नहीं होना बीमार (कहानी)
Class 7 · Hindi · 24 Questions
हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों से मिलाइए।
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| 1. साबुदाना | 1. किसी विशिष्ट कार्य के लिए घेरकर बनाया हुआ स्थान |
| 2. वाड़ | 2. एक प्रकार का जाड़े का ओढ़ना जिसका कपड़ा दोहरा होता है और जिसमें रुई भरी होती है |
| 3. नर्स | 3. शरीर का तापमान (जैसे बुखार) नापने का एक छोटा यंत्र |
| 4. रजाई | 4. कई तरह की जड़ी-बूटियों और औषधियों को उबालकर उनके रस से बना पेय होता है |
| 5. धर्ममीटर | 5. रेशमी, उनी, मलमल जैसे नाजुक कपड़ों को पानी, साबुन और डिटर्जेंट के बिना मशीनों से साफ करने वाला व्यक्ति |
| 6. काढ़ा | 6. उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित 17वीं सदी में निर्मित एक विश्व-प्रसिद्ध स्मारक |
| 7. ड्राईक्लीनर | 7. एक दाल जिसे तुवर भी कहते हैं |
| 8. ताजमहल | 8. सागू नामक वृक्ष के तने का गूदा, सागुदाना, यह पहले आटे के रूप में होता है और फिर कूटकर दानों के रूप में सूखा लिया जाता है |
| 9. अरहर | 9. वह व्यक्ति जो रोगियों, घायलों या बुजुर्गों आदि की देखभाल करे |
अस्पताल में बच्चे को कौन-कौन सी चीजें अच्छी लगीं और क्यों?
कहानी के अंत में बच्चे को महसूस हुआ कि उसे स्कूल जाना चाहिए था। क्या आपको लगता है कि उसका निर्णय सही था? क्यों?
जब बच्चा बीमार पड़ने का बहाना बनाकर बिस्तर पर लेटा रहा तो उसके मन में कौन-कौन से भाव आ रहे थे?
कहानी में बच्चे ने सोचा था कि "ठाठ से साफ-सुथरे बिस्तर पर लेटे रहो और साबुदाने की खीर खाते रहो।" आपको क्या लगता है, असल में बीमार हो जाने और इस बच्चे की सोच में कौन-कौन सी समानताएँ और अंतर होंगे?
नानीजी और नानाजी ने बच्चे को बीमारी की दवा दी और उसे आराम करने को कहा। बच्चे को खाना नहीं दिया गया। क्या आपको लगता है कि उन्होंने सही किया? आपको ऐसा क्यों लगता है?
कहानी के अंत में बच्चा नानाजी और नानीजी को सब कुछ सच-सच बताने का निर्णय कर लेता तो कहानी में आगे क्या होता?
कहानी में बच्चे की नानीजी के स्थान पर आप हैं। आप सारे नाटक को समझ गए हैं लेकिन चाहते हैं कि बच्चा सारी बात आपको स्वयं बता दे। अब आप क्या करेंगे?
कहानी में बच्चे के स्थान पर आप हैं और घर में अकेले हैं। अब आप उबन से बचने के लिए क्या-क्या करेंगे?
कहानी के अंत में बच्चे को लगा कि उसे स्कूल जाना चाहिए था। कल्पना कीजिए, अगर वह स्कूल जाता तो उसका दिन कैसा होता? अगले दिन जब वह स्कूल गया होगा तो उसने क्या-क्या किया होगा?
कहानी में नानाजी और नानीजी ने बच्चे की बीमारी ठीक करने के लिए उसे दवाई दी और खाने के लिए कुछ नहीं दिया। अगर आप नानीजी या नानाजी की जगह होते तो क्या-क्या करते?
इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और अपने समूह में मिलकर इस पाठ की अन्य विशेषताओं की सूची बनाइए। अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
कहानी में से निम्नलिखित के लिए उदाहरण खोजकर लिखिए—
| विशेष बिंदु | कहानी में से उदाहरण |
|---|---|
| बच्चे द्वारा पिछली बातों को याद किया जाना | |
| हास्य यानी हँसी-मजाक का उपयोग किया जाना | |
| बच्चे द्वारा सोचने के तरीके में बदलाव आना | |
| कहानी में किसी का किसी बात से अनजान होना | |
| बच्चे द्वारा स्वयं से बातें किया जाना |
बच्चे के सामने क्या समस्या थी? उसने उस समस्या का क्या समाधान निकाला?
नानीजी-नानाजी के सामने क्या समस्या थी? उन्होंने उस समस्या का क्या समाधान निकाला?
आपने जो कहानी पढ़ी है, इसका नाम 'नहीं होना बीमार' है। अपने समूह में चर्चा करके लिखिए कि इस कहानी का यह नाम उपयुक्त है या नहीं। अपने उत्तर के कारण भी बताइए।
यदि आपको इस कहानी को कोई अन्य नाम देना हो तो क्या नाम देंगे? आपने यह नाम क्यों सोचा, यह भी बताइए।
कहानी में से चुनकर कुछ संवाद नीचे दिए गए हैं। आपको इन्हें अभिनय के साथ बोलकर दिखाना है।
- "बुखार आ गया।" मैंने कराहते हुए कहा।
- "आपको पता नहीं चल रहा थर्मामीटर लगाकर देखिए।" मैंने कहा।
- "मेरे सिर में दर्द हो रहा है। पेट भी दुख रहा है और मुझे बुखार भी है।"
- नानाजी आए। बोले, "अब कैसा है सिरदर्द?"
- फिर नानाजी बोले, "आज इसे कुछ खाने को मत देना। आराम करने दो। शाम को देखेंगे।"
इस कहानी में अनेक रोचक घटनाएँ हैं जिन्हें पढ़कर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस कहानी में किन बातों को पढ़कर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई थी? उन्हें रेखांकित कीजिए।