बलों को जानें

Class 8 · Science · 15 Questions

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

समतल भूमि की तुलना में पहाड़ी पर चढ़ते समय साइकिल चलाना अपेक्षाकृत अधिक कठिन क्यों लगता है?

2beginner💡 Understand2 marksShort Answer

सूखी सतह की तुलना में गीली सतह पर फिसलना अधिक सरल क्यों होता है?

3intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

जब हमारा झूला अपने दोलन के उच्चतम बिंदु पर पहुँचकर नीचे की ओर आने लगता है तो हमें ‘हल्केपन’ की या ‘तैरने’ जैसी अनुभूति क्यों होती है?

1intermediate💡 Understand5 marksMatching

स्तंभ ‘क’ में दिए गए बल का मिलान स्तंभ ‘ख’ के संगत उदाहरण से कीजिए।

स्तंभ ‘क’ (बल का प्रकार)स्तंभ ‘ख’ (उदाहरण)
(i) पेशीय बल(क) एक क्रिकेट की गेंद का सीमा रेखा को स्पर्श करने से ठीक पूर्व अपने आप रुकना
(ii) चुंबकीय बल(ख) बच्चे द्वारा अपना बस्ता (स्कूल बैग) उठाना
(iii) घर्षण बल(ग) पेड़ से फल का गिरना
(iv) गुरुत्व बल(घ) ऊनी कपड़े पर रगड़े गए गुब्बारे द्वारा बालों को आकर्षित करना
(v) स्थिरवैद्युत बल(ङ) उत्तर दिशा की ओर इंगित करती एक दिक्सूचक सुई
2beginner💡 Understand3 marksShort Answer

बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य।

3intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

दो गुब्बारों को ऊनी कपड़े से रगड़ कर एक-दूसरे के समीप लाया जाए तो क्या होगा और क्यों?

4intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

जब आप जल से भरे गिलास में एक सिक्के को डालते हैं तो वह डूब जाता है परंतु जब आप एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा जल में डालते हैं तो वह तैरता है। व्याख्या कीजिए।

5intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

यदि एक गेंद को ऊपर की ओर फेंका जाता है तो वह धीमी होती जाती है फिर एक क्षण के लिए विरामावस्था में आती है एवं पुनः धरती पर गिर जाती है। गेंद पर लगने वाले बलों का नाम एवं उसकी दिशाएँ बताइए—

7beginner💡 Understand2 marksShort Answer

यदि हम सावधान न रहें तो चिकनी सतहों जैसे बर्फ या पॉलिश की हुई सतह पर क्यों फिसल जाते हैं? समझाइए।

8beginner💡 Understand1 markVery Short

यदि कोई वस्तु असमान गति से चल रही है तो क्या इस पर कोई बल लगाया जा रहा है?

9intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार के छठवें भाग के समान हो जाता है। इस परिवर्तन का क्या कारण है? क्या वस्तु का द्रव्यमान चंद्रमा पर भी पृथ्वी पर उसके द्रव्यमान का छठवाँ भाग हो जाता है?

1intermediate✨ Create5 marksEssay

विभिन्न पदार्थों, जैसे – प्लास्टिक, ऊन, रेशम, रबर, पॉलीथीन शीट, कागज और धातुओं से बनी वस्तुओं को एकत्रित कीजिए। एक वस्तु को दूसरी वस्तु से रगड़िए एवं जाँचिए कि क्या यह कागज के छोटे टुकड़ों को आकर्षित करती है या नहीं अथवा यह आवेशित होती है या नहीं। अपने प्रेक्षणों को व्यवस्थित ढंग से अभिलेखित कीजिए और एक शोध पत्र लिखिए।

2intermediate✨ Create5 marksEssay

एक ऐसे परिदृश्य की कल्पना कीजिए जहाँ गुरुत्वाकर्षण विलुप्त हो जाता है। एक कहानी तैयार कीजिए। अपनी कहानी प्रस्तुत करने के लिए एक हास्य पट्टी (कार्टून स्ट्रिप) बनाइए।

3beginner⚖️ Evaluate5 marksEssay

अपनी कक्षा में घर्षण — एक आवश्यकता या एक समस्या, विषय पर एक चर्चा कीजिए। चर्चा का संक्षिप्त विवरण अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए और बताइए कि घर्षण कहाँ आवश्यक है और कब यह एक समस्या बन जाता है?

4intermediate🔧 Apply5 marksNumerical

अपने शिक्षक की सहायता से अपनी स्वयं की एक कमानीदार तुला बनाइए और मानक भारों का उपयोग करके इसे चिह्नित कीजिए। अब विभिन्न वस्तुओं के भार मापिए और विभिन्न वस्तुओं के भार और द्रव्यमान के अनुपात की गणना कीजिए। क्या आप कोई स्पष्ट संबंध देखते हैं?