सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली

Class 8 · Social Science Part 1 · 30 Questions

1beginner🧠 Remember1 markVery Short

सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्या है?

2beginner🧠 Remember1 markVery Short

निर्वाचन प्रणाली क्या है?

3intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

भारत की निर्वाचन प्रणाली कैसे कार्य करती है?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksEssay

भारत ने 1988 में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी। चर्चा कीजिए कि क्या यह एक अच्छा निर्णय था।

2beginner🔧 Apply1 markShort Answer

क्या आप गणना कर सकते हैं कि आपको पहली बार मत देने के लिए कितने समय की प्रतीक्षा करनी होगी?

3intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

भारत में 1947 में लगभग 14 प्रतिशत व्यक्ति साक्षर थे, जिसमें लगभग 8 प्रतिशत महिलाएँ थीं। कुछ लोगों के अनुसार केवल साक्षर व्यक्तियों को मताधिकार दिया जाना चाहिए। अपने समूह में चर्चा करें कि संविधान-निर्माताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ ही सार्वभौमिक मताधिकार देने का निश्चय क्यों किया।

5intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

समूह में चर्चा करें कि इस प्रकार के उपाय लोकतंत्र में क्या भूमिका निभाते हैं? क्या इन उपायों से लाभान्वित हुए किसी व्यक्ति को आप जानते हैं? इन उपायों से मतदाताओं की भागीदारी कैसे बढ़ सकती है? तकनीकी इसमें कैसे सहायक हो सकती है?

6beginner💡 Understand2 marksShort Answer

यदि आपके पास इंटरनेट है तो ई.सी.आई. की वेबसाइट – (https://www.eci.gov.in/persons-with-disabilities) देखें। ई.सी.आई. द्वारा दिव्यांगों के मताधिकार में सहायता के जो विभिन्न उपाए किए गए हैं, उन्हें पढ़ें और उनकी पहचान करें।

7advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

लगभग 34 प्रतिशत मतदाताओं ने 2024 के चुनावों में मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। आपके विचार से ऐसा क्यों है? लोग अपने अधिकारों का प्रयोग करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करते हैं? इन प्रश्नों के उत्तर के लिए अपने परिवार और पड़ोस में बड़ों के साथ एक लघु सर्वेक्षण करें। सर्वेक्षण के निष्कर्षों का विश्लेषण करें और सुझावों के साथ एक प्रतिवेदन लिखें कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने मत का उपयोग कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

8intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

इस प्रकरण में चुनावी प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण पक्ष क्या हैं?

9beginner💡 Understand2 marksShort Answer

गुप्त मतपत्र का होना क्यों महत्वपूर्ण था?

10intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

अपने प्रत्याशी का चयन करते समय विद्यार्थियों ने किन-किन बातों पर विचार किया होगा?

11intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

क्या आप सोचते हैं कि गुरमत के कक्षा प्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद विद्यार्थियों के कोई उत्तरदायित्व हैं? यदि हाँ, तो वे क्या हैं?

12beginner💡 Understand2 marksShort Answer

सुश्री उषा ने क्या भूमिका निभाई? यह क्यों महत्वपूर्ण थी?

13beginner💡 Understand2 marksShort Answer

सुश्री उषा द्वारा नेहा के लिए ब्रेल मतपत्र की व्यवस्था करना क्यों महत्वपूर्ण था?

14intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

यदि कक्षा के अनेक विद्यार्थियों ने किसी भी विकल्प पर चिह्न अंकित न किया होता तो क्या होता?

15beginner🔧 Apply2 marksEssay

अपने विद्यालय या आस-पास उन शिक्षकों की पहचान करें जिन्होंने चुनाव कार्य (ड्यूटी) किया हो। अपनी कक्षा में उन्हें अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित करें।

17beginner🔧 Apply1 markShort Answer

जिस क्षेत्र में आप रहते हैं, वहाँ अगला चुनाव कब होने वाला है? क्या वह राज्य स्तर, शहरी स्थानीय निकाय या पंचायत का चुनाव है?

18beginner🔧 Apply1 markShort Answer

आपके निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और विधायक कौन हैं? (एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो या अधिक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हो सकते हैं।)

20intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

सांसद और विधायक क्रमशः किन विषयों की चिंता करते हैं?

Page 1