हमारे आस-पास की सामग्री

Class 6 · Science · 19 Questions

1beginner💡 Understand1 markVery Short

क्या खाना पकाने के बर्तन बनाने के लिए कागज जैसी सामग्री का उपयोग करना अच्छा विचार होगा?

2beginner💡 Understand1 markVery Short

कपड़े से बने गिलास का उपयोग जल रखने के लिए क्यों नहीं किया जा सकता?

3intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

विभिन्न खेलों की गेंदें बनाने के लिए भिन्न-भिन्न सामग्रियों का उपयोग क्यों किया जाता है?

4beginner🔧 Apply1 markVery Short

क्या क्रिकेट की गेंद का उपयोग टेनिस खेलने के लिए किया जा सकता है?

5beginner🔍 Analyze1 markVery Short

क्या सभी चमकदार वस्तुएँ धातु होती हैं?

7beginner🔧 Apply1 markVery Short

क्या आप सोचते हैं कि शीत के भाई के लिए शीत को और उसके मित्रों को अपने घर की बंद लकड़ी की खिड़की से देखना संभव होगा?

10intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

क्या तेल, सिरका, शहद जैसे द्रव जल में घुल जाते हैं? आइए, पता लगाएँ।

11intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

जल में विद्यमान गैसों के विषय में क्या कह सकते हैं?

13intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या ऐसे कोई गुण हैं जो सभी सामग्रियों द्वारा प्रदर्शित किए जा सकते हैं? यदि हाँ, तो वे क्या हो सकते हैं?

14intermediate⚖️ Evaluate2 marksEssay

क्या हमारे आस-पास की सभी सामग्रियाँ द्रव्य के विभिन्न उदाहरण मानी जा सकती हैं? इस संबंध में अपने मित्रों के साथ चर्चा करें।

15beginner💡 Understand1 markVery Short

क्या वायु द्रव्य है?

1beginner💡 Understand2 marksMatching

जोड़ीदार खोजें। निम्नलिखित शब्दों में से जिन शब्दों में परस्पर कोई संबंध है, उन्हें तीर द्वारा दर्शाएँ। लोहा, पारदर्शी, ताँबा, ठोस, बोतल, प्लास्टिक, चमकदार, लकड़ी, अपारदर्शी, काँच

1intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

अपने रसोईघर में जाएँ और देखें कि आपके माता-पिता ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों को किस प्रकार व्यवस्थित किया हुआ है। क्या आप व्यवस्था के लिए किसी बेहतर विधि का सुझाव दे सकते हैं? अपनी नोटबुक में लिखिए।

2intermediate💡 Understand3 marksMatching

स्तंभ I में दिए गए अक्षरों को सही क्रम में लिखें और प्राप्त शब्द का मिलान स्तंभ II में दिए गए उसके गुणों से करें।

स्तंभ Iस्तंभ II
(क) व् य द्र(i) जिनके आर-पार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है
(ख) ल शी घु न ल(ii) स्थान घेरता है और इसका द्रव्यमान होता है
(ग) र पा शी द(iii) चमकदार सतह
(घ) य ति म द्यु(iv) जल में पूरी तरह घुल जाता है
3intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

दुकानों और घरों में सामग्री रखने के लिए जिन पात्रों का उपयोग किया जाता है वे प्रायः पारदर्शी होते हैं। इसके कारण बताइए।

4intermediate💡 Understand4 marksShort Answer

अंकित कीजिए कि नीचे दिए गए कथन सही हैं या गलत और गलत कथनों को सही करके लिखें। (क) लकड़ी पारभासी है जबकि काँच अपारदर्शी है। [ ] (ख) ऐलुमिनियम की पन्नी में चमक होती है, जबकि रबर में नहीं। [ ] (ग) चीनी जल में घुल जाती है, जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं। [ ] (घ) सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह कोई स्थान नहीं घेरता और इसमें द्रव्यमान है। [ ]

6advanced🔧 Apply5 marksLong Answer

आपको (क) खाद्य अपशिष्ट, (ख) टूटा हुआ काँच और (ग) रद्दी कागज को एकत्रित करने के लिए पात्र की आवश्यकता होगी। इन सभी प्रकार के अपशिष्टों के पात्रों के लिए आप कौन-सी सामग्री का चयन करेंगे? आपको सामग्रियों के किन गुणों के बारे में विचार करना चाहिए?

7beginner💡 Understand1 markMCQ

हमारे चारों ओर वायु है लेकिन यह हमें एक-दूसरे को देखने से नहीं रोकती। वहीं यदि बीच में लकड़ी का दरवाजा आ जाए तो हम एक-दूसरे को नहीं देख पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु .......... है और लकड़ी का दरवाजा............ है। सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें—

8advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

कल्पना कीजिए कि आपके पास दो अज्ञात सामग्रियाँ हैं, 'क' और 'ख'। जब आप सामग्री 'क' को दबाने का प्रयास करते हैं तो यह कठोर महसूस होती है और आसानी से अपना आकार नहीं बदलती है। दूसरी ओर, जब आप सामग्री 'ख' को दबाते हैं तो यह आसानी से अपना आकार बदल लेती है। अब, जब आप दोनों सामग्रियों को जल में मिलाते हैं, तो केवल सामग्री 'क' पूरी तरह से घुल जाती है, जबकि सामग्री 'ख' अपरिवर्तित रहती है। सामग्री 'क' और 'ख' क्या हो सकती हैं? क्या आप पहचान सकते हैं कि सामग्री 'क' कठोर है या नरम? सामग्री 'ख' क्या हो सकती है? अपने उत्तर की व्याख्या करें।