मैया मैं नहिं माखन खायो (पद)

Class 6 · Hindi · 24 Questions

1beginner💡 Understand1 markMCQ

नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (✓) बनाइए—

(1) मैं माखन कैसे खा सकता हूँ? इसके लिए श्रीकृष्ण ने क्या तर्क दिया?

  • मुझे तुम पराया समझती हो
  • मेरी माता, तुम बहुत भोली हो
  • मुझे यह लाठी-कंबल नहीं चाहिए
  • मेरे छोटे-छोटे हाथ छींक तक कैसे जा सकते हैं?
2beginner🧠 Remember1 markMCQ

श्रीकृष्ण माँ के आने से पहले क्या कर रहे थे?

  • गाय चरा रहे थे
  • माखन खा रहे थे
  • मधुबन में भटक रहे थे
  • मित्रों के संग खेल रहे थे
3intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

4intermediate💡 Understand4 marksMatching

पाठ में से चुनकर यहाँ कुछ शब्द दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थ या संदर्भ से मिलाइए।

शब्द: जसोदा, पहर, लकुटी कमरिया, बंसीवट, मधुबन, छीको, माता, ग्वाल-बाल

5intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

"भोर भयो गैयन के पाछे, मधुबन मोहि पठायो" - इस पंक्ति का क्या अर्थ समझ में आया?

6intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

"सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो" - इस पंक्ति का क्या अर्थ समझ में आया?

7intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

पद में श्रीकृष्ण ने अपने बारे में क्या-क्या बताया है?

8beginner💡 Understand2 marksShort Answer

यशोदा माता ने श्रीकृष्ण को हँसते हुए गले से क्यों लगा लिया?

9intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और अपने-अपने समूह में मिलकर इस पाठ की विशेषताओं की सूची बनाइए, जैसे इस पद की अंतिम पंक्ति में कवि ने अपना नाम भी दिया है आदि।

10beginner🔍 Analyze2 marksEssay

अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।

11intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

श्रीकृष्ण अपनी माँ यशोदा को तर्क क्यों दे रहे होंगे?

12intermediate✨ Create3 marksEssay

जब माता यशोदा ने श्रीकृष्ण को गले से लगा लिया, तब क्या हुआ होगा?

13intermediate🔧 Apply3 marksFill in the Blanks

इस पद में ऐसे कुछ और शब्द हैं जिन्हें आप कुछ अलग रूप में लिखते और बोलते होंगे। नीचे ऐसे ही कुछ अन्य शब्द दिए गए हैं इन्हें आप जिस रूप में बोलते-लिखते हैं, उस प्रकार से लिखिए - परे, कछु, छोटो, लै, बिंधि, भोरी, नहिं

14intermediate💡 Understand5 marksMatching

पद में से कुछ शब्द चुनकर नीचे स्तंभ 1 में दिए गए हैं और स्तंभ 2 में उनके अर्थ दिए गए हैं। शब्दों का उनके सही अर्थों से मिलान कीजिए।

15intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

'भोरी' का अर्थ है 'भोली'। यहाँ 'ल' और 'र' वर्ण परस्पर बदल गए हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि इस पद में कुछ और शब्दों में भी 'ल' या 'ड़' और 'र' में वर्ण-परिवर्तन हुआ है। ऐसे शब्द चुनकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

16intermediate💡 Understand6 marksMatching

नीचे स्तंभ 1 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं और स्तंभ 2 में उनके भावार्थ दिए गए हैं। रेखा खींचकर सही मिलान कीजिए।

17intermediate✨ Create4 marksEssay

"मैया मैं निहिं माखन खायो" - यहाँ श्रीकृष्ण अपनी माँ के सामने सिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्होंने माखन नहीं खाया है। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? कब? किसके सामने? आपने अपनी बात सिद्ध करने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए? उस घटना के बारे में बताइए।

20beginner🧠 Remember3 marksShort Answer

'पहर' और 'साँझ' शब्दों का प्रयोग समय बताने के लिए किया जाता है। समय बताने के लिए और कौन-कौन से शब्दों का प्रयोग किया जाता है? अपने समूह में मिलकर सूची बनाइए और कक्षा में साझा कीजिए।

21beginner🔧 Apply1 markVery Short

श्रीकृष्ण के अनुसार वे कितने घंटे गाय चराते थे?

22intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

मान लीजिए वे शाम को छह बजे गाय चराकर लौटे। वे सुबह कितने बजे गाय चराने के लिए घर से निकले होंगे?

Page 1