गुप्त काल — अथक सृजनशीलता का युग
Class 7 · Social Science Part 1 · 9 Questions
गुप्त कौन थे? गुप्त काल को कभी-कभी भारतीय इतिहास में 'उत्कृष्ट युग' (क्लासिकल ऐज) क्यों कहा जाता है?
इस काल के कुछ महान व्यक्ति कौन थे? आज भी उनके बारे में प्रचलित कथाएँ क्यों महत्वपूर्ण हैं?
कक्षा 6 के अध्याय 'इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत' में हमने अनेक स्रोत सूचीबद्ध किए हैं, जो हमें अतीत को समझने में सहायता करते हैं। इस अध्याय में अब तक हमने जिन स्रोतों का उल्लेख किया है, उनकी एक सूची बनाइए और प्रत्येक स्रोत से प्राप्त जानकारी को लिखिए।
ऊपर दिए गए फा-शिएन के यात्रा-विवरण को पढ़िए और उनके द्वारा वर्णित समाज की मुख्य विशेषताओं की पहचान कीजिए। अपने विचारों को लिखिए और सहपाठी मित्रों के साथ अपने लेख की तुलना कीजिए। आपको यह देखकर आश्चर्य हो सकता है कि अन्य लोग एक ही अंश की कितनी भिन्न व्याख्या कर सकते हैं।
फा-शिएन के यात्रा-वृत्तांत का अंश: "लोग अत्यधिक संख्या में हैं और प्रसन्न हैं [...] उन्हें पंजीकृत कराने या अधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं होती [...] जो लोग राजकीय भूमि पर खेती करते हैं, वे अपने अनाज का एक भाग कर के रूप में देते हैं। [...] राजा के अंगरक्षकों और सेवकों को वेतन मिलता है [...] साम्राज्य के मध्य में नगर (अर्थात गंगा के मैदानों में) सबसे बड़े हैं और निवासी धनी, समृद्ध, दयालु और धर्मनिष्ठ हैं। वैश्य परिवारों (यानी व्यापारी या व्यवसायी) के मुखिया दान और औषधि के लिए भवन बनवाते हैं। [...] निर्धनों, अनाथों और रोगियों की देखभाल की जाती है [...] वैद्य उपचार करते हैं और निर्धन को भोजन व औषधि मिलती है। [...] नगर में अनेक धनवान वरिष्ठ वैश्य और विदेशी व्यापारी रहते हैं, जिनके घर सुंदर हैं [...] गलियों को अच्छी तरह से व्यवस्थित रखा गया है।" — बौद्ध राज्यों का एक प्रलेख (399–414 सा.सं.) (जे. लेग द्वारा अनुवादित)
कल्पना कीजिए कि आपको गुप्त साम्राज्य में रहने वाले किसी व्यक्ति से एक पत्र मिलता है। पत्र का आरंभ इस प्रकार होता है— "पाटलिपुत्र से अभिवादन। यहाँ का जीवन सुखमय और उत्साह से भरा है। कल ही मैंने देखा..." गुप्त साम्राज्य में जीवन का वर्णन करते हुए एक संक्षिप्त लेख (250–300) के साथ पत्र को पूरा कीजिए।
किस गुप्तकालीन शासक को 'विक्रमादित्य' के नाम से भी जाना जाता है?
"शांतिकाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन, साहित्य तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास लाने में सहायक होते हैं।" गुप्त साम्राज्य के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए।
किसी गुप्तकालीन शासक की राजसभा के एक दृश्य का नाटकीय रूपांतरण कीजिए, जिसमें राजा, मंत्री और विद्वानों जैसी भूमिकाएँ हों। इस प्रकार आप गुप्त युग को पुनर्जीवित कर सकते हैं।
पल्लव कौन थे और उन्होंने कहाँ शासन किया?