पुनर्गठन का काल

Class 7 · Social Science Part 1 · 18 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

मौर्योत्तर काल को कभी-कभी 'पुनर्गठन का काल' क्यों कहा जाता है?

3intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

विदेशी आक्रमणकारियों ने किस प्रकार भारतीय समाज में समाहित होकर सांस्कृतिक संगम में योगदान दिया?

1intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

एक पृष्ठ पर दूसरी शताब्दी सा.सं.पू. के प्रारंभिक वर्ष से लेकर तीसरी शताब्दी सा.सं. के अंतिम वर्ष तक की अवधि को चिह्नित करते हुए एक समय-रेखा बनाइए। यह अवधि कुल कितने वर्षों को सम्मिलित करती है? जैसे-जैसे हम अध्याय में आगे बढ़ेंगे, समय-रेखा पर प्रमुख व्यक्तियों, राज्यों और घटनाओं को चिह्नित कीजिए।

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

समय-रेखा पर कार्य करते हुए क्या आपने सा.सं.पू. से सा.सं. तक के बदलाव पर ध्यान दिया है? याद कीजिए कि आपने कक्षा 6 के अध्याय 'इतिहास की समयरेखा एवं उसके स्रोत' के अंतर्गत इतिहास में समय को मापने के बारे में क्या पढ़ा था?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

आपके अनुसार राजा के नाम के आरंभ में उसकी माँ का नाम लिखने की परंपरा का क्या अर्थ है?

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

पीतलखोरा से प्राप्त यक्ष की इस मूर्ति के हाथ पर एक लेख उत्कीर्ण है — 'कन्हगदासेन हीरमकारेना काट' जिसका अर्थ है — 'कन्हगदास नामक स्वर्णकार द्वारा निर्मित'। क्या यह रोचक नहीं है कि एक सुनार भी पत्थर की मूर्ति बना सकता था? आपके विचार में इससे हमें उस समय के लोगों के व्यवसायों के बारे में क्या पता चलता है?

1advanced✨ Create5 marksLong Answer

लगभग दो सहस्राब्दी पूर्व के इन शैलकृत कक्षों की समरूपता पर ध्यान दीजिए। शिल्पकारों को केवल छेनी और हथौड़ी से यह अद्भुत दक्षता कैसे प्राप्त हुई होगी? कल्पना कीजिए कि आप उस युग में एक शिल्पी हैं और अपने कौशल से पत्थर को कला में रूपांतरित कर रहे हैं। आप किन उपकरणों का प्रयोग करेंगे?

1advanced⚖️ Evaluate3 marksEssay

क्या आपने कभी सोचा है कि इतिहासकार कई शताब्दियों पहले सुदूर स्थित दो राज्यों के बीच व्यापारिक संबंधों का पता कैसे लगाते हैं? आइए, इस पर विचार-विमर्श करें कि यह जानकारी कैसे प्राप्त की जाती होगी।

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

पांड्य राज्य मोतियों के लिए प्रसिद्ध था। आपके विचार में मोती उस समय व्यापार की दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण था?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

आपके विचार में कुछ इंडो-ग्रीक सिक्कों पर वासुदेव-कृष्ण या लक्ष्मी जैसे देवी-देवताओं के चित्र अंकित होने का क्या अर्थ रहा होगा?

1intermediate⚖️ Evaluate3 marksShort Answer

क्यों एक शक्तिशाली शासक ने अपने सिक्कों पर महात्मा बुद्ध और शिवजी को अंकित किया होगा? यह उसके मूल्यों और प्राथमिकताओं के बारे में क्या दर्शाता है?

2beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

क्या आप आज के कुछ आधुनिक उदाहरण जानते हैं, जहाँ मुद्राओं पर प्रतीकात्मक चित्र अंकित किए जाते हैं?

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

क्या आप जानते हैं कि गांधार कहाँ है? क्या यह आपको महाकाव्य महाभारत के किसी पात्र की याद दिलाता है?

1intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

मौर्योत्तर काल को पुनर्गठन का काल क्यों कहा जाता है?

2intermediate✨ Create5 marksLong Answer

संगम साहित्य पर 150 शब्दों में एक लेख लिखिए।

3intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

इस अध्याय में उल्लिखित किन शासकों ने अपनी उपाधि में माता का नाम सम्मिलित किया। उन्होंने ऐसा क्यों किया?

4advanced✨ Create5 marksLong Answer

इस अध्याय में वर्णित किसी एक राज्य जो आपको रोचक लगता है, के विषय में 250 शब्दों का एक लेख लिखिए। आपने उस राज्य का चयन क्यों किया? अपना लेख कक्षा में प्रस्तुत कीजिए और यह जानने का प्रयास कीजिए कि आपके सहपाठियों ने कौन-से राज्यों का सर्वाधिक चयन किया है।

5advanced✨ Create5 marksEssay

कल्पना कीजिए कि आपको एक स्वतंत्र राज्य स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप कौन-सा राजचिह्न चुनेंगे और क्यों? आप एक शासक के रूप में कौन-सी उपाधि धारण करेंगे? अपने राज्य के विषय में एक लेख लिखिए जिसमें राज्य के मूल्य, नियमावली एवं विशिष्टताएँ सम्मिलित हों।