अवसंरचना : भारत के विकास की नींव

Class 7 · Social Science Part 2 · 20 Questions

1intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

भौतिक अवसंरचना क्या है और भारत में समय के साथ यह किस प्रकार परिवर्तित हुई है?

2intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

अवसंरचना के विस्तार ने किस प्रकार व्यक्तियों तथा समुदायों के जीवन को प्रभावित किया है?

3intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

देश के विकास और आर्थिक समृद्धि में अवसंरचना की क्या भूमिका है?

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

यदि अवसंरचना का कोई भी भाग विद्यमान न रहे, तो सतीश के प्रयासों का क्या परिणाम हो सकता है?

2intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

जब किसी गाँव के निकट एक नया राजमार्ग निर्मित किया जाता है, तब वहाँ कौन-कौन से परिवर्तन होते हैं? यह राजमार्ग वहाँ के निवासियों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है?

3intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

कल्पना कीजिए कि यदि इंटरनेट अथवा दूरभाष सेवाएँ उपलब्ध नहीं होतीं, तो व्यक्तियों के कार्य करने अथवा सीखने की क्षमता पर इसका क्या प्रभाव पड़ता?

1beginner🔧 Apply2 marksEssay

क्या आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने कभी रेलगाड़ी अथवा मेट्रो से यात्रा की है? स्टेशनों के आस-पास आपने किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियाँ देखीं? अपने सहपाठियों के साथ अपने अनुभवों को साझा कीजिए।

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

इस प्रक्रिया के कौन-कौन से घटक आपको वास्तविक जीवन में सर्वाधिक सरलता से दिखाई देते हैं और कौन-कौन से घटक पूर्णतः अदृश्य रहते हैं?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

1990 के दशक में, भारत में मोबाइल फोन पर बात करने की दरें प्रति मिनट ₹17 तक हुआ करती थीं। उस समय आने वाली कॉलों को उठाने के लिए भी शुल्क देना पड़ता था। वर्तमान में भारत में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएँ विश्व में सबसे सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। आपके विचार में यह परिवर्तन कैसे संभव हो पाया?

2beginner🔧 Apply2 marksEssay

अपने परिवार के सदस्यों या पड़ोस के लोगों से पूछिए कि मोबाइल फोन के प्रचलन से पूर्व वे दूरस्थ स्थानों तक संदेश कैसे भेजते थे। पहला टेलीफोन या मोबाइल फोन का उपयोग करने का उनका अनुभव कैसा रहा?

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या आप अपने आस-पास विद्यालय, महाविद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र, चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना, अग्निशमन केंद्र, न्यायालय, उद्यान, पुस्तकालय, सामुदायिक केंद्र आदि जैसी अन्य प्रकार की अवसंरचनाएँ देखते हैं? इन्हें 'सामाजिक अवसंरचना' कहा जाता है। आपके अनुसार ये अवसंरचनाएँ समुदायों और समाज के कल्याण तथा विकास में किस प्रकार सहायक होती हैं?

1intermediate✨ Create3 marksEssay

'सामुदायिक उत्तरदायित्व संकल्प' विषय पर एक पोस्टर तैयार कीजिए। विचार कीजिए कि प्रत्येक व्यक्ति में सार्वजनिक अवसंरचना के प्रति उत्तरदायित्व की भावना कैसे विकसित की जा सकती है।

2intermediate✨ Create3 marksShort Answer

क्या आप ऐसे उपाय सोच सकते हैं जिनसे आपके आस-पास की अवसंरचना अधिक संधारणीय बन सके? उदाहरण के लिए, अपने विद्यालय को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए आप कौन-कौन से परिवर्तन करना चाहेंगे?

3intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

अपने आस-पास देखी गई पाँच समस्याओं और उनके संभावित समाधानों की एक सूची बनाइए और कक्षा में उस पर चर्चा कीजिए।

1intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

पिछले एक दशक में आपके क्षेत्र में कौन-सी भौतिक अवसंरचना विकसित की गई? आपके या आपके परिवार के सदस्यों को इससे किस प्रकार लाभ हुआ है? यदि आपको समुदाय के लिए कुछ निर्माण करने का अवसर प्राप्त हो, तो आप क्या बनाना चाहेंगे?

2intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

पत्तनों, राजमार्गों और विमानपत्तनों जैसी भौतिक अवसंरचनाएँ किस प्रकार देश के विभिन्न भागों में रोज़गार के अवसर सृजित करती हैं? क्या आप इनके द्वारा व्यक्तियों को हुए अप्रत्यक्ष लाभों के विषय में विचार कर सकते हैं?

3advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

सड़कों या विमानपत्तनों जैसी नई अवसंरचनाओं का निर्माण करते समय पर्यावरण के विषय में विचार करना क्यों आवश्यक है? क्या अवसंरचनाओं का विकास और पर्यावरण-संरक्षण दोनों साथ-साथ हो सकते हैं? यदि हाँ, तो कैसे?

4intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

सड़कों, विमानपत्तनों और संचार प्रणालियों जैसी उत्तम अवसंरचनाओं से बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय किस प्रकार सहायता प्राप्त हो सकती है?

5intermediate⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

क्या आपने कभी सार्वजनिक स्थानों के दुरुपयोग देखे हैं, जैसे— दीवारों पर लिखना, स्ट्रीट लाइट तोड़ना या बेंचों को क्षतिग्रस्त करना? इसके क्या दुष्परिणाम होते हैं? अपने अवलोकन को लिखिए और इन्हें रोकने के लिए उपयुक्त समाधान सुझाइए।

7advanced✨ Create5 marksLong Answer

वर्तमान आधुनिक अवसंरचना के लिए निरंतर प्रौद्योगिकीय नवाचार आवश्यक हैं। उदाहरणस्वरूप, डीजल या पेट्रोल जैसे प्रदूषणकारी ईंधनों के सुलभ और स्वच्छ विकल्प के रूप में विद्युत वाहनों का उपयोग लोगों द्वारा बढ़ता जा रहा है। ऐसे अन्य नवाचारों के विषय में सूचनाएँ एकत्रित कीजिए जो समाज के लिए जीवन को अधिक सुगम बनाने या आवागमन की सुविधा को उत्तम करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।