बैंक एवं वित्तीय सेवाएँ
Class 7 · Social Science Part 2 · 14 Questions
वित्तीय अवसंरचना क्या है और इसमें किन-किन घटकों का समावेश होता है?
बैंकों के प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं और वे लोगों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
वित्तीय अवसंरचना राष्ट्र की प्रगति में किस प्रकार योगदान देती है?
नवदीप को क्यों लगता है कि नकद धनराशि को घर पर रखने की तुलना में बैंक में जमा करना अधिक उचित है?
क्या नवदीप और रीमा बैंक के बिना एक-दूसरे को सीधे धनराशि उधार दे सकते हैं? ऐसी स्थिति में क्या-क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं? चर्चा कीजिए।
कंपनियाँ शेयर क्यों निर्गत करती हैं और लोग उनका क्रय क्यों करते हैं? क्या शेयर रखने के कुछ लाभ हैं?
वित्तीय अवसंरचना क्या है? यह किस प्रकार भौतिक अवसंरचना की पूरक है?
बैंक-खाता व्यक्तियों की किस प्रकार सहायता करता है? क्या सभी के लिए बैंक-खाता होना अनिवार्य होना चाहिए?
बचतकर्ताओं और ऋणधारकों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज के संभावित लाभ और हानियाँ क्या हो सकती हैं?
परिवारों और व्यवसायों के मध्य वित्तीय अवसंरचना धन के प्रवाह को किस प्रकार सक्षम बनाती है? क्या आप सोच सकते हैं कि सरकार इस प्रवाह को कैसे सुगम बना सकती है?
बचत खाते की तुलना में सावधि जमा पर अधिक ब्याज दर प्राप्त होने का क्या कारण हो सकता है?
साहिल को पोस्टर-निर्माण प्रतियोगिता में ₹10,000 का पुरस्कार प्राप्त हुआ। साहिल के पिताजी उसे वचन देते हैं कि यदि वह इस राशि को व्यय नहीं करेगा, तब वे साहिल को उस पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत ब्याज देंगे। बताइए तीन वर्ष के बाद साहिल के पास कुल कितनी राशि होगी?
शेयर बाजार व्यक्तियों की बचत को संगठित करने में किस प्रकार सहायता करता है? कंपनियाँ लोगों को शेयर निर्गत कर के किस प्रकार से लाभान्वित होती हैं?
डिजिटल भुगतानों की सुविधा और साइबर धोखाधड़ी के संकट के मध्य संतुलन कैसे स्थापित किया जा सकता है?