"उसने उनके माथे सहलाए और बोली– खोले देती हूँ। चुपके से भाग जाओ…" यदि आप वह छोटी लड़की होते, तो बैलों की मदद किस प्रकार करते?

2advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

"दोनों गधे अभी तक ज्यों-के-त्यों खड़े थे।" भय और संकोच इंसान को अवसर मिलने पर भी जकड़े रखता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? इस वाक्य के संबंध में कहानी और अपने अनुभवों से उदाहरण लेते हुए अपने विचार लिखिए।

1intermediate⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

"दोस्तों में घनिष्ठता होते ही धौल-धप्पा होने लगता है। इसके बिना दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हल्की-सी रहती है, जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता।" क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपको ऐसा क्यों लगता है? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।

2advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

"हीरा ने तिरस्कार किया– गिरे हुए बैरी पर सींग न चलाना चाहिए।" "यह सब ढोंग है। बैरी को ऐसा मारना चाहिए कि फिर न उठे।" आपका इस संबंध में क्या विचार है? आप किसके साथ हैं— हीरा के या मोती के या दोनों के? क्यों?

3intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

"हम और तुम इतने दिनों एक साथ रहे। आज तुम विपत्ति में पड़ गए तो मैं तुम्हें छोड़कर अलग हो जाऊँ?" क्या कभी आपने किसी विपत्ति या चुनौती का सामना अपने किसी मित्र या परिजन के साथ मिलकर किया है? उस घटना के विषय में बताइए।

1advanced✨ Create5 marksEssay

आप कहानी लेखन की इस प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए एक कहानी का शीर्षक चुनिए और दिए गए मुख्य बिंदुओं को पूरा कीजिए— (शीर्षक और लेखक, विषय, क्रिया/कार्य, परिवेश/देश-काल और मुख्य विचार, चरित्र/पात्र, परिणाम)

1advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

'दो बैलों की कथा' कहानी में ऐसी अनेक विशेषताएँ हैं जो इसे अद्भुत और प्रभावपूर्ण बनाती हैं। आप भी एक-एक उदाहरण खोजकर तालिका में लिखिए— (चित्रात्मक भाषा, संवादात्मकता, विरोधाभास, व्यंग्य, संघर्ष, अतिशयोक्ति, संदेह/उलझन)

Page 1