सजीव- विशेषताओं का अन्वेषण
Class 6 · Science · 33 Questions
ऐसे कार्यों को सूचीबद्ध कीजिए जो आप तो कर सकते हैं लेकिन एक कार नहीं कर सकती।
अपने आस-पास की पाँच ऐसी वस्तुओं की सूची बनाइए जो अपने आप गतिमान हो सकती हैं। क्या आपके अनुसार सूचीबद्ध की गई पाँचों वस्तुएँ केवल इसलिए सजीव हैं क्योंकि वे स्वयं गतिमान हो सकती हैं? अब जंतुओं की भाँति पौधे तो स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पाते तो क्या आप उन्हें सजीव मानते हैं?
अन्य कीटभक्षी पौधों में गति के प्रक्रम का अवलोकन करने का प्रयास कीजिए।
क्या हम यह मान सकते हैं कि वृद्धि सजीवों की एक विशेषता है?
ऐसे पाँच सजीवों को सूचीबद्ध कीजिए जिन्हें वृद्धि के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
क्या पौधे भी श्वसन करते हैं?
क्या आप जानते हैं कि पौधे भी उत्सर्जन करते हैं?
अपने आस-पास कुछ अन्य ऐसे पौधों का पता लगाइए जिनकी पत्तियाँ सूर्यास्त के बाद बंद हो जाती हैं।
आँवला और छुई-मुई की पत्तियाँ इस प्रकार की अनुक्रिया क्यों करती हैं? उनके इस प्रकार के व्यवहार के लिए कौन-सा उद्दीपन उत्तरदायी है?
पाँच अलग-अलग जंतुओं के बच्चों को सूचीबद्ध कीजिए। क्या आपने किसी निर्जीव वस्तु जैसे पेंसिल, कुर्सी या बल्ब के बच्चों को देखा है?
जनन क्यों अनिवार्य है?
आप एक बीज को सजीव या निर्जीव किस श्रेणी में रखेंगे? क्यों?
क्या आपने बीज को अंकुरित होते देखा है? आप जानने को उत्सुक होंगे कि बीज के अंकुरण के लिए किन परिस्थितियों की आवश्यकता होती है? क्या आप अंकुरण के लिए आवश्यक किसी स्थिति के बारे में सोच सकते हैं? आप कैसे जाँच करेंगे कि इन परिस्थितियों का बीज के अंकुरण पर क्या प्रभाव होता है?
क्या आप सोचते हैं कि बीजों के अंकुरण के लिए सूर्य का प्रकाश अनिवार्य है? क्या प्रत्येक गमले में बीज को वायु, जल और सूर्य का प्रकाश मिल रहा है? क्या कोई ऐसा गमला है जिसमें बीजों को वायु नहीं मिल रही है, यदि ऐसा है तो यह क्यों नहीं मिल रही है? उन गमलों के बीजों का क्या हुआ जिनमें अत्यधिक जल डाला गया था? कौन-से बीजों को वायु और जल दोनों प्राप्त हो रहे हैं? उन गमलों को पहचानिए जहाँ आपको बीजों का अंकुरण दिखाई दे रहा है।
क्या आपका अवलोकन आपके पूर्वानुमान से मेल खा रहा है? अपने अवलोकन के पक्ष में संभावित कारणों को तालिका 10.2 में लिखिए। अपने अवलोकनों के आधार पर बीज के अंकुरण के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बताइए।
तालिका 10.2— बीज के अंकुरण पर विभिन्न परिस्थितियों का प्रभाव
| फली के बीज वाले गमले | उपलब्धता | बीज का अंकुरण | अवलोकन का संभावित कारण | |||
|---|---|---|---|---|---|---|
| वायु | सूर्य का प्रकाश | जल | पूर्वानुमान | अवलोकन | ||
| क— सीधा सूर्य के प्रकाश में और जलरहित | नहीं | |||||
| ख— सीधा सूर्य के प्रकाश में और अत्यधिक जलयुक्त | ||||||
| ग— पूर्णतः अँधेरे में और नम मिट्टीयुक्त | ||||||
| घ— सीधा सूर्य के प्रकाश में और नम मिट्टीयुक्त |
बीज के अंकुरण के लिए वायु, जल और सूर्य के प्रकाश में से क्या-क्या अनिवार्य है? प्रत्येक गमले में उपलब्ध परिस्थितियों की तुलना कीजिए। फली के बीजों के अंकुरण के लिए जल और वायु की उपयुक्त मात्रा की आवश्यकता होती है। बीजों को अंकुरण के लिए इन परिस्थितियों की आवश्यकता क्यों होती है? क्या आप ऐसा सोचते हैं कि इन परिस्थितियों में से किसी एक या एक से अधिक परिस्थितियों का अभाव बीज के अंकुरण को प्रभावित करेगा?
सजीवों की कौन-सी विशेषताओं के कारण आपने क्रियाकलाप 10.1 में पौधों को सजीवों की श्रेणी में रखा? क्या क्रियाकलाप 10.2 में पौधों में वृद्धि दिखाई देती है? क्या सजीवों की अन्य कोई विशेषता इन पौधों में दिखाई देती है?
आप बीजों को सजीव या निर्जीव किस श्रेणी में रखेंगे?
पौधे सूर्य के प्रकाश के प्रति किस प्रकार अनुक्रिया करते हैं? क्या सूर्य का प्रकाश पौधों के विभिन्न भागों की वृद्धि की दिशा को प्रभावित करता है? किसी पौधे को उल्टा रखे जाने पर इसकी जड़ और प्ररोह की वृद्धि किस दिशा में होगी? आप इन प्रश्नों का उत्तर खोजने के लिए एक क्रियाकलाप की योजना कैसे बनाएँगे?
आपके अवलोकन के अनुसार बीकर ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ में जड़ और परोह की वृद्धि की दिशा क्या है? क्या आपके अवलोकन आपके पूर्वानुमान से मेल खाते हैं? आप इस क्रियाकलाप से क्या निष्कर्ष निकालते हैं?