Question 2 of 24intermediate💡 UnderstandMatching4 marks

पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों से मिलाइए।

शब्दअर्थ
1. साबुदाना1. किसी विशिष्ट कार्य के लिए घेरकर बनाया हुआ स्थान
2. वाड़2. एक प्रकार का जाड़े का ओढ़ना जिसका कपड़ा दोहरा होता है और जिसमें रुई भरी होती है
3. नर्स3. शरीर का तापमान (जैसे बुखार) नापने का एक छोटा यंत्र
4. रजाई4. कई तरह की जड़ी-बूटियों और औषधियों को उबालकर उनके रस से बना पेय होता है
5. धर्ममीटर5. रेशमी, उनी, मलमल जैसे नाजुक कपड़ों को पानी, साबुन और डिटर्जेंट के बिना मशीनों से साफ करने वाला व्यक्ति
6. काढ़ा6. उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित 17वीं सदी में निर्मित एक विश्व-प्रसिद्ध स्मारक
7. ड्राईक्लीनर7. एक दाल जिसे तुवर भी कहते हैं
8. ताजमहल8. सागू नामक वृक्ष के तने का गूदा, सागुदाना, यह पहले आटे के रूप में होता है और फिर कूटकर दानों के रूप में सूखा लिया जाता है
9. अरहर9. वह व्यक्ति जो रोगियों, घायलों या बुजुर्गों आदि की देखभाल करे
Correct Answer

सही मिलान इस प्रकार है:

  1. साबुदाना - 8. सागू नामक वृक्ष के तने का गूदा...
  2. वाड़ - 1. किसी विशिष्ट कार्य के लिए घेरकर बनाया हुआ स्थान
  3. नर्स - 9. वह व्यक्ति जो रोगियों, घायलों या बुजुर्गों आदि की देखभाल करे
  4. रजाई - 2. एक प्रकार का जाड़े का ओढ़ना...
  5. धर्ममीटर - 3. शरीर का तापमान (जैसे बुखार) नापने का एक छोटा यंत्र
  6. काढ़ा - 4. कई तरह की जड़ी-बूटियों और औषधियों को उबालकर...
  7. ड्राईक्लीनर - 5. रेशमी, उनी, मलमल जैसे नाजुक कपड़ों को...
  8. ताजमहल - 6. उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित...
  9. अरहर - 7. एक दाल जिसे तुवर भी कहते हैं
Exercise: मिलकर करें मिलान | Q: 6 | (Page पृष्ठ 63)
For More Understanding

Explanation

कहानी में प्रयुक्त शब्दों के अर्थों को समझने के लिए यह अभ्यास है। साबुदाना सागू वृक्ष से बनता है, वाड़ अस्पताल के वार्ड को कहते हैं, नर्स रोगियों की देखभाल करती है, रजाई जाड़े में ओढ़ी जाती है, धर्ममीटर से बुखार नापा जाता है, काढ़ा जड़ी-बूटियों से बना पेय है, ड्राईक्लीनर कपड़े साफ करने वाला है, ताजमहल प्रसिद्ध स्मारक है, और अरहर एक प्रकार की दाल है।