भारतीय सभ्यता का प्रारंभ
Class 6 · Social Science · 11 Questions
सभ्यता क्या है?
भारतीय उपमहाद्वीप की आरंभिक सभ्यता कौन-सी थी?
उसकी मुख्य उपलब्धियाँ क्या थीं?
इसे और स्पष्ट करने के लिए, हम यहाँ इस बात पर विचार करेंगे कि एक ‘सभ्यता’ में कम से कम निम्नलिखित विशेषताएँ होनी चाहिए —
- शासन और प्रशासन का कोई रूप – जटिल समाज और उसके अनेक कार्यकलापों के प्रबंधन हेतु।
- नगरीकरण – नगर योजना, नगरों का विकास और उनका प्रबंधन, जिसमें सामान्यतः जल प्रबंधन और जल निकास व्यवस्था आती है।
- विभिन्न प्रकार के शिल्प – कच्चे माल (जैसे – पत्थर और धातु) का प्रबंधन और तैयार माल (जैसे – आभूषण और उपकरण) का उत्पादन।
- व्यापार – सभी प्रकार की वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए आंतरिक (एक नगर अथवा एक क्षेत्र के अंदर) और बाहरी (दूरस्थ अथवा विश्व के अन्य भागों के साथ) व्यापार।
- लेखन का कोई रूप – अभिलेखों को रखने और संवाद बनाने के लिए आवश्यक।
- जीवन और विश्व के बारे में सांस्कृतिक विचार – कला, स्थापत्य, साहित्य, श्रुति परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों के माध्यम से जीवन और विश्व की अभिव्यक्ति।
- कृषि उत्पादकता – जो गाँव ही नहीं, बल्कि नगरों को भी भोजन उपलब्ध करा सके।
आइए विचार करें — ऊपर बताई गई विशेषताओं में से आप किसे मूलभूत विशेषता मानते हैं — अर्थात ऐसी विशेषता, जो अन्य सभी के विकास के लिए अनिवार्य है?
आइए पता लगाएँ — ऊपर दी गई सूची में प्रत्येक विशेषता के लिए क्या आप उस समय के समाज में विद्यमान व्यवसाय और रोज़गार की सूची तैयार कर सकते हैं?
आइए विचार करें — जलाशयों के इस प्रकार के निर्माण के लिए आवश्यक श्रमिकों की बड़ी संख्या के बारे में सोचिए। आपके विचार से उनके कार्य को सुनियोजित करने के लिए निश्चित निर्देश किसने दिए होंगे? आपके विचार में उन्हें उनकी मजदूरी के लिए भुगतान कैसे किया गया होगा? (संकेत – उस समय आज की तरह मुद्रा का प्रचलन नहीं था)। चूँकि समय-समय पर जलाशयों की सफाई करना आवश्यक था, इसलिए क्या उनके रख-रखाव के लिए कोई स्थानीय प्राधिकारी थे? इस नगर के शासक और नगर प्रशासन के बारे में इससे हमें क्या संकेत मिलते हैं? कल्पना कीजिए और अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए। पुरातत्ववेत्ता भी इन प्रश्नों के बारे में चर्चा करते हैं और उनके उत्तर सदैव निर्णायक नहीं होते!
सिंधु-सरस्वती सभ्यता की उपलब्धियों का सार देते हुए संक्षिप्त रिपोर्ट (150 से 200 शब्द) लिखिए।
कल्पना कीजिए कि यदि हड़प्पा के किसी पुरुष या महिला को हम आज के भारत के सामान्य रसोईघर में ले आते हैं, तो उन्हें सबसे बड़े चार या पाँच आश्चर्य क्या लगेंगे?
धौलावीरा के जलाशयों की प्रणाली क्या सोच प्रतिबिंबित करती है?
मोहनजो-दड़ो में ईंटों से निर्मित 700 कुओं की गणना की गई है। ऐसा लगता है कि उनका नियमित रूप से रख-रखाव किया जाता रहा और अनेक शताब्दियों तक उनका उपयोग किया जाता रहा। निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।
सामान्यतः यह कहा जाता है कि हड़प्पावासियों में नागरिकता का उच्च भाव था। इस कथन के महत्व पर चर्चा कीजिए। क्या आप इससे सहमत हैं? वर्तमान भारत के महानगरों के नागरिकों के साथ इसकी तुलना कीजिए।