भारत में कृषि की यात्रा

Class 7 · Social Science Part 2 · 20 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

भारतीय कृषि की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

खेती, जलवायु, मिट्टी और जल आपस में कैसे संबंधित हैं?

3intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

पारंपरिक और समकालीन पद्धतियाँ एक-दूसरे की पूरक कैसे हो सकती हैं?

1intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

सामान्यतः आप जो भोजन करते हैं, उसकी एक सूची बनाइए। उसमें अनाजों, दालों, तेल, सब्जियों और फलों की पहचान कीजिए। अब भारत के भौतिक मानचित्र पर देखिए कि आप कहाँ रहते हैं (यदि आप चाहें तो पुस्तक के अंत में दिए गए भारत के राजनैतिक मानचित्र को भी देख सकते हैं)। आपके विचार से इनमें से कौन-सी खाद्य-सामग्रियाँ आपके क्षेत्र में उगाई जाती हैं? इनमें से कौन-सी सामग्रियाँ दूसरे स्थानों से आती हैं? आपके विचार से ये सामग्रियाँ आपके क्षेत्र में क्यों नहीं उगाई जाती हैं?

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

कल्पना कीजिए कि आपके राज्य में लगातार दो वर्षों तक सामान्य से कम मानसूनी वर्षा हुई। ऐसी स्थिति में कौन-सी वस्तुएँ आपके भोजन से लुप्त हो सकती हैं या उनकी उपलब्धता दुर्लभ हो सकती है?

1intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

अपने राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में एक वर्ष में उगाई जाने वाली फसलों की एक सूची तैयार कीजिए और उन्हें खरीफ, रबी और जायद फसलों में वर्गीकृत कीजिए।

1advanced🔍 Analyze2 marksShort Answer

अर्थशास्त्र में कृषि से संबंधित अनेक विषयों का विवरण खंडों में वर्णित है, जिनमें भूमि और बीज तैयार करने के साथ-साथ कृषकों को पारिश्रमिक देना और दूसरे आवश्यक विषय सम्मिलित हैं। "उत्तम वर्षा ऋतु वही मानी जाती है जिसमें वार्षिक वर्षा का एक-तिहाई भाग ऋतु के आरंभ ('श्रावण'— जुलाई-अगस्त) और अंत ('कार्तिक'— अक्तूबर-नवंबर) में तथा दो-तिहाई भाग मध्य ('भाद्रपद'— अगस्त-सितंबर और 'आश्विन'— सितंबर-अक्तूबर) में होता है।" आपको क्या लगता है कि यह कथन क्यों दिया गया था? (संकेत— क्या इसका संबंध फसल चक्र से हो सकता है?)

2intermediate✨ Create5 marksLong Answer

एक लघु समूह परियोजना बनाइए। भिन्न-भिन्न प्रकार की मृदा में उगने वाली सब्जियों, फलों और वृक्षों की पहचान कीजिए। एक पारिवारिक भोजन प्रवाह-चित्र बनाइए जिसमें आपके प्रिय व्यंजनों को उन विभिन्न फसलों से जोड़िए जिनसे वे निर्मित होते हैं और उन फसलों को उस मृदा से जोड़िए जिसमें वे उगाई जाती हैं।

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

पारंपरिक विधियों से प्रेरित आधुनिक कृषि समाधानों की पहचान कीजिए (उदाहरण के लिए, नीम आधारित उपाय)।

1intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

कुछ दिनों तक रेडियो पर कृषकों के लिए विशेष कार्यक्रम सुनिए अथवा दूरदर्शन पर कृषकों से संबंधित कोई कार्यक्रम देखिए। इनके माध्यम से दी जाने वाली सूचनाओं को ध्यानपूर्वक लिखिए। आपने जो सूचनाएँ एकत्रित की हैं, उनका वर्गीकरण कीजिए और इस गतिविधि के समय आपके मन में जो प्रश्न आए, उन पर एक संक्षिप्त प्रतिवेदन तैयार कीजिए।

1intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

केरलम के कृषक चावल उगाते हैं जबकि पंजाब के कृषक अधिकतर गेहूँ उगाते हैं, क्यों? दोनों राज्यों के कृषक अपनी-अपनी फसलें बदल लें तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं?

2beginner🧠 Remember3 marksMatching

निम्नलिखित का मिलान करें—

स्तंभ अस्तंभ ब
(क) खरीफ फसलें(i) शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें
(ख) रबी फसलें(ii) मानसून के समय उगाई जाने वाली फसलें
(ग) जलोढ़ मृदा(iii) पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली पतली, खुरदरी और पथरीली मृदा
(घ) सीढ़ीदार कृषि(iv) ग्रीष्म ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें
(ङ) पर्वतीय मृदा(v) नदियों द्वारा जमा की गई पोषक तत्वों से समृद्ध मृदा
(च) जायद फसलें(vi) पहाड़ी ढलानों पर की जाने वाली कृषि पद्धति
3intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

कुछ फसलें केवल विशिष्ट क्षेत्रों में ही क्यों अच्छी तरह विकसित होती हैं?

4beginner💡 Understand2 marksShort Answer

आधुनिक प्रौद्योगिकी ने कृषकों की सहायता किस प्रकार की है?

5intermediate⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

संधारणीय कृषि क्यों आवश्यक है? इस पर एक छोटी टिप्पणी लिखिए।

6intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

वर्तमान में कृषकों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनके नाम बताइए। इनका जन-सामान्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

7advanced⚖️ Evaluate3 marksEssay

कक्षा में इस विषय पर चर्चा कीजिए— "पारंपरिक सिंचाई की विधियाँ आधुनिक विधियों से उन्नत हैं"।

8advanced✨ Create5 marksEssay

एक छोटा निबंध लिखिए जिसमें बताइए कि जब आपकी आयु 60 वर्ष होगी, तब कृषि कैसी हो सकती है। आप अपनी कल्पना को चित्रों एवं रंगों के माध्यम से भी अभिव्यक्त कर सकते हैं।

9advanced⚖️ Evaluate5 marksEssay

छोटे-छोटे समूह बनाइए और गंगा के बेसिन को प्रभावित करने वाली समस्याओं पर चर्चा कीजिए। अपने समाधानों और उनके कारणों (आपके तर्क) के साथ एक प्रस्तुति तैयार कर कक्षा में साझा कीजिए और उस पर चर्चा कीजिए। आपके अध्यापक इस कार्य में आपका मार्गदर्शन करेंगे।

10intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

'अतीत की गूँज' अनुभाग में उल्लिखित फसलों को देखकर बताइए कि आपके घर में कौन-कौन सी फसलें उपयोग में लाई जाती हैं? आप अपने अवलोकनों के आधार पर क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?