इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत

Class 6 · Social Science · 12 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

हम ऐतिहासिक काल की गणना किस प्रकार करते हैं?

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

इतिहास को समझने के लिए विभिन्न स्रोत हमारी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं?

2intermediate💡 Understand2 marksEssay

आपको क्या लगता है, अतीत को समझने से हमें वर्तमान विश्व को समझने में कैसे सहायता मिलेगी?

1intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

उदाहरण के लिए 560 सा.सं.पू. गौतम बुद्ध (जिनके बारे में हम अध्याय 7 में जानेंगे) के जन्म की अनुमानित तिथि है। क्या आप गणना कर सकते हैं कि उनका जन्म आज से कितने वर्ष पूर्व हुआ था?

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

ग्रेगोरियन तिथिपत्र में कोई भी वर्ष 'शून्य' के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है। वर्ष 1 सा.सं., 1 सा.सं.पू. के तुरंत बाद आता है। 2 सा.सं.पू. से लेकर 2 सा.सं. तक एक समय-रेखा बनाइए। आप देखेंगे कि 'शून्य वर्ष' की अनुपस्थिति के कारण इन दो तिथियों के मध्य केवल 3 वर्ष ही होंगे।

2intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

अपने सहपाठियों के साथ कुछ ऐसे उदाहरणों का अभ्यास कीजिए। उदाहरणार्थ, यदि हम महात्मा बुद्ध के प्रश्न पर पुनः लौटें, मान लीजिए हम आज 2024 सा.सं. में हैं, तो महात्मा बुद्ध का जन्म 560+2024−1=2583560+2024-1=2583 वर्ष पूर्व हुआ था।

1beginner🧠 Remember1 markVery Short

क्या आप जानते हैं कि भारत में पारंपरिक तिथिपत्रों का निर्माण किस प्रकार किया जाता रहा है?

2beginner💡 Understand2 marksShort Answer

आपने अपने परिवार के अतीत के संबंध में जानकारियाँ कैसे प्राप्त कीं? इन जानकारियों को प्राप्त करने के लिए क्या आपने छायाचित्रों, डायरियों, पहचान-पत्रों आदि का उपयोग किया या आप केवल अपने माता-पिता और संबंधियों की स्मृतियों पर निर्भर थे?

1beginner💡 Understand2 marksEssay

क्या आपने कभी अपने घर अथवा आस-पास पुराने सिक्कों, पुस्तकों, वस्त्रों, आभूषणों अथवा बर्तनों को देखा है? इन वस्तुओं अथवा पुराने घरों एवं भवनों से हम किस प्रकार की सूचनाएँ एकत्र कर सकते हैं?

2intermediate⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

क्या हम इतिहासकारों की तुलना जासूसों से कर सकते हैं? अपने उत्तर के समर्थन में कारण दीजिए।

4intermediate✨ Create5 marksEssay

किसी निकटतम संग्रहालय के भ्रमण की योजना बनाइए। संग्रहालय की प्रदर्शिनियों के विषय में पहले से कुछ जानकारी जुटा लीजिए। इस भ्रमण के दौरान टिप्पणियाँ तैयार कीजिए। भ्रमण के पश्चात एक संक्षिप्त रिपोर्ट लिखिए और उसमें भ्रमण से जुड़ी स्मृतियों एवं रोचक बातों या घटनाओं को रेखांकित कीजिए।

5intermediate✨ Create5 marksEssay

अपने विद्यालय में किसी पुरातत्व विज्ञानी अथवा इतिहासकार को आमंत्रित कीजिए और उनसे स्थानीय इतिहास एवं उसे जानना क्यों महत्वपूर्ण है, इस विषय में व्याख्यान देने का आग्रह कीजिए।