आकाशीय परिघटनाएँ और काल-निर्धारण

Class 8 · Science · 14 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksEssay

क्या आपने कभी दिन के समय चाँद देखा है? आपके विचार से यह कभी-कभी सूर्य के क्षितिज पर विद्यमान होने पर भी क्यों दिखाई देता है?

4intermediate🔧 Apply2 marksEssay

यदि हमारे पास घड़ियाँ अथवा कालदर्शक (कैलेंडर) नहीं होते तो हम समय का मापन कैसे करते?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

जब चंद्रमा सूर्य के समीप दिखाई देता है तो इसका पृथ्वी से दर्शनीय दीप्त भाग घट क्यों जाता है?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

अधिकांश भारतीय पर्व प्रत्येक वर्ष भिन्न-भिन्न दिनाँक पर क्यों पड़ते हैं?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

संध्या होते ही जब मैं रात्रि-आकाश पर दृष्टिपात करती हूँ तो मैं कुछ तारों को गति करते हुए देखती हूँ। ये क्या हैं? क्या इनकी गति भी आवर्ती है?

1intermediate💡 Understand4 marksShort Answer

बताइए कि नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य —

2intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

अमोल का जन्म 6 मई को पूर्णिमा के दिन हुआ था। क्या उसका जन्मदिन प्रतिवर्ष पूर्णिमा के दिन ही होता है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।

5intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

मालिनी ने सूर्योदय के समय चंद्रमा को ठीक अपने सिर के ऊपर देखा —

9advanced🔍 Analyze3 marksShort Answer

किसी विशेष रात्रि में वैशाली ने आकाश में चंद्रमा का सूर्यास्त से सूर्योदय तक अवलोकन किया। उसने चंद्रमा की किस कला का अवलोकन किया होगा?

11beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

कृत्रिम उपग्रहों के प्रमोचन का उद्देश्य क्या होता है?

12beginner🧠 Remember3 marksShort Answer

समय के निम्नलिखित माप किन आवर्ती परिघटनाओं पर आधारित हैं —

1intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

भारत के राष्ट्रीय कैलदर्शक की अधिकांश तिथियों के संगत ग्रेगोरी कैलदर्शक में आपको सदैव वही-वही दिनांक प्राप्त हो सकती हैं। क्या आप बता सकते हैं कि कुछ निश्चित वर्षों में कौन से दिन भिन्न हो सकते हैं?

3advanced🔍 Analyze5 marksEssay

अपने परिवारजनों, शिक्षकों अथवा अंतर्जाल (इंटरनेट) की सहायता से पिछले पाँच वर्षों के ग्रेगोरी कालदर्शक (वैसे ही कालदर्शक जो आप प्रतिदिन उपयोग में लाते हैं) एकत्रित कीजिए। प्रत्येक वर्ष के लिए वह दिनाँक ढूँढिए जिन पर उस वर्ष ईद-उल-फितर तथा दीपावली उत्सव मनाए गए थे। एक तालिका बनाकर वर्ष अनुसार उन्हें उसमें अभिलेखित कीजिए। क्या आपके ध्यान में यह बात आई कि प्रत्येक आगामी वर्ष में ईद-उल-फितर 11 दिन पहले आ जाता है। यदि आपके घर में या अंतर्जाल पर संगत चंद्र कालदर्शक हो तो आप यह देख सकेंगे कि चंद्र-कालदर्शक पर ईद-उल-फितर का महीना और तिथि वही बने रहते हैं। क्या दीपावली भी इसी नियत प्रतिरूप का अनुसरण करती है अथवा उसमें कुछ आकस्मिक परिवर्तन होते हैं? अपने संचित्र (चार्ट) के आधार पर अनुमान लगाने का प्रयास कीजिए कि किस वर्ष में अंतर्वेशी माह (अधिक-मास) को सम्मिलित किया गया है। कोई चंद्र-सौर कालदर्शक लीजिए और सुनिश्चित कीजिए कि क्या उस वर्ष की दीपावली तथा पूर्ववर्ती वर्ष की दीपावली के बीच कोई अंतर्वेशी माह था।

4advanced🔍 Analyze5 marksEssay

प्रत्येक दिन प्रातः काल अपने विद्यालय जाते हुए मार्ग में ध्यान दीजिए कि सूर्य किस दिशा में उदित होता है। एक स्थान निश्चित कर लीजिए और प्रतिदिन वहीं से पूर्व दिशा की ओर देखिए और किसी खंभे अथवा भवन को संदर्भ बिंदु मान कर इसके सापेक्ष क्षितिज के ऊपर उठते सूर्य को देखिए। अपनी अभ्यास पुस्तिका में पूर्वी क्षितिज का रेखाचित्र बनाइए। अगले एक वर्ष तक प्रत्येक मास के आरंभ में उसी स्थान पर खड़े हो जाइए और अपने रेखाचित्र पर सूर्य की स्थिति अंकित कीजिए। उसके ऊपर उस मास का नाम लिखिए। वर्ष के अंत में अपने रेखाचित्र का विश्लेषण कीजिए। क्या आप यह पाते हैं कि सूर्योदय की स्थिति एक विशेष दिशा में स्थानांतरित होती है? क्या आप इस स्थानांतरण को हमारे पूर्वजों द्वारा प्रेक्षित उत्तरायण और दक्षिणायन से जोड़ पाते हैं? (पृष्ठ 181 पर दिए बॉक्स 'एक सोपान ऊपर' का संदर्भ लीजिए)।